ब्रोकली सलाद - Broccoli Salad Recipe

एंटीओक्सीडेन्ट्स, मिनरल्स और विटामिन्स युक्त ब्रोकली सलाद से स्वाद और सेहत दोनों बढ़ाइए.
Read - Broccoli Salad Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Broccoli Salad Recipe
- ब्रोकली - 1 (300 ग्राम)
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- ताजे पुदीने के पत्ते - 25 से 30
- बादाम - 15 से 16 (भिगो कर लिए हुए)
- अदरक - ½ इंच टुकडा़ (लम्बाई में पतला-पतला कटा हुआ)
- नींबू का रस - 1 छोटी चम्मच
- ऑलिव ऑयल - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - ½ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
- नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Broccoli Salad
ब्रोकली को फ्लोरेट यानिकि छोटे-छोटे फूलों में अलग कर लीजिए. ब्रोकली के डंठल के ऊपरी सख्त भाग को छीलकर हटा दीजिए और नरम भाग को काट लीजिए. इसे अच्छी तरह दो बार पानी से धो लीजिए.
इसके बाद, ब्रोकली को भाप में पका लीजिए. इसके लिए किसी बड़े बर्तन में 1.5 से 2 कप पानी डालकर ढक दीजिए और गैस पर गरम कर लीजिए. एक छलनी में ब्रोकली और बादाम डाल दीजिए. जैसे ही पानी में भाप बनने लगे, वैसे ही बर्तन से ढक्कन हटाकर ब्रोकली-बादाम रखी छलनी को बर्तन पर रख दीजिए. फिर, इस छलनी को ढक दीजिए और ब्रोकली को 3 मिनिट तक भाप में पकने दीजिए. इसी दौरान, पुदीने के पत्तों में से आधे पत्ते बारीक-बारीक काट लीजिए और आधे साबुत ही रहने दीजिए.

ब्रोकली के पकते ही गैस बंद कर दीजिए. छलनी को बर्तन से निकालकर किसी प्लेट में रख लीजिए और इससे ब्रोकली निकालकर प्याले में डाल लीजिए. ब्रोकली में अदरक, कटे हुए और साबुत पुदीने के पत्ते डाल दीजिए. साथ ही हरा धनिया, नींबू का रस, अॉलिव अॉयल, नमक और काली मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए. सारी सामग्रियों को सही से मिलने तक मिक्स करते जाइए. इसी के साथ, ब्रोकली सलाद तैयार है.
ब्रोकली सलाद को सर्व करने के लिए सर्विंग प्लेट में निकाल लीजिए. इस तैयार पौष्टिक और स्वादिष्ट ब्रोकली सलाद को भोजन के साथ में परोसिए और शौक से खाइए.
सुझाव
- ब्रोकली की रंगत में भाप में पकने के बाद और भी निखार आ जाता है.
- अगर आपके पास ताजा हरा पुदीना उपलब्ध न हो, तो 1 छोटी चम्मच पुदीना पाउडर भी डाल सकते हैं.
- सलाद में हल्की सी मिठास चाहिए, तो 1 टेबल स्पून शहद का उपयोग भी कर सकते हैं.
कमेंट (8)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
It's going to be end of mine day, however before finish I am reading this impressive post to increase my knowledge.
निशा: शिल्पा जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: प्रीयल जी, अगर आप डंठल के अन्दर जो सोफ्ट पार्ट होता है उसके बारे में कह रहे हैं तब आप उसे यूज कर सकते हैं.
निशा: अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मानिक जी, ब्रोकली सब्जी मार्केट में, सब्जी वालों के पास या सफल सरकारी सब्जी की दुकान में मिल जाएगी.
निशा: रेणुका जी, नही, बादाम डालना ज़रूरी नही है. आप बिना बादाम के भी इसे बना सकते हैं.