राज कचौरी – How To Prepare Raj Kachori – Raj Kachori Recipe

राज कचौरी के अन्दर अनेकों स्वाद भरे होते हैं. बाहर से कचौरी का कुरकुरापन लेकिन इसके अन्दर भरे मुलायम पकौड़ी, दही लपेटे आलू, भुजिया, नमकीन खट्टी मीठी चटनियों का सम्मिलित स्वाद. जब तक इसे आप खायें नहीं अनुभव नहीं कर सकते.
एक राज कचौरी आपके शाम के नाश्ते के लिये पर्याप्त और दो कचौरी पूरा पेट भरने के लिये. होली के पकवानों में आप राज कचौरी को भी सम्मिलित कर सकते हैं. प्रस्तुत है राज कचौरी
Read - How To Prepare Raj Kachori – Raj Kachori Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raj Kachori
कचौरी के लिये आटा लगाइये.
- मैदा - एक कप (125 ग्राम )
- सूजी मोटी- 1/4 कप ( 40 ग्राम)
- बेकिंग सोडा - 2 पिंच
- तेल - तलने के लिये
कचौरी भरने के लिये - FillingIngredients for Raj Kachori
- मूंग की दाल की पकोड़ियां
- उबले आलू - छोटे छोटे कटे हुये
- मूंग या चना - उबले हुये
- ताजा दही - फैटा हुआ
- भुना हुआ जीरा
- काला नमक
- सादा नमक
- लाल मिर्च पाउडर
- मीठी चटनी
- हरी चटनी
सेव भुजिया- अनार के दाने
विधि How To Prepare Raj Kachori
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में निकालिये, बेकिंग सोडा डाल कर मिलाइये. पानी की सहायता से सख्त पूरी की तरह जैसा आटा गूथिये, आटे को मसल मसल कर नरम कीजिये. कचौरी बनाने के लिये आटा तैयार है.
भारी तले की कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.
गूथे गये आटे छोटी छोटी लोइयां तोड़ लीजिये, इतने आटे में 14-15 लोइयां तोड़कर तैयार कर लीजिये, लोइयों को गोल करके कपड़े से ढककर रख लीजिये, ताकि वह सूखे नहीं. एक लोई उठाइये और सूखे आटे में लपेट कर 3 - 3 .5 इंच के व्यास में बेल लीजिये. बेली हूई कचौरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, जैसे ही कचौरी फूल जाय, कचौरी को पलट दीजिये और आग मीडियम कर दीजिये, कचौरी के ऊपर गरम गरम तेल कलछी से डालते हुये, कचौरी को गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये. तली हुई कचौरी किसी प्लेट या डलिया में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये, इसी तरह सारी कचौरी तल कर तैयार कर तैयार कर लीजिये. राज कचौरी को ठंडा होने के लिये खुला ही छोड़ दीजिये.
कचौरी तैयार हैं, कचौरी में भरने के लिये सारी चीजें भी हमारे पास हैं. जब आप इन कचौरी को खाना चाहते हैं उसी समय इस तरह राज कचौरी को तैयार कीजिये.
कचौरी को पतले तरफ से बीच से तोड़िये और कचौरी के अन्दर ये चीजें भरने के लिये जगह बनाइये, कचौरी को प्लेट में रखिये और इस तरह भरिये, सबसे पहले 2 भीगी हुई मूंग दाल की पकोड़ी डाल दीजिये, 4-5 टुकड़े आलू डालिये, 2 चम्मच उबाले हुये मूंग, थोड़ा सा भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक, लाल मिर्च पाउडर, दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, सेव भुजिया, अनार दाने, फिर से जीरा पाउडर, और लाल मिर्च, काला नमक, दही, चटनियां डाल कर परोसिये.
लीजिये स्वादिष्ट राज कचौरी तैयार है, खाइये और बताइये कि राज कचौरी कैसी बनी है.
कचौरी में भरने वाली सामग्री में आप अपने अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं और बदल भी सकते हैं, कचौरियां फूलने से रह गई हैं उन्हीं को तोड़कर राजकचौरी के अन्दर भर दीजिये, या चने की जगह उबाले हुये मटर भी डाले जा सकते हैं.
कमेंट (179)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
we are trying to prepare ambla murabba every year . But we are not succeded in this .the taste of muraba was not good. so please give some tips to me for making good murubba .
निशा: रवि, आप इस वेवसाइट पर आंवला मुरब्बा रैसिपी को पढ़े और आंवला मुरब्बा बनायें, अगर आप कुछ कमी महसूस करते हैं तब रैसिपी पर ही पूछ लीजिये, मैं आपको उसके वारे में अवश्य बताऊंगी.
plz mujhe aloo pyaaz ki kachori ki recipe bataye...plz reply karen.thanks
निशा: रचना, जितने आलू हैं उतने ही प्याज लीजिये, पतले काटिये, तेल में प्याज भूनिये, सारे मसाले और आलू मिला कर बिलकुल इसी तरह कचौरी बना लीजिये.
निशा: लकी, राज कचौरी में मसाला और बहुत सारी चीजें भरी होती हैं.
निशा: रेखा, बिना मोयन के भी राज कचौरी फूलनी चाहिये लेकिन थोड़ा मोयन आटे में डालना होता है जिससे राज कचौरी खस्ता बनती है.
निशा: सामी, कटोरी चाट आलू से बनाई जाती है, आपके लिये हम इसे लिख देंगे.
निशा; अंचल, इस वेवसाइट पर इस तरह की कई सारी रैसिपी दी हुई हैं, आप उन्है अपने पसन्द के अनुसार आप उन्हैं स्वयं ही चुन सकती हैं.
निशा:
अंजू, राज कचौरी को एकदम कड़क सेकिये, एकदम ठंडा करके आप 5 दिन तक रख सकती हैं.
thanks for reply
kya kachori ek din phele se bana kar rakh sakte hai agar jayda person ho to ?
reply me and i love your site
निशा: पूजा, जी हाँ रख सकते हैं.
meri raj kachori acchi bani lekin baad me thandi hone par chapti ho gayi simple puri ki tarah plzzzz reply me
निशा: पूजा, राज कचौरी को फूलने पर धीमी आग पर ब्राउन होने तक तला जाता है, कचौरी बिलकुल नहीं चपटी होती.
maa bahut khush hui. please "laccha tokri" ki recipe bi likhiye,or ye bi bataye ki aaloo ki tikki banate samay sirf aaloo ke hi rolls banate hain ya use karara karne k liye kuch or bi mix karte hain... waiting 4 ur response,take care
thanx
निशा: मिक्स, आलू में अरारोट या ब्रेड का चूरा मिला लीजिये, वे कुरकुरे बनेंगे.
निशा: अदिति, राज कचौरी फूलने के बाद धीमी आग पर कुरकुरी होने तक तलिये.
निशा: नीतू, कचरी फूलने के बाद धीमी आग पर उसे कुरकुरा होने तक तलना है.
निशा: सेजल, सादा पूरी फुलाने के लिये भी सही तरीका अपनाना पड़ता है.
meri raj kachori bananae ke baad bahut soft ho gayie aur itnie nahi foolie ki unke beeche mein jyada gap aa jaayae aisa kyun?
निशा: नेहा, आटे को हाथ से मसल मसल कर मुलायम गूथिये और पूरी को फूलने के बाद आग कम कर दीजिये, धीमी आग पर कचरी को ब्राउन होने तक तलिये.
निशा; मनीषा, धीमी आग पर तलने से गहरा ब्राउन कलर आ जाता है.
निशा: नीरू, मै समझ नहीं पा रही कि आप क्या पूछना चाहती है.