दाल मखनी - Dal makhani Recipe

पंजाब की पसन्दीदा दाल दाल मखनी (Dal Makhani) सभी को बहुत पसन्द आती है. खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ इसमें प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते है. तो आइये आज हम भी अपने लन्च के लिये दाल मखनी बनायें.
Read - Dal makhani Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal Makhani
- काले साबुत उरद - 100 ग्राम (1/2 कप)
- साबुत काले चना या राजमा - 50 ग्राम (1/4 कप)
- खाना सोडा -1/4 चौथई छोटी चम्मच
- टमाटर - 4 (मीडियम साइज)
- हरी मिर्च -2-3
- अदरक — 2 इंच का टुकड़ा
- क्रीम या मक्खन - 2-3 टेबल स्पून
- देशी घी —1 या 2 टेबल स्पून ( आपके इच्छा के अनुसार )
- हींग — 1-2 पिंच
- जीरा — 1/2 छोटी चम्मच
- मेथी - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हल्दी पाउडर —एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- हरा धनियाँ — आधा छोटी कटोरी ( बारीक कतरा हुआ )

विधि - How to make Dal Makhani
उरद और चने या राजमा को धो कर 8 घंटे या पूरी रात पानी में भिगो दीजिये.
दालों में से पानी निकाल दीजिये, धोइये, दाल कुकर में डालिये, खाना सोडा और नमक डाल कर 2 1/2 कप (दाल की मात्रा का तीन गुना) पानी के साथ उबालने रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और दाल को 5-6 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और आधा अदरक छीलकर, धोकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. आधा अदरक कद्दूकस या छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम करिये, हींग और जीरा, मेथी डाल दीजिये. जीरा, मेथी भुनने के बाद अदरक, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से चलाइये. इस मसाले में टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट और क्रीम डाल दीजिये. चमचे से चलाते हुये तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे.

इस भुने हुये मसाले में कुकर खुलने पर दाल मिला दीजिये. आप दाल को जितना गाड़ा या पतला रखना चाहते है, आवश्यकतानुसार पानी मिला दीजिये. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये, आग बन्द कर दीजिये और गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिय़े. दाल मखनी तैयार है.
दाल मखनी को प्याले में निकालिये, हरे धनियां और मक्खन ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम दाल मखनी को नान, पराठे, चपाती एवं चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
- चार - पाँच लोगों के लिये.
- समय - 30 मिनिट
सुझाव
यदि आप प्याज और लहसुन पसंद करते हैं, तो हीग जीरा भुनने के बाद, एक प्याज और 5-6 कली लहसुन की लेकर छोटा छोटा कतर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये, घी में जीरा भूनने के बाद, प्याज और लहसन डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये और फिर उपरोक्त तरीके से सारे मसाले डालकर दाल मखनी बना लीजिये.
पिसे गरम मसाले की जगह साबुत गरम मसाले (8 काली मिर्च, 3 लोंग, 2 बड़ी इलाइची छीलकर और 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा) दरदरे कूट कर , मसाला भूनते समय डालकर भून लेंगे, साबुत मसाले का स्वाद दाल मखनी में बहुत अच्छा आता है.
Dal Makhani Recipe video
कमेंट (292)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: स्वाती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धर्मेन्द्र जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरिन्दर जी, 50 लोंगो के लिये 1.5 - 2 कि. दाल ठीक रहेगी.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चेतना जी, मेथी दाना लेना है.
निशा: सरीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजय जी, क्रीम दूध से बनती है, क्रीम डेयरी पर मिल जाती है और किराना स्टोर पर भी मिल जाती है. क्रीम की जगह अमूल की फ्रैश क्रीम या मलाई का यूज भी कर सकते हैं.
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मंगल जी, आप रेसिपी को पढ़े सावधानियों का ख्याल रखें और अधिक जानकारी के लिए इसका विडियो भी देखें आप बहुत अच्छे से इसे बना सकेंगे.
Kya hum rajma aur moong ke dalo ki daal makhni bana sakte hai??
Aur kya dono ko sath me bhigona hoga??
Actually Maine kahi khayi thi aur ye bilkul nuksan nahi karti. Please help soon.
निशा: शिखा जी, आप इसे बना सकती हैं, मूंग की दाल को भिगोने की आवश्यकता नही है.
निशा: कोमल जी, परेशान न हों आप बिना राजमा के भी इसे बना सकती हैं.
निशा: अनुराग जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आयुशी जी, आप चाहे, तो इन्हें 3 से 4 घंटे भी भिगो सकते हैं, लेकिन फिर इन्हें गलने में ज़्यादा समय लगेगा, सीटी ज्यादा लगानी पड़ेगी.
निशा: श्रुति जी, धन्यवाद. आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
निशा: सोनिया जी, हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता जी, हां दाल को गरम पानी में भिगायें तो ये 4-5 घंटे में तैयार हो जायेगी, दाल पूरी तरह से न फूली हो तो कुकर में 1 से 2 सीटी लगाकर धीमी गैस पर 10-12 मिनिट पकने दीजिये, दाल पक जायेगी.
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हम जल्दी ही रेसिपी पोस्ट करेंगे.
निशा: रिया जी, आप दालें बनाना शुरू करेंगी तब धीरे धीरे सारी दालों के बारे में जानने लगेंगी.
निशा: संगीता जी, धन्यवाद.
निशा: अंशिका जी, यह साबुत उड़द दाल से ही बनाई जाती है.
निशा: मुकेश जी, आपको भी मेरा धन्यवाद.
निशा: रुचि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.