वेज पुलाव (Vegetable Rice Pulao)

चावल तो सभी पसन्द करते हैं, लेकिन इसमें हरी सब्जियाँ डाल कर पुलाव बना दें तो इसकी स्वाद और पौष्टिकता बढ़ जाती है. तो बनाये हरी हरी सब्जियों का हरा हरा पुलाव. इस पुलाव में घी भी बहुत कम प्रयोग करूगी क्यों कि बहुत सारे लोग घी कम खाना चाहते है.
Read this recipe in English - Vegetable Rice Pulao Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Rice Pulao
- बासमती चावल - 200 ग्राम या 2 छोटी कटोरी
- नीबू -1
- देशी घी या रिफाइन्ड तेल -एक बड़ी चम्मच या ओर भी कम
- जीरा- एक छोटी चम्मच
- लौंग- 3-4 टुकड़ों में तोड़ ले
- बड़ी इलाइची - 1-2 छील कर दाने निकाल लें
- हरी मिर्च - 1 ( बारीक कतरी हुई)
- फ्रेन्च बीन्स - 50 ग्राम या 15-16
- शिमला मिर्च- 2 बारीक काटी हुई
- पत्ता गोभी - 50 ग्राम बारीक काटा हुआ
- हरी ताजे मटर-एक कटोरी छीले हुये
- हरा धनियाँ- आधी कटोरी बारीक काटा हुआ
- नमक- स्वादानुसार
विधि - How to make Vegetable Rice Pulao
चावलों को अच्छी तरह धो कर आधा घन्टे के लिये पानी में भिगो दें.

यदि माइक्रोवेव में बनाना है तो
माइक्रोवेव में रखने वाले बाउल में भीगे हुये चावल डाल दें और उसमे चावलों से दुगना पानी मिला दें, और नीबू का रस और नमक मिला दें, अब चावलों को ढक कर माइक्रोवेव में 12 मिनिट तक पकायें. चावल को आप देख कर जान लेगें कि चावल पक गये हैं. माइक्रोवेव से बाहर निकाल लीजिये, और ढक्कन खोल दीजिये.
गैस पर कढ़ाई रखिये. घी डाल कर गरम कीजिये, और अब जीरा डालिये, जीरा ब्राउन होने के बाद लौंग, इलाइची के दाने और हरी मिर्च डाल दीजिये, एक मिनिट भूनिये और अब सारी हरी सब्जी और नमक डाल दीजिये, 2-3 मिनिट तक कलछी से चला कर भूनिये. अब 2-3 मिनिट के लिये सब्जियों को ढक दीजिये. ढक्कन हटाइये और देखिये कि सब्जीयाँ हल्की पक गयीं हैं. अब इन सब्जियों में चावल मिलाकर 2 मिनिट तक कलछी से चलाते हुये भुनिये. पुलाव तैयार है.
यदि गैस पर चावल बनाने है
तो कुकर में घी डाल कर गरम कीजिये, अब जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद लौंग और इलाइची के दाने और हरी मिर्च डल कर 1 मिनिट भूनिये. अब सारी सब्जियँ डाल दीजिये. 2 मिनिट तक भूनिये, और अब चावल डाल कर 2 मिनिट तक फिर भूनिये. और चावल से दुगना पानी डाल दीजिये अब नीबू का रस और नमक डाल दीजिये. कुकर बन्द कर दीजिये. जैसे ही कुकर में प्रेसर आये आप गैस बन्द कर दीजिये. 5 मिनिट बाद कुकर खोलिये. पुलाव तैयार है.
पुलाव को बाउल या बड़े प्लेट में निकाल लीजिये. हरे धनिये से सजाइये. अचार या हरी चटनी के साथ परोसिये.
कमेंट (205)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आशा जी, ब्राउन राइस वह है जिसके ऊपर से हस्क को पूरी तरह नहीं निकाला है और बोइल्ड राइस, उबाले हुये चावल हैं वह कोई भी हो सकते हैं.
निशा: निधि, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनील जी, वेबसाइट पर पनीर से बहुत सारी सब्जियां और पुलाव बनाये है, सब्जी कालम में सब्जी देखी जा सकती हैं और राइस पुलाव में पुलाव देखे जा सकते हैं, और आप अपने मन पसन्द रेसिपी चुन कर बना सकते हैं.
निशा: प्रेमा जी, मेरे चेनल पर फ्राइड राइस की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर फाइड राइस लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: रिमझिम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नंन्दन जी, पुलाव को अब इसी तरह का खाना होगा, टेस्ट के लिये थोड़े छिले मूंगफली के दाने हल्के से तल कर डाले जा सकते हैं.
after that, this is the best website on food. thanks to "Nisha ji"..........
निशा: दीक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, पनीर को छोटा छोटा काट कर हल्का गुलाबी होने तक तल लीजिये और अब पुलाव में डाल दीजिये.
निशा: तपस्या, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी इन्हैं बहुत अधिक गरम नहीं और ज्यादा ठंडे नहीं, हल्के से गर्म या नार्मल तापमान पर सर्व कीजिये.
निशा: सोनक जी, चने की दाल तेल में भुन जाती है और उसका स्वाद बहुत अच्छा लगता है.
निशा: सोनक जी, चावल पहले से भीगे हों किसी बर्तन में आप तड़का तैयार क्ररके 2 गुना पानी रख लीजिये, पानी में उबाल आते ही चावल डालिये गैस एकदम धीमी रखिये और ढककर चावल को फूलने तक पकने दीजिये, सब्जियां मिलाइये, अच्छा पुलाव बनेगा.
निशा: बिट्टू, भीगे हुये चावल हैं दुगना पानी डालते हैं, बिना भीगे चावल में थोडा सा अधिक पानी डाल दीजिये, समय का फर्क भी ज्यादा नहीं आता, लेकिन बिना भिगोए चावल उतने अच्छे नहीं बनते जितने भीगे हुये चावल बनते हैं.
निशा: सेजल जी, चावल को आधा घंटे पानी में भिगा कर रखिये, कुकर में डालिये और चावल से दुगना पानी डाल दीजिये, 1 सीटी आने पर गैस बन्द कर दीजिये, कुकर से आधा प्रेशर निकाल दीजिये, कुकर खुलने पर चावल बने मिलेंगे. खुले चावल बनाने के लिये पानी चावल 4-5 गुना रखें, पानी में उबाल आने पर चावल डालें और चावल खिल पक जाने पर छान लें, माड़ सहित बनाने हैं तब दुगना ही पानी रखें, पानी में उबाला आने पर चावल डालें और धीमी गैस पर चावल पकने तक पका लें. सबसे जल्दी चावल माइक्रोवेव में बनते हैं, उसका तरीका मेरे यू ट्यूब चैनल पर दिया है, आप उसे देख सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: संदीप जी, पनीर की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पनीर कैसे बनायें (how to make paneer) लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: प्रवीन जी, साबूत मीन्स बिना पिसा.
निशा: मनोज जी हां चावलों को पानी में भिगोने से पुलाव खिला खिला अच्छा बनता है.
निशा: नवीन, चावल बास्मति हो और इसी तरह से बनायें जाय तो अवश्य ही खिला पुलाव बनना चाहिये, चावल को बहुत अधिक पकाने से वे आपस में चिपक सकते हैं.
jiske liye tahe dil se aapko dhanyawaad.