योगर्ट रेसिपी | ग्रीक योगर्ट एवं फ्रूट योगर्ट कैसे बनायें. | Fresh Fruit Yogurt Recipe

दही का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है इसे लस्सी या फिर किसी भी सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है ये तो दही का इस्तमाल करने के सामान्य तरीके है लेकिन हम आपको आज दही से योगर्ट और योगर्ट से ग्रीक योगर्ट और कई तरह के फ्रूट फ्लेवर योगर्ट बनाना बताएगें। इन फ्लेवर योगर्ट को आप अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते है या आप इन्हें व्रत में भी खा सकते हैं।

आवश्यक सामग्री 

  • दूध- 1 लीटर 
  • याेगर्ट- 2 बड़ी चम्मच
  • आम का पल्प
  • जामुन के काटे हुए छोटे छोट टुकड़े
  • शहद
  • अनानास के टुकड़े
  • मिक्स फ्रूट जैम

विधि

योगर्ट बनाने के लिए एक बर्तन में 1 लीटर दूध डाल कर उबाल लीजिए।

दूध में उबाल आ जाने पर आंच को धीमी कर के दूध को 5 मिनट ओर उबाल लीजिए। 

5 मिनट बाद दूध को गैस से उतार कर एक बर्तन में पलट कर ठंडा होने रख दीजिए। दूध को 40 डिग्री सेल्सियस ट्रेम्प्रेचर तक ठंडा करना है।(दूध को इतना ठंडा करना है जितने गर्म दूध में आप उगंली डाल सको या फिर दूध के बर्तन को आप आसानी से उठा सको)। 

दूध के ठंडा हो जाने के बाद एक बर्तन में 2 बड़ी चम्मच योगर्ट ले लीजिए और इसमें 2-3 चम्मच दूध मिला दीजिए। अब इस योगर्ट और दूध के मिश्रण को सारे दूध में मिला लीजिए और 5 से 6 घन्टे के लिए किसी गर्म जगह पर ढ़क कर रख दीजिए। । 

6 घंटे बाद योगर्ट को निकाल कर चम्मच से काट कर देखिए। अगर दूध पूरी तरह से जम गया है तो योगर्ट बन कर तैयार है। अब हम इस योगर्ट से ग्रीक योगर्ट बनाएगें।

ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट बनाने के लिए एक प्याले पर एक छलनी रख दीजिए। छलनी पर एक सूती कपड़ा रख कर कपड़े पर योगर्ट डाल दीजिए। कपड़े को बांध कर उसे 30-35 मिनट के लिए ऎसे ही रहने दीजिए। 

30 मिनट बाद सूती कपड़े को खौल कर देख लीजिए। दही में से सारा पानी अलग हो गया है। ग्रीक योगर्ड बन कर तैयार है।आप इसे किसी प्लास्टिक कंटेनर में भर कर रख सकते है(प्यास्टिक कंटेनर को आप गर्म पानी से धो कर सूखा कर इस्तेमाल कीजिए)। आप इस ग्रीक योगर्ट को फ्रीज में रख कर 8 से 10 दिन तक इस्तेमाल कर सकते है। आप इस ग्रीक योगर्ट को किसी भी फ्रूट में मिला कर या शहद में मिला कर फ्लेवर योगर्ट बना सकते है।  

फ्लेवर योगर्ट बनाने के लिए 

मैंगो फ्लेवर योगर्ट बनाने के लिए एक प्याली में थोड़ा सा योगर्ट ले लीजिए और इसमें 2-3 चम्मच आम का पल्प मिला दीजिए। मैंगो फ्लेवर योगर्ट बन कर तैयार है। 

जामुन फ्लेवर योगर्ट बनाने के लिए एक प्याली में प्लेन योगर्ट ले लीजिए। इसमें 2-3 चम्मच जामुन के कटे हुए छोटे-छोटे और ½ छाेटी चम्मच शहद डाल कर मिला लीजिए। जामुन फ्लेवर योगर्ट बन कर तैयार है।

अनानास के फ्लेवर में योगर्ट बनाने के लिए एक बर्तन में थोड़ा सा सादा योगर्ट ले कर उसमें 2-3 चम्मच अनानास के छोटे टुकड़े डाल कर मिला लीजिए। अनानास के फ्लेवर के साथ योगर्ट बन कर तैयार है।

अब मिक्स फ्रूट जैम के फ्लेवर में योगर्ट बनाने के लिए प्लेन योगर्ट में 2-3 चम्मच मिक्स फ्रूट जैम डाल कर मिला लीजिए। मिक्स फ्रूट जैम के फ्लेवर में योगर्ट बन कर तैयार है। 

सुझाव

  • अगर आप के पास घर का जमा हुआ दही नहीं है तो आप मार्किट का भी ले सकते हैं।
  • अगर आप बाजार से दही खरीद रहें है तो ध्याद रखिए की वो प्लेन दही हो। 
  • गर्मी के मौसम में आप दही जमाने के लिए कही भी रख सकते है लेकिन सर्दी में आप को किसी गर्म जगह पर ही रखना पड़ेगा।
  • सर्दी में आप ओवन में 35 से 40 डिग्री सेल्सियस ट्रेम्प्रेचर पर 4-5 घंटे के लिए रख सकते हैं।या फिर आप  दही के बर्तन को किसी तोलिया में लपेट कर उसके ऊपर सीकाई करने वाला तकिया रख सकते है।  
  • दूध में दही मिलाने के बाद उसे हिलाना- डुलाना नहीं है। 
  • दही से निकाला गया पानी को आप बच्चो को या खुद भी पी सकते है इस वे-वाटर में फाइबर की मात्रा होती है। ये स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है।

Yogurt Recipe | ग्रीक योगर्ट एवं फ्रूट योगर्ट कैसे बनायें. | Fresh Fruit Yogurt Recipe

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं