वेज पुलाव (Vegetable Rice Pulao)

चावल तो सभी पसन्द करते हैं, लेकिन इसमें हरी सब्जियाँ डाल कर पुलाव बना दें तो इसकी स्वाद और पौष्टिकता बढ़ जाती है. तो बनाये हरी हरी सब्जियों का हरा हरा पुलाव. इस पुलाव में घी भी बहुत कम प्रयोग करूगी क्यों कि बहुत सारे लोग घी कम खाना चाहते है.
Read this recipe in English - Vegetable Rice Pulao Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Rice Pulao
- बासमती चावल - 200 ग्राम या 2 छोटी कटोरी
- नीबू -1
- देशी घी या रिफाइन्ड तेल -एक बड़ी चम्मच या ओर भी कम
- जीरा- एक छोटी चम्मच
- लौंग- 3-4 टुकड़ों में तोड़ ले
- बड़ी इलाइची - 1-2 छील कर दाने निकाल लें
- हरी मिर्च - 1 ( बारीक कतरी हुई)
- फ्रेन्च बीन्स - 50 ग्राम या 15-16
- शिमला मिर्च- 2 बारीक काटी हुई
- पत्ता गोभी - 50 ग्राम बारीक काटा हुआ
- हरी ताजे मटर-एक कटोरी छीले हुये
- हरा धनियाँ- आधी कटोरी बारीक काटा हुआ
- नमक- स्वादानुसार
विधि - How to make Vegetable Rice Pulao
चावलों को अच्छी तरह धो कर आधा घन्टे के लिये पानी में भिगो दें.

यदि माइक्रोवेव में बनाना है तो
माइक्रोवेव में रखने वाले बाउल में भीगे हुये चावल डाल दें और उसमे चावलों से दुगना पानी मिला दें, और नीबू का रस और नमक मिला दें, अब चावलों को ढक कर माइक्रोवेव में 12 मिनिट तक पकायें. चावल को आप देख कर जान लेगें कि चावल पक गये हैं. माइक्रोवेव से बाहर निकाल लीजिये, और ढक्कन खोल दीजिये.
गैस पर कढ़ाई रखिये. घी डाल कर गरम कीजिये, और अब जीरा डालिये, जीरा ब्राउन होने के बाद लौंग, इलाइची के दाने और हरी मिर्च डाल दीजिये, एक मिनिट भूनिये और अब सारी हरी सब्जी और नमक डाल दीजिये, 2-3 मिनिट तक कलछी से चला कर भूनिये. अब 2-3 मिनिट के लिये सब्जियों को ढक दीजिये. ढक्कन हटाइये और देखिये कि सब्जीयाँ हल्की पक गयीं हैं. अब इन सब्जियों में चावल मिलाकर 2 मिनिट तक कलछी से चलाते हुये भुनिये. पुलाव तैयार है.
यदि गैस पर चावल बनाने है
तो कुकर में घी डाल कर गरम कीजिये, अब जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद लौंग और इलाइची के दाने और हरी मिर्च डल कर 1 मिनिट भूनिये. अब सारी सब्जियँ डाल दीजिये. 2 मिनिट तक भूनिये, और अब चावल डाल कर 2 मिनिट तक फिर भूनिये. और चावल से दुगना पानी डाल दीजिये अब नीबू का रस और नमक डाल दीजिये. कुकर बन्द कर दीजिये. जैसे ही कुकर में प्रेसर आये आप गैस बन्द कर दीजिये. 5 मिनिट बाद कुकर खोलिये. पुलाव तैयार है.
पुलाव को बाउल या बड़े प्लेट में निकाल लीजिये. हरे धनिये से सजाइये. अचार या हरी चटनी के साथ परोसिये.
कमेंट (205)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मोना, कढ़ाई पनीर और शाही पनीर दोनों रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
plz. Hel me
निशा: बबली, पुलाव के लिये चावल बास्मती लिजिये, चावल को आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये, पकाते समय 1-2 छोटी चम्मच घी डालिये, चावल खिले खिले बनेंगे, पुलाव बिलकुल नहीं चिपकेगा, धन्यवाद.
once again
...........
mahesh
निशा: दिपाली जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
mam ek or bat namak ke paiket par likha hota hai namak me iodine banae rakhane ke lie use bad me use karana chahie
निशा: कल्पना, नमक को भूनना नहीं होता, उसे सारे मसाले डालने के बाद यूज कर सकते हैं.
निशा: कल्पना, चावल को इसी तरह फ्राई किया जाता है, सब्जियां अपने पसन्द के अनुसार जो भी डालनी हो डाल दीजिये.
निशा: अशोक जी अवश्य.
निशा: अशोक जी हां पुलाव में राइस का हर एक दाना अलग होता है.
निशा: अनुप्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इमरान, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुकेश जी, कम ओइल की बहुत सारी रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध हैं, आप इनमें से अपने मन पसन्द रैसिपी चुन सकते हैं.
निशा: अनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
kaise banate hai ye receipe bata digiye....
निशा: गंगा, जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अंजली, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालिनी, मूंग दाल का हलवा वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, वेवसाइट के होम पेज पर सर्च बटन पर मूंग दाल का हलवा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Me & my mom just love ur recipies.
Can u plz gv recipe of triple schezwan rice (the one we get on roadsides as well, orange colour wale). I just love them so much but couldn't get the authentic recipe anywhere.
Thank u so very much. :)
निशा: खुशबू मैं कोशिश करूंगी.
निशा: कुलदीप, चावल को आधा घंटे पहले पानी में भिगो दीजिये, पानी चावल की मात्रा का दुगना लीजिये और एक कप चावल बना रही है तो 1 छोटी चम्मच घी और 1 नीबू का रस डालिये, कुकर में जैसे ही सीटी आने वाली हो, आग बन्द कर दीजिये, चावल खिले हुये बनेंगें. नीबू से चावल का कलर अच्छा आता है, नमक से तो चावल नमकीन होते हैं.
निशा: पूर्वा, फ्रेंचबीन एक तरह की हरी फली होती है और आम सब्जी की दुकानों और ठेलों पर आराम से मिल जाती है.
निशा: पायल मैं अवश्य कोशिश करुंगी