बेसन का ढोकला – Besan Dhokla Recipe

बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं.
ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला. रवा ढोकला और झटपट ढोकला तो हम पहले बना ही चुके हैं आज बेसन ढोकला बनाते हैं.
Read - Besan Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla)
- मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
- हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
तड़का लगाने के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to prepare Besan Dhokla
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके.
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, . अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये. बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है. इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.
ढोकला पक चुका है,(टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है). बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये. ढोकला की थाली को किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.
तड़का लगायें:
छोटी कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 ग्राम पानी) डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये. हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये.
बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने में नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आप चाहें तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है. टार्टरिक एसिड पारदर्शी सफेद सोलिड होता है, इतना ढोकला बनाने के लिये, 2 सफेद(कावली चने) के दाने के बराबर टुकड़ा लीजिये और पानी में घोल कर ढोकला के घोल में मिलाइये. उपरोक्त तरीके से ढोकला बना लीजिये.
सावधानियां
- 1. अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
- 2. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 3 यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 4. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (816)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: वर्षा, ये सारी रैसिपी वेवसाइट पर पहले से दी हुई हैं, सर्च बटन पर लिखकर देखी जा सकती हैं.
निशा: श्वेता, ये ढोकला नीबू के रस को डालकर बनाया गया है.
निशा: सेजल, जिस बर्तन में ढोकला का मिश्रण भरा है वह तो कुकर में खुला ही रहेगा.
Thank you so much ma'am.
निशा: संगीता, धन्यवाद.
निशा: ज्योत्सना, आप दही के साथ भी ये ढोकला बना सकती हैं.
I tried cooking this dish for the first time and followed your step by step instructions. The dhokla was very good and I got a lot of compliments from my family. Thank you so much for writing such an elaborate recipe.
निशा: रजनी, मोमोज के जाली वाले बर्तन में ढोकला का मिश्रण नहीं डाल सकते, उसके अन्दर कोई और बर्तन रखकर ढोकला बना सकती हैं.
your site is very useful. can you advise me about the recipe of goolab Jamun.
I will really obiliged to you.
Regards
Chanda Rawat
निशा: चंदा, स्वीट कालम गुलावब जामुन रैसिपी दी हुई हैं, आप सर्च बटन से भी ये रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: सुरभि, बेकिंग सोडा डाला जा सकता है.
निशा: रेणु आप ईनो साल्ट की जगह बेकिंग सोडा (Baking Soda) प्रयोग कर सकती है, बेकिंग पाउडर नहीं
निशा; सिमरन, जी हां वही चम्मच.
i am a gujrathi but i didnt knew the correct method of making dhokla.thanks for ur recipie. i had made very good dhoklas this time.
निशा: लीना, ढोकला बनाने के लिये, तुरन्त बेसन घोलना होता है, आप जितनी बार ढोकला बनायेंगी उतनी बार बेसन का घोल तैयार करना होगा.
निशा: जया, ढोकला तो किसी भी बर्तन में बना सकते हैं, उसके लिये इडली स्टैन्ड की आवश्यकता नहीं है.
निशा; सोनिया, ढोकला कम फूलने के कारण साबधानियां में पढ़े जा सकते हैं.
निशा: जया, जी हां खट्टे दही से फरमेंन्ट करके भी ढोकला बनाया जाता है.
निशा: मनीषा, रैसिपी के नीचे सावधानियां दी गई हैं, उन्हैं एक बार पढ़ लीजिये, आप समझ पायेंगी कि ढोकला क्यों इस तरह का हो हो गया.
निशा: सपना, आप रैसिपी को एक बार और पढ़ लीजिये और ढोकला बनाइये ढोकला अच्छा बनेगा.
निशा: आशा, ओवन में स्टील के बर्तन में तो पकाया जा सकता है लेकिन ढोकला भाप में गैस फ्लेम पर पकाया जाता है.
निशा: मीनाक्षी, ढोकला में बाद में तड़्का का पानी डाला जाता है उसे से वह गीला और स्वादिष्ट हो जाता है. </div>