वेज पुलाव (Vegetable Rice Pulao)

चावल तो सभी पसन्द करते हैं, लेकिन इसमें हरी सब्जियाँ डाल कर पुलाव बना दें तो इसकी स्वाद और पौष्टिकता बढ़ जाती है. तो बनाये हरी हरी सब्जियों का हरा हरा पुलाव. इस पुलाव में घी भी बहुत कम प्रयोग करूगी क्यों कि बहुत सारे लोग घी कम खाना चाहते है.
Read this recipe in English - Vegetable Rice Pulao Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Rice Pulao
- बासमती चावल - 200 ग्राम या 2 छोटी कटोरी
- नीबू -1
- देशी घी या रिफाइन्ड तेल -एक बड़ी चम्मच या ओर भी कम
- जीरा- एक छोटी चम्मच
- लौंग- 3-4 टुकड़ों में तोड़ ले
- बड़ी इलाइची - 1-2 छील कर दाने निकाल लें
- हरी मिर्च - 1 ( बारीक कतरी हुई)
- फ्रेन्च बीन्स - 50 ग्राम या 15-16
- शिमला मिर्च- 2 बारीक काटी हुई
- पत्ता गोभी - 50 ग्राम बारीक काटा हुआ
- हरी ताजे मटर-एक कटोरी छीले हुये
- हरा धनियाँ- आधी कटोरी बारीक काटा हुआ
- नमक- स्वादानुसार
विधि - How to make Vegetable Rice Pulao
चावलों को अच्छी तरह धो कर आधा घन्टे के लिये पानी में भिगो दें.

यदि माइक्रोवेव में बनाना है तो
माइक्रोवेव में रखने वाले बाउल में भीगे हुये चावल डाल दें और उसमे चावलों से दुगना पानी मिला दें, और नीबू का रस और नमक मिला दें, अब चावलों को ढक कर माइक्रोवेव में 12 मिनिट तक पकायें. चावल को आप देख कर जान लेगें कि चावल पक गये हैं. माइक्रोवेव से बाहर निकाल लीजिये, और ढक्कन खोल दीजिये.
गैस पर कढ़ाई रखिये. घी डाल कर गरम कीजिये, और अब जीरा डालिये, जीरा ब्राउन होने के बाद लौंग, इलाइची के दाने और हरी मिर्च डाल दीजिये, एक मिनिट भूनिये और अब सारी हरी सब्जी और नमक डाल दीजिये, 2-3 मिनिट तक कलछी से चला कर भूनिये. अब 2-3 मिनिट के लिये सब्जियों को ढक दीजिये. ढक्कन हटाइये और देखिये कि सब्जीयाँ हल्की पक गयीं हैं. अब इन सब्जियों में चावल मिलाकर 2 मिनिट तक कलछी से चलाते हुये भुनिये. पुलाव तैयार है.
यदि गैस पर चावल बनाने है
तो कुकर में घी डाल कर गरम कीजिये, अब जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद लौंग और इलाइची के दाने और हरी मिर्च डल कर 1 मिनिट भूनिये. अब सारी सब्जियँ डाल दीजिये. 2 मिनिट तक भूनिये, और अब चावल डाल कर 2 मिनिट तक फिर भूनिये. और चावल से दुगना पानी डाल दीजिये अब नीबू का रस और नमक डाल दीजिये. कुकर बन्द कर दीजिये. जैसे ही कुकर में प्रेसर आये आप गैस बन्द कर दीजिये. 5 मिनिट बाद कुकर खोलिये. पुलाव तैयार है.
पुलाव को बाउल या बड़े प्लेट में निकाल लीजिये. हरे धनिये से सजाइये. अचार या हरी चटनी के साथ परोसिये.
कमेंट (205)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विजय जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: श्रेया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंबदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपक जी, चावल से दुगना पानी लिया जाता है, और साथ में 1-2 छोटी चम्मच तेल भी डालते हैं, चावल एकदम खिले खिले बनते हैं.
निशा: नारायन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pulao me kushboo k liye kya koy msala aata h ya agr jaise ki apne btya h ki sabut grm msala dalne se kushboo aati h to wo kb dalna h...
Plz mam apki jabab ka intjar rahega. Or ek or ques agr pulao 5/6logo k liye bnana ho to kitna chawal lgega or kitna pani.reply fast
निशा: रूही जी, पुलाव में जो मसाले बताए गए हैं उनसे पुलाव अच्छी महक वाला ही बनेगा, 5-6 सदस्यों के लिये 300-350 ग्राम या डेड़ कप से थोड़े अधिक चावल बना सकते हैं, अगर आप डेड़ कप चावल लेते हैं तो पानी की मात्रा 3 कप ले लीजिये.
निशा: दीपिका जी, 1 कप (200 ग्राम) चावल से बना पुलाव 2-4 सदस्यों के लिये हो जाता है.
निशा: रितू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
muje 50 kg vegepulav karna hai
to uska ingredients kay rahega mtlab kitna rice our kitni vegetables ........
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Thanks
निशा: अक्षय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mere hone wale husband ko ye recipe bahut psnd h
An
Main unke liye bna paungi
Thank u so much
निशा: रचना जी, आप रैसिपी को जरूर बना लेंगी, धन्यवाद.
निशा: नंदीनी जी, सब्जियां अपने स्वादानुसार जो पसन्द हैं डाल सकती हैं और जो न पसन्द हों उन्हैं छोड़ा जा सकता है.
निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, आपके स्नेह और प्रशंसा के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुखदेव जी, आप इसमें अपने स्वादानुसारोई भी सब्जी या मेवों का भी उपयोग कर सकते हैं.
निशा: शिवा जी, आप नहीं डालना चाहें तो न डालें.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जितेन्द्र जी, वेबसाइट पर वेजीटेरियन रेसिपी ही दी हुई है और उनके वीडियो भी उपलब्ध है, प्लीज आप उन्हैं पढ़कर और देखकर कुछ भी बनाना सीख सकते हैं.
निशा: स्वपनिली, आप अपने स्वादानुसार कोई भी वेजिटेबल इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: बबीता जी, एक सीटी आने से पहले ही जैसे ही कुकर में प्रेसर आये आप गैस बन्द कर दीजिये. 5 मिनिट बाद कुकर खोलिये. पुलाव तैयार है.
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मयूरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कार्तिक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, थोड़ी सी सब्जी और टमाटर हल्के से भून कर मिलायें तो नमक कम हो जायेगा.
Moongphali ki barfi banane ki vidhi btaye plz mere email id send karien. Thank you