वेज पुलाव (Vegetable Rice Pulao)

चावल तो सभी पसन्द करते हैं, लेकिन इसमें हरी सब्जियाँ डाल कर पुलाव बना दें तो इसकी स्वाद और पौष्टिकता बढ़ जाती है. तो बनाये हरी हरी सब्जियों का हरा हरा पुलाव. इस पुलाव में घी भी बहुत कम प्रयोग करूगी क्यों कि बहुत सारे लोग घी कम खाना चाहते है.
Read this recipe in English - Vegetable Rice Pulao Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Rice Pulao
- बासमती चावल - 200 ग्राम या 2 छोटी कटोरी
- नीबू -1
- देशी घी या रिफाइन्ड तेल -एक बड़ी चम्मच या ओर भी कम
- जीरा- एक छोटी चम्मच
- लौंग- 3-4 टुकड़ों में तोड़ ले
- बड़ी इलाइची - 1-2 छील कर दाने निकाल लें
- हरी मिर्च - 1 ( बारीक कतरी हुई)
- फ्रेन्च बीन्स - 50 ग्राम या 15-16
- शिमला मिर्च- 2 बारीक काटी हुई
- पत्ता गोभी - 50 ग्राम बारीक काटा हुआ
- हरी ताजे मटर-एक कटोरी छीले हुये
- हरा धनियाँ- आधी कटोरी बारीक काटा हुआ
- नमक- स्वादानुसार
विधि - How to make Vegetable Rice Pulao
चावलों को अच्छी तरह धो कर आधा घन्टे के लिये पानी में भिगो दें.

यदि माइक्रोवेव में बनाना है तो
माइक्रोवेव में रखने वाले बाउल में भीगे हुये चावल डाल दें और उसमे चावलों से दुगना पानी मिला दें, और नीबू का रस और नमक मिला दें, अब चावलों को ढक कर माइक्रोवेव में 12 मिनिट तक पकायें. चावल को आप देख कर जान लेगें कि चावल पक गये हैं. माइक्रोवेव से बाहर निकाल लीजिये, और ढक्कन खोल दीजिये.
गैस पर कढ़ाई रखिये. घी डाल कर गरम कीजिये, और अब जीरा डालिये, जीरा ब्राउन होने के बाद लौंग, इलाइची के दाने और हरी मिर्च डाल दीजिये, एक मिनिट भूनिये और अब सारी हरी सब्जी और नमक डाल दीजिये, 2-3 मिनिट तक कलछी से चला कर भूनिये. अब 2-3 मिनिट के लिये सब्जियों को ढक दीजिये. ढक्कन हटाइये और देखिये कि सब्जीयाँ हल्की पक गयीं हैं. अब इन सब्जियों में चावल मिलाकर 2 मिनिट तक कलछी से चलाते हुये भुनिये. पुलाव तैयार है.
यदि गैस पर चावल बनाने है
तो कुकर में घी डाल कर गरम कीजिये, अब जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद लौंग और इलाइची के दाने और हरी मिर्च डल कर 1 मिनिट भूनिये. अब सारी सब्जियँ डाल दीजिये. 2 मिनिट तक भूनिये, और अब चावल डाल कर 2 मिनिट तक फिर भूनिये. और चावल से दुगना पानी डाल दीजिये अब नीबू का रस और नमक डाल दीजिये. कुकर बन्द कर दीजिये. जैसे ही कुकर में प्रेसर आये आप गैस बन्द कर दीजिये. 5 मिनिट बाद कुकर खोलिये. पुलाव तैयार है.
पुलाव को बाउल या बड़े प्लेट में निकाल लीजिये. हरे धनिये से सजाइये. अचार या हरी चटनी के साथ परोसिये.
कमेंट (205)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीरज जी, पुलाव आप कई वैरायटी में बना सकते हैं, इसकी कोई निश्चित संख्या नही है.
Thank you for the recipe
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूर्णिमा जी, धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, आप सभी सामग्रियों को उचित मात्रा में इस्तेमाल करके विधि के अनुसार पुलाव बनाइए, स्वाद ज़रूर आएगा.
निशा: मधु जी, आप पुलाव अन्य किस्म के चावल से भी बना सकते हैं. चावल में मसाले की खुश्बू तो अच्छी आयेगी.
निशा: विपिन जी, आप मेरे वेबसाइट और चैनल पर अनेक तरह के पुलाव देख सकते हैं.
निशा: सोनी जी, धन्यवाद.
निशा: गणेश जी, हम यह रैसिपी बनाने की जल्दी कोशिश करेंगे.
निशा: प्रार्थना जी, आप इसमें थोड़ी सी पानी की छींटे मारकर और चावलों को ढककर बिल्कुल धीमी आंच पर थोड़ी देर पका लीजिए.
निशा: विनय जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Mai apke post se apne whatshop grup ko chalata, hu mostly mai yhi se repice post karta hu.
Thanks.
निशा: विनय जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: तुलसी जी, आप हमारी वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंदानुसार कोई भी रैसिपी सर्च करके बना सकती हैं.
निशा: शुभम जी, पापड़ की सब्जी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध हैं, आप इसे देख सकते हैं.
निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सैयद जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: शिवम जी, बासमती चावल लीजिये, चावल को आधा घंटा पानी में भिगोइये, अगर चावल कुकर या माइक्रोवेव में बना रहे हैं तब 1 कप चावल का ले रहे हैं तो 2 कप पानी लीजिये, 1 छोटी चम्मच घी या तेल डालिये, कुकर में चावल 1 सीटी आने तक पकाइये और आधा प्रेशर निकाल दीजिये, कुकर खुलने पर चावल खोलिये और ठंडा होने के बाद चावल कुकर से निकालिये चावल खिले खिले बनेंगे.
निशा: चारू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank You
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिव जी, बना सकते हैं.
निशा: संदीप जी, यदि आप पुलाव में सब्जी नहीं डालना चाहें तो न डालें, सिर्फ मसाले के साथ बना लीजिये.
निशा: कृष्णा जी, चावलों को पहले पकाना है.
निशा: ममता जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.