आलू तिल का सलाद - Potato Sesame Salad Recipe

शाम को खाने से पहले सलाद के रूप में आलू तिल का सलाद (Potato Sesame Salad) बनाकर देखिये, आपको बेहद पसन्द आयेगा.
आलू सलाद अनेक प्रकार से बनाया जाता है. नेपाल में इसे आलू अचार (Alu achar - Nepalese potato salad) कहते है़. फर्क सिर्फ इतना है कि नेपाली आलू सलाद में तिल के तेल का प्रयोग होता है. लेकिन तिल के तेल की जगह आॉलिव आॉयल आलू सलाद को अधिक स्वादिष्ट बनाता है.
Read - Potato Sesame Salad Recipe In English
आवश्यक सामग्री -Ingredients for Potato Sesame Salad
- आलू - 4 मध्यम आकार के
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार)
- हरी मिर्च - 2 (बीज हटाकर बारीक कतर लीजिये)
- नीबू - आधा नीबू (1 छोटी चम्मच नीबू का रस)
- अदरक - आधा इंच टुकड़ा (छोटा छोटा काट लीजिये)
- आॉलिव आॉयल - 2 छोटे चम्मच स्पून
- तिल - 2 छोटे चम्मच
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- पोदीना के पत्ते - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Potato Sesame Salad
आलू धो कर उबाल लीजिये, उबले हुये आलू को छीलिये, 4-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. आलू उबालने के बाद तुरन्त छील कर मत काटिये, बल्कि इसे एक घंटे बाद ठंडा कर के काटिये. उबले आलू को तुरन्त छीलकर काटने से आलू भुरभुरे निकलते है.
तिल को तवे या छोटी कढाही पर हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये.
आलू के टुकड़ों में नमक, हरी मिर्च, नीबू का रस, अदरक, तिल और आॉलिव आॉयल मिलाइये.
हरा धनियां और पोदीना के पत्ते भी मिला दीजिये, आलू तिल का सलाद (Potato Sesame Salad) तैयार है, सलाद को प्लेट में लगाइये और चारों ओर हरा धनियां डाल कर सजाइये. आप इस सलाद को कम भूख में स्नेक्स के रूप में भी खा सकते हैं.
कमेंट (34)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Adarniy Nishaji,
Aap ki recipes bahot hi badhiya rehti hai, kam se kam sadhano me acchi se acchi itni variety of recipes kaise banayi jaye ye hume yaha sikh ne ko milata hai khas kar k veg recipe site hai ye bahot acchi baat hai vegetarian logo k liye, ek khas baat aur bhi hai ki recipe banane ki video clip aur aap ka samzane ka tarika its very good. Continental food ki website ho to please aap bataiye.
Bahot hi helpful site hai, thanks Nishaji.
निशा: ओमकार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mujhe hr din new salad and new soup and new maincourse bta sakte ho kya plzz send my email
निशा जी, परम जीत जी,फ्रूट चाट के लिये, एपल, बनाना और पपाया या अपनी पसन्द के फल ले लीजिये, धोइये और 1 इंच टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये अब थोड़ा सा नीबू का रस डालकर मिक्स कर दीजिये, कटे हुये फल फ्रिज में रख लीजिये, परोसते समय, काला नमक, भुना जीरा और चाट मसाला डालकर मिक्स करके सर्व कीजिये, पोदीना के पत्ते से या अनार के दाने गार्निस कर सकती हैं, ये तो बहुत आसान है, आप फ्रूट चाट बनाइये और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
निशा: सीमा, व्हाइट तिल ले लीजिये.
निशा: राजकुमारी, प्यारी सी गुड़िया को ढेरों शुभकामनायें.
Thanks
निशा: प्रिन्सी, आप रिफाइन्ड ओइल भी डाल सकती है, तेल गरम करो, गरम तेल में तिल डालिये, तिल भुनने के बाद आलू में मिला दीजिये.
निशा : कल्पना, ओलिव ओइल ओलिव फ्रूट से बनता है, इसका प्रयोग खाने में, कास्मेटिक्स में, दवाय़ें और साबुन में किया जाता है, ये सारे किराना स्टोर्स पर मिल जाता है.
isme jo til pare hai kon se til hai plz bta dijiye nisha ji
I always see your receipe of this site and try it immediately. They r really tasty n easy in making. Nishaji, ?Can u pl. send me receipe of making some homemade sandwitch spreads and salad dressings.
Thanks,
Shashi
if olive oil not available in home, then what oil we use
निशा: आप इस सलाद में मक्खन पिघला कर प्रयोग कर सकते है.
main chahti hoon ki aap aur aachi recipes likhe....
Khatta Meetha Grape salad.
Ek Katori Dahi main Sugar (to taste)chat masala au grapes milayen aur khane ke bad prose. ye bahut hi testy banta hai aur hajme ke liye acha hota hai.
Thanks for read.