राज कचौरी – How To Prepare Raj Kachori – Raj Kachori Recipe

राज कचौरी के अन्दर अनेकों स्वाद भरे होते हैं. बाहर से कचौरी का कुरकुरापन लेकिन इसके अन्दर भरे मुलायम पकौड़ी, दही लपेटे आलू, भुजिया, नमकीन खट्टी मीठी चटनियों का सम्मिलित स्वाद. जब तक इसे आप खायें नहीं अनुभव नहीं कर सकते.
एक राज कचौरी आपके शाम के नाश्ते के लिये पर्याप्त और दो कचौरी पूरा पेट भरने के लिये. होली के पकवानों में आप राज कचौरी को भी सम्मिलित कर सकते हैं. प्रस्तुत है राज कचौरी
Read - How To Prepare Raj Kachori – Raj Kachori Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raj Kachori
कचौरी के लिये आटा लगाइये.
- मैदा - एक कप (125 ग्राम )
- सूजी मोटी- 1/4 कप ( 40 ग्राम)
- बेकिंग सोडा - 2 पिंच
- तेल - तलने के लिये
कचौरी भरने के लिये - FillingIngredients for Raj Kachori
- मूंग की दाल की पकोड़ियां
- उबले आलू - छोटे छोटे कटे हुये
- मूंग या चना - उबले हुये
- ताजा दही - फैटा हुआ
- भुना हुआ जीरा
- काला नमक
- सादा नमक
- लाल मिर्च पाउडर
- मीठी चटनी
- हरी चटनी
सेव भुजिया- अनार के दाने
विधि How To Prepare Raj Kachori
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में निकालिये, बेकिंग सोडा डाल कर मिलाइये. पानी की सहायता से सख्त पूरी की तरह जैसा आटा गूथिये, आटे को मसल मसल कर नरम कीजिये. कचौरी बनाने के लिये आटा तैयार है.
भारी तले की कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.
गूथे गये आटे छोटी छोटी लोइयां तोड़ लीजिये, इतने आटे में 14-15 लोइयां तोड़कर तैयार कर लीजिये, लोइयों को गोल करके कपड़े से ढककर रख लीजिये, ताकि वह सूखे नहीं. एक लोई उठाइये और सूखे आटे में लपेट कर 3 - 3 .5 इंच के व्यास में बेल लीजिये. बेली हूई कचौरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, जैसे ही कचौरी फूल जाय, कचौरी को पलट दीजिये और आग मीडियम कर दीजिये, कचौरी के ऊपर गरम गरम तेल कलछी से डालते हुये, कचौरी को गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये. तली हुई कचौरी किसी प्लेट या डलिया में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये, इसी तरह सारी कचौरी तल कर तैयार कर तैयार कर लीजिये. राज कचौरी को ठंडा होने के लिये खुला ही छोड़ दीजिये.
कचौरी तैयार हैं, कचौरी में भरने के लिये सारी चीजें भी हमारे पास हैं. जब आप इन कचौरी को खाना चाहते हैं उसी समय इस तरह राज कचौरी को तैयार कीजिये.
कचौरी को पतले तरफ से बीच से तोड़िये और कचौरी के अन्दर ये चीजें भरने के लिये जगह बनाइये, कचौरी को प्लेट में रखिये और इस तरह भरिये, सबसे पहले 2 भीगी हुई मूंग दाल की पकोड़ी डाल दीजिये, 4-5 टुकड़े आलू डालिये, 2 चम्मच उबाले हुये मूंग, थोड़ा सा भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक, लाल मिर्च पाउडर, दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, सेव भुजिया, अनार दाने, फिर से जीरा पाउडर, और लाल मिर्च, काला नमक, दही, चटनियां डाल कर परोसिये.
लीजिये स्वादिष्ट राज कचौरी तैयार है, खाइये और बताइये कि राज कचौरी कैसी बनी है.
कचौरी में भरने वाली सामग्री में आप अपने अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं और बदल भी सकते हैं, कचौरियां फूलने से रह गई हैं उन्हीं को तोड़कर राजकचौरी के अन्दर भर दीजिये, या चने की जगह उबाले हुये मटर भी डाले जा सकते हैं.
कमेंट (179)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कामना, आप अपनी बेटी को भरवां परांठे, दाल का चीला, बेसन का चीला, इडली, धोकला, दोसा ,दलिया पुलाव और चावल पुलाव हैल्दी खाना बनाकर दे सकती हैं..
निशा: गजल, बड़े साफ्ट बनाने के लिये बेकिंग पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं हैं, दाल को बिना पानी डाले, थोड़ा मोटा पीसिये और खूब फैटिये.
निशा: अम्रता, ये दही पकड़ी हं, आप कोई भी नमकीन डाल सकती हैं.
निशा: अनु, कढाई में तेल इतना हो कि पूरी अच्छी तरह डूबी रहे, तेल अच्छी तरह गरम हो कि पूरी तुरन्त Šৠपर आनी चाहिये. करछी से दबा कर पूरी को फुलाइये, पूरी फूलने के बाद आग धीमी कीजिये और धीमी आग पर पूरी को ब्राउन होने तक सेकिये.
निशा: अनु, आप सही सोच रही है कि गोल गप्पे थोड़े पतले भी हो सकते है और ये भी हो सकता है कि बे थोड़े कम कुरकुरे हो. आप अगली बार गोलगप्पे बनायेंगी तो आपकी ये समस्या भी हल हो जायेगी.
निशा: अनु, जी ये दही पकोड़ी वही हैं.
main jab bhi market jati thi to isse khane ka maan jaroor karta tha sochti thi ye kaise banti hai aaj jab aapki site pr isko dekha to chote bacche ki tarah machal gayi isse jaroor try karugi.
निशा: अनु, आप कोई चने या मूंग ले सकती हैं, बारीक से कोई भी ले सकती हैं और लेख की सबसे नीचे वाली लाइन पड़िये जिसमें मैंने आपके समझने के लिये लिखा है कि आप जो चाहें छोड़ दीजिये और चाहे अपने स्वाद के अनुसार बड़ा लीजिये.
निशा: अनु, लगभग 10 - 12 राजकचरी बनाई जा सकती है.
THANKS,
निशा: इंदरा प्याज कचरी गोल गप्पे की तरह स्टोर नहीं की जा सकती है.
Thanks