आलू तिल का सलाद - Potato Sesame Salad Recipe

📅 7 जुलाई 2009 👁 3.3 लाख बार देखी गई 💬 34 कमेंट ★ 5.0 (5792)

image

शाम को खाने से पहले सलाद के रूप में आलू तिल का सलाद (Potato Sesame Salad) बनाकर देखिये, आपको बेहद पसन्द आयेगा.

आलू सलाद अनेक प्रकार से बनाया जाता है.  नेपाल में इसे आलू अचार (Alu achar - Nepalese potato salad) कहते है़. फर्क सिर्फ इतना है कि नेपाली आलू सलाद में तिल के तेल का प्रयोग होता है. लेकिन तिल के तेल की जगह आॉलिव आॉयल आलू सलाद को अधिक स्वादिष्ट बनाता है.

Read - Potato Sesame Salad Recipe In English

आवश्यक सामग्री -Ingredients for Potato Sesame Salad

  • आलू - 4 मध्यम आकार के
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार)
  • हरी मिर्च - 2 (बीज हटाकर बारीक कतर लीजिये)
  • नीबू - आधा नीबू (1 छोटी चम्मच नीबू का रस)
  • अदरक - आधा इंच टुकड़ा (छोटा छोटा काट लीजिये)
  • आॉलिव आॉयल - 2 छोटे चम्मच स्पून
  • तिल - 2 छोटे चम्मच
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  • पोदीना के पत्ते - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Potato Sesame Salad

आलू धो कर उबाल लीजिये, उबले हुये आलू को छीलिये, 4-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये.  आलू उबालने के बाद तुरन्त छील कर मत काटिये, बल्कि इसे एक घंटे बाद ठंडा कर के काटिये.  उबले आलू को तुरन्त छीलकर काटने से आलू भुरभुरे निकलते है.

तिल को तवे या छोटी कढाही पर हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये.

आलू के टुकड़ों में नमक, हरी मिर्च, नीबू का रस, अदरक, तिल और आॉलिव आॉयल मिलाइये.

हरा धनियां और पोदीना के पत्ते भी मिला दीजिये, आलू तिल का सलाद (Potato Sesame Salad)  तैयार है, सलाद को प्लेट में लगाइये और चारों ओर हरा धनियां डाल कर सजाइये. आप इस सलाद को कम भूख में स्नेक्स के रूप में भी खा सकते हैं.

Potato Sesame Salad Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
5.0 / 5 (5792 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (34)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

deepika
Nishaji namaste.
apne apki side par sirf no of two salad ka hi recepy diya hai , kripa karke salad intem badaeya.
preeti
Aap ne itni different aur easy recipes bataayee hain ke samajh main nahin aata kab kya banaaya jaaye. Aapse ek request hain, kya aap daliyaa ke aur recipes bata sakti hain? Daliya ki khichadi toh bana leti hu, magar kuch naye swaad ke bhi seekhna chaahti hu.
Vaishali
Tasty