राज कचौरी – How To Prepare Raj Kachori – Raj Kachori Recipe

राज कचौरी के अन्दर अनेकों स्वाद भरे होते हैं. बाहर से कचौरी का कुरकुरापन लेकिन इसके अन्दर भरे मुलायम पकौड़ी, दही लपेटे आलू, भुजिया, नमकीन खट्टी मीठी चटनियों का सम्मिलित स्वाद. जब तक इसे आप खायें नहीं अनुभव नहीं कर सकते.
एक राज कचौरी आपके शाम के नाश्ते के लिये पर्याप्त और दो कचौरी पूरा पेट भरने के लिये. होली के पकवानों में आप राज कचौरी को भी सम्मिलित कर सकते हैं. प्रस्तुत है राज कचौरी
Read - How To Prepare Raj Kachori – Raj Kachori Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raj Kachori
कचौरी के लिये आटा लगाइये.
- मैदा - एक कप (125 ग्राम )
- सूजी मोटी- 1/4 कप ( 40 ग्राम)
- बेकिंग सोडा - 2 पिंच
- तेल - तलने के लिये
कचौरी भरने के लिये - FillingIngredients for Raj Kachori
- मूंग की दाल की पकोड़ियां
- उबले आलू - छोटे छोटे कटे हुये
- मूंग या चना - उबले हुये
- ताजा दही - फैटा हुआ
- भुना हुआ जीरा
- काला नमक
- सादा नमक
- लाल मिर्च पाउडर
- मीठी चटनी
- हरी चटनी
सेव भुजिया- अनार के दाने
विधि How To Prepare Raj Kachori
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में निकालिये, बेकिंग सोडा डाल कर मिलाइये. पानी की सहायता से सख्त पूरी की तरह जैसा आटा गूथिये, आटे को मसल मसल कर नरम कीजिये. कचौरी बनाने के लिये आटा तैयार है.
भारी तले की कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.
गूथे गये आटे छोटी छोटी लोइयां तोड़ लीजिये, इतने आटे में 14-15 लोइयां तोड़कर तैयार कर लीजिये, लोइयों को गोल करके कपड़े से ढककर रख लीजिये, ताकि वह सूखे नहीं. एक लोई उठाइये और सूखे आटे में लपेट कर 3 - 3 .5 इंच के व्यास में बेल लीजिये. बेली हूई कचौरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, जैसे ही कचौरी फूल जाय, कचौरी को पलट दीजिये और आग मीडियम कर दीजिये, कचौरी के ऊपर गरम गरम तेल कलछी से डालते हुये, कचौरी को गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये. तली हुई कचौरी किसी प्लेट या डलिया में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये, इसी तरह सारी कचौरी तल कर तैयार कर तैयार कर लीजिये. राज कचौरी को ठंडा होने के लिये खुला ही छोड़ दीजिये.
कचौरी तैयार हैं, कचौरी में भरने के लिये सारी चीजें भी हमारे पास हैं. जब आप इन कचौरी को खाना चाहते हैं उसी समय इस तरह राज कचौरी को तैयार कीजिये.
कचौरी को पतले तरफ से बीच से तोड़िये और कचौरी के अन्दर ये चीजें भरने के लिये जगह बनाइये, कचौरी को प्लेट में रखिये और इस तरह भरिये, सबसे पहले 2 भीगी हुई मूंग दाल की पकोड़ी डाल दीजिये, 4-5 टुकड़े आलू डालिये, 2 चम्मच उबाले हुये मूंग, थोड़ा सा भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक, लाल मिर्च पाउडर, दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, सेव भुजिया, अनार दाने, फिर से जीरा पाउडर, और लाल मिर्च, काला नमक, दही, चटनियां डाल कर परोसिये.
लीजिये स्वादिष्ट राज कचौरी तैयार है, खाइये और बताइये कि राज कचौरी कैसी बनी है.
