बीन्स और तिल का सलाद - Sesame Green Bean Salad Recipe

सलाद स्वास्थ के लिये लाभदायक होने के साथ साथ खाने के स्वाद में चार चांद लगा देते हैं, बीन्स तिल का सलाद (Sesame Green Bean Salad) पास्ता और पनीर चीला के साथ बहुत अच्छा लगता है, आइये आज हम बीन्स तिल का स्वादिष्ट सलाद बनायें.
Read - Sesame Green Bean Salad Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sesame Green Bean Salad
- फ्रेन्च बीन्स - 200 ग्राम
- तिल - 2 टेबल स्पून
- तिल का तेल - आधा टेबल स्पून
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Sesame Green Bean Salad
बीन्स को धोइये और मोटे डंठल एक ओर से हटा लीजिये. दूसरी ओर से डंठल मत हटाईये. खाते समय इन डंठल को पकड़ कर खाना बहुत अच्छा लगता है.
लम्बे साइज के बीन्स को को तिरछा कट लगाकर 2 बराबर भागों में काट लीजिये.
कटे बीन्स में आधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये ताकि इनका रंग भाप में पकाते समय बना रहे.

नमक मिले हुये बीन्स को 4-6 मिनिट तक स्टीम कर लीजिये. सिर्फ इतना स्टीम कीजिये कि बीन्स हल्के से मुलायम भर हों,
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में तिल डालकर हल्का सा भूनिये. तिल भूनने के बाद, स्टीम्ड बीन्स और नमक डाल कर 1 - 1 1/2 मिनिट तक लगातार कलछी से चलाते हुये भूनिये. गैस बन्द कर दीजिये.
बीन्स तिल का सलाद (Sesame Green Bean Salad) तैयार है, सलाद को प्लेट में निकालिये, सलाद के पत्ते चारों ओर लगाकर सजाइये और परोसिये.
Green Bean Salad Recipe video in Hindi
कमेंट (21)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Yeasterday I have a small Get together at Home. I made french bean Salad for the first time. Everyone enjoyed this. Thanks for this easy and wonderful recipe.
निशा: बरखा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली जी, ये फ्रेन्च बीन्स है, सब्जी वालों पर आसानी से बन जाती है.
निशा: ज्योति जी, मैं इन्हें जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: सैयद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine ye salad aaj banay bahot hi teasty tha. Ye recipe dekhane se bhale hi acchi na lage magar ye bahot healthy or super teasty hai.
निशा: अनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शामभवी, सलाद तो ताजा ही स्वादिष्ट लगता है, आप इसे फ्रिज में रखकर 2 दिन तक यूज कर सकती है.
What an amazing site, many many thanks for all your recipes.
aapki saari disses bahot he achhi or aasan hai...yeh salad to me jarur try karugi..
thanku
निशा: सविता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
pls ap or v salad dacoration ke bare me bataiye
निशा: पूनम, मैं कोशिश करूंगी.