राज कचौरी – How To Prepare Raj Kachori – Raj Kachori Recipe

राज कचौरी के अन्दर अनेकों स्वाद भरे होते हैं. बाहर से कचौरी का कुरकुरापन लेकिन इसके अन्दर भरे मुलायम पकौड़ी, दही लपेटे आलू, भुजिया, नमकीन खट्टी मीठी चटनियों का सम्मिलित स्वाद. जब तक इसे आप खायें नहीं अनुभव नहीं कर सकते.
एक राज कचौरी आपके शाम के नाश्ते के लिये पर्याप्त और दो कचौरी पूरा पेट भरने के लिये. होली के पकवानों में आप राज कचौरी को भी सम्मिलित कर सकते हैं. प्रस्तुत है राज कचौरी
Read - How To Prepare Raj Kachori – Raj Kachori Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raj Kachori
कचौरी के लिये आटा लगाइये.
- मैदा - एक कप (125 ग्राम )
- सूजी मोटी- 1/4 कप ( 40 ग्राम)
- बेकिंग सोडा - 2 पिंच
- तेल - तलने के लिये
कचौरी भरने के लिये - FillingIngredients for Raj Kachori
- मूंग की दाल की पकोड़ियां
- उबले आलू - छोटे छोटे कटे हुये
- मूंग या चना - उबले हुये
- ताजा दही - फैटा हुआ
- भुना हुआ जीरा
- काला नमक
- सादा नमक
- लाल मिर्च पाउडर
- मीठी चटनी
- हरी चटनी
सेव भुजिया- अनार के दाने
विधि How To Prepare Raj Kachori
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में निकालिये, बेकिंग सोडा डाल कर मिलाइये. पानी की सहायता से सख्त पूरी की तरह जैसा आटा गूथिये, आटे को मसल मसल कर नरम कीजिये. कचौरी बनाने के लिये आटा तैयार है.
भारी तले की कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.
गूथे गये आटे छोटी छोटी लोइयां तोड़ लीजिये, इतने आटे में 14-15 लोइयां तोड़कर तैयार कर लीजिये, लोइयों को गोल करके कपड़े से ढककर रख लीजिये, ताकि वह सूखे नहीं. एक लोई उठाइये और सूखे आटे में लपेट कर 3 - 3 .5 इंच के व्यास में बेल लीजिये. बेली हूई कचौरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, जैसे ही कचौरी फूल जाय, कचौरी को पलट दीजिये और आग मीडियम कर दीजिये, कचौरी के ऊपर गरम गरम तेल कलछी से डालते हुये, कचौरी को गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये. तली हुई कचौरी किसी प्लेट या डलिया में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये, इसी तरह सारी कचौरी तल कर तैयार कर तैयार कर लीजिये. राज कचौरी को ठंडा होने के लिये खुला ही छोड़ दीजिये.
कचौरी तैयार हैं, कचौरी में भरने के लिये सारी चीजें भी हमारे पास हैं. जब आप इन कचौरी को खाना चाहते हैं उसी समय इस तरह राज कचौरी को तैयार कीजिये.
कचौरी को पतले तरफ से बीच से तोड़िये और कचौरी के अन्दर ये चीजें भरने के लिये जगह बनाइये, कचौरी को प्लेट में रखिये और इस तरह भरिये, सबसे पहले 2 भीगी हुई मूंग दाल की पकोड़ी डाल दीजिये, 4-5 टुकड़े आलू डालिये, 2 चम्मच उबाले हुये मूंग, थोड़ा सा भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक, लाल मिर्च पाउडर, दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, सेव भुजिया, अनार दाने, फिर से जीरा पाउडर, और लाल मिर्च, काला नमक, दही, चटनियां डाल कर परोसिये.
लीजिये स्वादिष्ट राज कचौरी तैयार है, खाइये और बताइये कि राज कचौरी कैसी बनी है.
कचौरी में भरने वाली सामग्री में आप अपने अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं और बदल भी सकते हैं, कचौरियां फूलने से रह गई हैं उन्हीं को तोड़कर राजकचौरी के अन्दर भर दीजिये, या चने की जगह उबाले हुये मटर भी डाले जा सकते हैं.
कमेंट (179)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंजलीना जी, कचौरी दोंनो ओर से क्रिस्पी सिक जाती है तब उसे उतार कर लकड़ी की बास्केट जिसमें वह जल्दी ही ठंडी हो जाती है उसमें रखें, ये बिलकुल गोल रहेगी, पिचकेगी नहीं.
निशा: मानसी जी, कढाई में तेल इतना हो कि पूरी अच्छी तरह डूबी रहे, तेल अच्छी तरह गरम हो कि पूरी तुरन्त फूल कर उपर आनी चाहिये. करछी से दबा कर पूरी को फुलाइये, पूरी फूलने के बाद आग धीमी कीजिये और धीमी आग पर पूरी को दोंनो ओर ब्राउन होने तक सेकिये पूरी कुरकुरी बनेगी, वीडियो भी देख लीजिये, आप अवश्य ही क्रिस्पी राजकचौरी बना सकेंगे.
निशा: भूमिका जी, परेशान न हों आप आटे को हाथ से मसल मसल कर मुलायम गूथिये और पूरी को फूलने के बाद आग कम कर दीजिये, धीमी आग पर कचरी को ब्राउन होने तक तलिये. आप अच्छी कचौरी बनाएंगी.
ab ghr p jrur try krugi
निशा: पिंकी जी, आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूरी बांटे. धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, आटे को हाथ से मसल मसल कर मुलायम गूथिये और पूरी को फूलने के बाद आग मीडियम और धीमी कर दीजिये, और पूरी को ब्राउन, क्रिस्पी होने तक तलिये.
निशा: साक्षी जी, पूरी को पतला जिस तरह की हम सादा पूरी बनाते हैं उसी तरह का बेलना है, और पूरी को फूलने के बाद अच्छा गोल्डन ब्राउन होने और क्रिस्प होने तक तलना है, प्लीज आप वीडियो देखिये और ट्राई कीजिये, आप अवश्य ही अच्छी क्रिस्पी पूरी बना लेंगी.
निशा: रीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऊषा जी हां एसा किया जा सकता है.
निशा: स्वाती जी, कचौरी को देर तक धीमी आग पर खस्ता, कुरकुरी होने तक तलें, कचौरी जल्दी नरम नहीं होंगी.
निशा: रजनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji,jab mai taal ke nikal ti hu kehodi tb toh wo crispy hoti hai lakin khuch time rakh ni ki baad wo soft ho jati hai
निशा: रेखा जी, कचौरी के फूलने के बाद, आग मीडियम करके कचौरी को एकदम अच्छा क्रिस्प होने तक तलना है, और हवा में खुले ही 2-3 घंटे के लिये छोड़ दीजिये, कचौरी कभी भी सोफ्ट नहीं होगी,
Hello ma'am,maine aapki btaye hui rajkachori try ki,wo phooli to aachhe se bt thandi hone k bad wo thodi soft ho gai.plz tell me
निशा: शालिनी जी, राजकचौरी को मीडियम और धीमी आग पर अच्छी क्रिस्पी होने तक सेकना है, ये ठंडी होने पर भी क्रस्पी रहेंगी.
Raj kachori mai msala staf nahi karna padta kya
Hi mam....
M dough may oil ni dalna h kya.agr oil ni dalenge to kchri puri ki trh soft ni hogi...bina oil k tight ho jayengi raj kqchorii...???
निशा:राजकचौरी को सख्त ही रखा जाता है.
NISHA ji, meine raj kachori bnayi. Woh bhut achi bani but woh bhut tiet ho gyi thi ek bar mein normally tut nhi rhi thi, aisa kyu hua
निशा; नेहा जी, राज कचौरी टाइट और क्रिस्प होती है, आप उसके अन्दर दही, चटनी भरते है उससे वह गीली होकर नरम होने लगती है.
Nisha ji mein jab bhi raj kachori bnati hu toh woh fulti toh hai ache se hai par bhut hard ho hati hai aisa kyu hota hai pls btayiye ki mein kya karu
निशा: नेहा जी, राज कचौरी हार्ड ही होती है, कचौरी में दही चटनी और बहुत सारी चीजें भरी जाती हैं, उस समय कचौरी नरम होने लगती है और उन एकदम नरम चीजों के साथ ये क्रिस्पी परत खाने में बहुत अच्छी लगती है.
can i add chana in this recipe
निशा: स्वेता जी हां आप चना एड कर सकती हैं.
Hii Nisha ji
Mera sawaal h k mung ki daal ki pakodiyo k liye daal ko boil karna padta h ya nahii.
निशा: सोनिका जी, पकोड़ियो के लिये दाल को भिगोना होता है, बोइल नहीं करना होता. इसके लिये आप वेबसाइट पर दी हुई रेसिपी देख सकती है.
निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मेरी हमेशा कोशिश रहेगी कि मैं आपके लिये अच्छी अच्छी रेसिपी बनाती रहूं.
निशा: डिम्पी जी, माइक्रोवेव में पिज्जा बेस अच्छा नहीं बनता, पिज्जा बेस कन्वेक्सन पर ही बनता है.
Thanks!
निशा; नीलम जी, राजकचौरी को गैस धीमी करके अच्छी क्रिस्पी होने तक तलिये, प्लीज वीडियो अच्छी तरह देख लीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी.
Maine banaye Raj kachori but woh bhut soft bani .. Crispy nahi bani pata nahi kyu..kya aap bata sakte hai ki aisa kyun hua
Thanks
निशा: दीपा जी, राज कचौरी को धीमी आग करके, क्रिस्पी होने तक देर तक तल कर निकालिये और खुली ही रहने दीजिये, राज कचौरी क्रिस्पी रहेंगी.
निशा: शीतल जी, दोसा और सांबर की रेसिपी वेबसाइट पर दी गई है, सर्च बटन पर दोसा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.