राज कचौरी – How To Prepare Raj Kachori – Raj Kachori Recipe

राज कचौरी के अन्दर अनेकों स्वाद भरे होते हैं. बाहर से कचौरी का कुरकुरापन लेकिन इसके अन्दर भरे मुलायम पकौड़ी, दही लपेटे आलू, भुजिया, नमकीन खट्टी मीठी चटनियों का सम्मिलित स्वाद. जब तक इसे आप खायें नहीं अनुभव नहीं कर सकते.
एक राज कचौरी आपके शाम के नाश्ते के लिये पर्याप्त और दो कचौरी पूरा पेट भरने के लिये. होली के पकवानों में आप राज कचौरी को भी सम्मिलित कर सकते हैं. प्रस्तुत है राज कचौरी
Read - How To Prepare Raj Kachori – Raj Kachori Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raj Kachori
कचौरी के लिये आटा लगाइये.
- मैदा - एक कप (125 ग्राम )
- सूजी मोटी- 1/4 कप ( 40 ग्राम)
- बेकिंग सोडा - 2 पिंच
- तेल - तलने के लिये
कचौरी भरने के लिये - FillingIngredients for Raj Kachori
- मूंग की दाल की पकोड़ियां
- उबले आलू - छोटे छोटे कटे हुये
- मूंग या चना - उबले हुये
- ताजा दही - फैटा हुआ
- भुना हुआ जीरा
- काला नमक
- सादा नमक
- लाल मिर्च पाउडर
- मीठी चटनी
- हरी चटनी
सेव भुजिया- अनार के दाने
विधि How To Prepare Raj Kachori
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में निकालिये, बेकिंग सोडा डाल कर मिलाइये. पानी की सहायता से सख्त पूरी की तरह जैसा आटा गूथिये, आटे को मसल मसल कर नरम कीजिये. कचौरी बनाने के लिये आटा तैयार है.
भारी तले की कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.
गूथे गये आटे छोटी छोटी लोइयां तोड़ लीजिये, इतने आटे में 14-15 लोइयां तोड़कर तैयार कर लीजिये, लोइयों को गोल करके कपड़े से ढककर रख लीजिये, ताकि वह सूखे नहीं. एक लोई उठाइये और सूखे आटे में लपेट कर 3 - 3 .5 इंच के व्यास में बेल लीजिये. बेली हूई कचौरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, जैसे ही कचौरी फूल जाय, कचौरी को पलट दीजिये और आग मीडियम कर दीजिये, कचौरी के ऊपर गरम गरम तेल कलछी से डालते हुये, कचौरी को गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये. तली हुई कचौरी किसी प्लेट या डलिया में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये, इसी तरह सारी कचौरी तल कर तैयार कर तैयार कर लीजिये. राज कचौरी को ठंडा होने के लिये खुला ही छोड़ दीजिये.
कचौरी तैयार हैं, कचौरी में भरने के लिये सारी चीजें भी हमारे पास हैं. जब आप इन कचौरी को खाना चाहते हैं उसी समय इस तरह राज कचौरी को तैयार कीजिये.
कचौरी को पतले तरफ से बीच से तोड़िये और कचौरी के अन्दर ये चीजें भरने के लिये जगह बनाइये, कचौरी को प्लेट में रखिये और इस तरह भरिये, सबसे पहले 2 भीगी हुई मूंग दाल की पकोड़ी डाल दीजिये, 4-5 टुकड़े आलू डालिये, 2 चम्मच उबाले हुये मूंग, थोड़ा सा भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक, लाल मिर्च पाउडर, दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, सेव भुजिया, अनार दाने, फिर से जीरा पाउडर, और लाल मिर्च, काला नमक, दही, चटनियां डाल कर परोसिये.
लीजिये स्वादिष्ट राज कचौरी तैयार है, खाइये और बताइये कि राज कचौरी कैसी बनी है.
कचौरी में भरने वाली सामग्री में आप अपने अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं और बदल भी सकते हैं, कचौरियां फूलने से रह गई हैं उन्हीं को तोड़कर राजकचौरी के अन्दर भर दीजिये, या चने की जगह उबाले हुये मटर भी डाले जा सकते हैं.
कमेंट (179)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शिवानी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गुड़िया जी, जो बर्तन आप देखती हैं वह बहुत कम यूज होते हैं, इसी लिये वह नये जैसे दिख रहे हैं और जो बर्तन खराब हो जाते हैं हम उन्हैं यूज नहीं करते हैं, आप किसी भी अच्छे ब्रान्ड के बर्तन ले सकती हैं.
thhandi honai ka baadpoori jassi naram ho gayi.
please, jaldi batayai.
निशा: सीमा, राज कचौरी को धीमी आग पर दोनों ओर क्रिस्प होने तक तलिये वे नर्म नहीं होंगी.
निशा: दीपिका, मूंग की दाल 2 घंटे भिगो कर, कोर्सली पीस कर, दाल को फैंट कर, छोटी छोटी पकोड़ियां तेल में तल ली जाती हैं और इन्हैं गरम पानी में भिगो कर नर्म करके यूज कर लेते हैं, ये ही दही पकौड़ी कहलाती हैं.
निशा: अर्चना जी हां अवश्य.
निशा: श्रुति, आटा लिया जा सकता है, और राज कचौरी धीमी आग पर पलट पलट कर कुरकुरी होने तक तली हैं, तब वे कुरकुरी अवश्य होनी चाहिये.
निशा: आरती, 6 कप आटा लगालीजिये, इतने आटे में 30 -35 राज कचौरी बन जायेगी.
निशा: सविता, इसमें गेहूं का आटा डाला जा सकता है.
MDH
ASHOK
RAMDEV
OR other best option
निशा: हम तो घर में बने मसाले ही प्रयोग करते हैं.
निशा: अंजली मैं सारी रैसिपी के वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: पंकज, राजकचौरी के आटे में थोड़ा सा नमक डाला जा सकता है.
निशा: मैं अवश्य कोशिश करूंगी
निशा: आलिशा, आप ये सवाल गोलगप्पे के लिये पूंछ रही हैं तब इसे आप गोलगप्पे रैसिपी पर लिखें, मुझे रिप्लाई करने में आसानी होगी.
.
निशा: नूपर, गोल गप्पे को गीले कपड़े में ढककर सूखने से बचाने के लिये रखा जाता है, राज कचौरी को भी आप ज्यादा एक साथ बेलें तो इसी तरह गीले कपड़े से ढककर रख सकती हैं.
निशा: डौली, आप अचार चटनी कालम में जाकर देख लीजिये, चटनी रैसिपी पहले से वेवसाइट पर उपलब्ध हैं.
निशा: सोनिका, मूंग की दाल से बनी पकौड़ी, दही में डूबी होती है.