कचौरी में भरने वाली सामग्री में आप अपने अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं और बदल भी सकते हैं, कचौरियां फूलने से रह गई हैं उन्हीं को तोड़कर राजकचौरी के अन्दर भर दीजिये, या चने की जगह उबाले हुये मटर भी डाले जा सकते हैं.
कमेंट (179)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सारा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमन, आपने राजकचौरी को क्रिस्पी होने तक तला है, और तोड़ने पर क्रिस्पी है तो ठीक नहीं तो उसे और देर तक तलने की आवश्यकता है और राजकचौरी को देर तक दही में रखा जाय तब तो वह कितनी ही क्रिस्पी हो रोटी जैसी ही हो जायेगी, तुरन्त बनाकर सर्व करे और खाये,
plz mam reply jaldi kijiyega plz
निशा: अमन जी, आटे में गूथते समय बेकिंग सोडा अधिक न हो, आटा पतला नहीं होना चाहिये, और पूरी को एक जैसा बेला जाना चाहिये.
निशा: मोनिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ma'am plz muje momos banane ki recipe btaiye or uski chatni ki bhi....
I am waiting for your response.
निशा: दिव्या, मोमोज बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मोमोज लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Maine Raj Kachori bicul aapke hi tarike se banayi, wo phool bhi gayi par 5 minute ke baad naram ho gayi aisa kyon.
Regards
निशा: वंदना जी, फूली हुई राजकचौरी को दोंनो ओर क्रिस्प होने तक तल कर निकालें तो वे क्रिस्प ही रहेंगी.
निशा: वेबसाइट पर एपल जैम और पाइन एपल जैम की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर जैम रेसिपी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Humne raj Kachori banayi pr wo phooli nhi aur andar se kachi reh gyi pls koi upaay bataiye
निशा: रिया, तेल को अच्छी तरह गरम होने दीजिये, अब मीडियम फ्लेम पर पूरी डालिये और फूलने पर दिये हुये तरीके से क्रिस्पी होने तक उसे तलिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप ये राजकचौरी आसानी से बना लेंगी.
निशा: गिन्नी जी, बहुत बहुत धन्यबाद. मेरा हमेशा प्रयास रहेगा कि मैं अच्छे से अच्छा लिखूं.
निशा, वैशाली जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Please reply karen, i am waiting for your reply eagrly.
Regards
Humne raj Kachori banayi pr wo phooli nhi aur andar se kachi reh gyi pls koi upaay bataiye
Maine Raj Kachori apki video dhekh kar bilcul usee tarah se try kari, Same ingredients with all instructions, bikul dheemi gas par seka, raj kachori phool to gayi par 5 minute ke bad hi naram ho gayi, kya reason ho sakta hai.
meri family ko raj kachori bahut acchi lagati, hum jab bhi Delhi jate hain to Haldi Ram ki Raj Kachori jarror khate hain.
Maine pehele only suji se try kari thi , wo crisp to bani par puri trah se phooli nahin,isilaye aapki recipe try kari
Pl. batayen kahan galti hui.
Thanks
निशा: एकता, राजकचौरी के लिये आटा गूथते समय जो घी या तेल डाला जाता है, उसे मोयन कहते हैं.
निशा: प्रियंका, रैसिपी में भी सूजी 1/4 कप ही है.
निशा: निशी, आप राज कचौरी का वीडियो देख कर राज कचौरी बनाइये, राजकचौरी फूलने के बाद उसे अच्छी मीडियम और धीमी गैस पर कुरकुरी होने तक तलेंगी तो वे सोफ्ट नहीं होंगी.
the raj kachori video link on home page is not working. plz do something about this.
Thanks a lot
निशा: अनीता, राज कचौरी का वीडियो चल रहा है, उस समय किसी कारण से बन्द हो सकता है.
निशा: मंजू, इसमें मोयन डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: भारती जी अब हमने सही कर दिया है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जी भारती आप सच कह रही हैं.
निशा: अन्नपूर्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तहसिन मैं कोशिश करती हूँ.