अंकुरित दालों का सलाद – Sprouted Grains Salad

अंकुरित दालों का सलाद बनाने के लिये विभिन्न प्रकार की दालों से सलाद बना सकते हैं जैसे मूंग साबुत, लोबिया साबुत, देशी चना साबुत, सफेद चना साबुत, मटर और मौंठ इत्यादि हैं. आप अपने मन पसन्द और घर में उपलब्ध दाल चुन कर अंकुरित कीजिये और बड़े आसानी से सलाद बना लीजिये.
Read - Sprouted Grains Salad Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sprouted Grains Salad
- देशी चना -- 100 ग्राम ( आधा कप )
- सफेद चना -- 100 ग्राम ( एक कप)
- लोबिया -- 100 ग्राम ( आधा कप)
- मूंग - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप)
- घी या मक्खन - एक छोटी चम्मच
- भुने हुये मूंगफली के दाने - 50 ग्राम (एक चौथाई कप)
- खीरा - 1
- टमाटर - 1
- नीबू -- एक छोटी चम्मच
- काली मिर्च -- एक चौथाई चम्मच
- नमक -- स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच
- हरा - धनियां (बारीक कतरा हुआ ) यदि आप चाहें
विधि - How to make Sprouted Grains Salad
अंकुरित चने और लोबिया के दानों को कुकर में डालिये, एक छोटी कटोरी पानी, नमक और घी डाल कर मिलाइये और उबलने के लिये रखिये. कुकर में सीटी आने पर आग बन्द कर दीजिये और कुकर की सीटी को चमचे से ऊपर उठाकर आधा प्रेसर निकाल दीजिये ताकि दाने ज्यादा न उबल जांय.
प्रेशर खतम होने पर, कुकर खोलिये. दानों को प्याले में निकाल लीजिये यदि इन दानों में पानी हो तो उसे अलग प्याले में निकाल लीजिये और सूप की तरह स्तेमाल कर सकते हैं. मूंगफली के दाने, काली मिर्चू,नीबू. टमाटर काट कर मिला दीजिये, सलाद को प्लेट में सजायें. व्
सलाद तैयार है. आप इस सलाद को सुबह के नास्ते में भी खा सकते हैं और खाने ( लंच या डिनर ) किसी के साथ भी खा सकते हैं.
अपने स्वाद के अनुसार उपरोक्त चीजों में से कोई भी चीज कम या ज्यादा कर सकते या हटा सकते हैं.
मूगफली के दाने बाजार में भुने हुये मिलते हैं, या दानों को आप माइक्रोवेव में स्वयं भी भून सकती हैं. ( मूंगफली के दानों में थोड़े से पानी के छीटे डाल कर मिला दें, और माइक्रोवेव में 3-4 मिनिट के लिये सैट करके लगा दें, अब देखें कि मूंगफली के दानों से छिलका आसानी से उतर रहा है तो वे भुन चुके हैं यदि नहीं तो दुबारा 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव सैट करके उन्हैं भुनने दें. अब मूगफली के दाने भुन चुके हैं. ठंडे करके छिलका उतार लें )
कमेंट (29)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गोपाल जी, खा सकते हैं.
निशा: सपना जी, अंकुरित दानों को कुकर में हल्का सा उबाल कर या एसे ही बिना उबाले भी सलाद बना सकते हैं.
निशा: संस्कृति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
You are really awesome.I am inspired by you that cooking is not boring at all.Will you please tell me how to make green leafy vegetable salad????
Thank You
निशा: प्रिया जी, मैं कोशिश करूंगी बनाने की. धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, लोबिया साबुत दाल होती है, इसे किराना स्टोर से खरीदा जा सकता है, लोबिया से दाल, चाट और कटलेट बनाये जाते हैं.
निशा: प्रियंका जी, लोबिया को बिना अंकुरित किये भी मिलाया जा सकता है, और इसे अंकुरित करने का तरीका बिलकुल इसी तरह है, लेकिन लोबिया हर मौसम में अंकुरित नहीं होती, हल्की सी ठंड के मौसम में ये अंकुरित हो जाती है.
All your recipi are simply awesome. Mere pass aapki tarref ke liye shabd nahin hain. U R great.
Kya aap mujhe oats related koi healthy recipe bata sakte ho. Jise bade aur bache dono kha sakte hian. Tasty and healthy :)
Thankyou very much.
निशा: निहारिका जी मैं ओट्स की रेसिपी बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: नवीन जी, मुंग को पानी में 8-10 घंटे भिगोना होता है, हल्का सा उबालकर नमक, काली मिर्च और नीबू डालें, काट कर खीरा और टमाटर डाले जा सकते हैं, मूंग सलाद तैयार हो जायेगा.
abig thankyou.
निशा: लोबिया भी अंकुरित की जासकती है.
मैकरोनी का सलाद जल्दी ही बनाने की कोशिश करूंगी
mai jab bhi aalu-poha cutlet dip fry krne ke lie pan me dalti hun to vo hamesh kharab ho jata hai acche se fry nhi hota...to kya aap mjhe use bina spoil hue fry krne ka kuch tarika btaengi..pls
निशा: प्रिया, कटलेट को अच्छी तरह बाइन्ड करके बनाइये, मैदा के घोल और ब्रेड क्रम्बस में लपेट कर 20 मिनिट तक रखे रहने दीजिये ताकि वह सैट हो जायें अब अच्छे गरम तेल में तलिये, कटलेट अच्छे बनेंगे.
निशा: अरुन जी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: शवनम, वेबसाइट पर अंकुरित कैसे करें तरीका दिया है, सर्च बटन पर अंकुरित कैसे करें लिखकर रैसिपी सर्च कर सक्ते हैं, मैं इसके लिये वीडियो भी बना दूंगी, धन्यवाद.
निशा: सोनम, अवश्य.
निशा: गोल्डी, बहुत बहुत धन्यवाद, मैं कोशिश करूंगी.
Aap ki websit acchi hai
निशा: विनोद मैं कोशिश करूंगी.
aapki receipes bahut acchi hai
par plz hame in sab chizo ko decorate kaise karte hai ye bhi bathiye
Plz i request u
निशा: नेहा, सलाद के नीचे चारो ओर सलाद पत्ते लगाये जा सकते है, हरे धनिये की पत्ती लगा सकती हैं, टमाटर का फूल बना कर लगा सकती है, खीरा भी लगा सकती हैं, आप अपने मन से जो आप अच्छा सोचे कर सकती हैं, धन्यवाद.
निशा: सोहन, धन्यवाद.
Thanks
Prachi Padole
pls momos ki recipes video bata dijiye.
निशा: इशिका, हम बनायेंगे.
Nisha ji, can you please teach us different ways to decorate the salad plate?
Thanks ma'am
Payal Agrawal
निशा: निति, जी हां आप एक साथ भी ये दाल भिगा सकती हैं.