नारियल की चटनी – Coconut Chutney Recipe, Nariyal Chutney

दोसा, इडली, सांबर बड़ा खाने के साथ अगर नारियल की चटनी न हो तो स्वाद अधूरा ही लगता है. तो फिर बनाते हैं आज नारियल चटनी (Coconut Chutney)
Read - Coconut Chutney Recipe, Nariyal Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Coconut Chutney Nariyal Chutney
- कच्चा नारियल - आधा (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
- हरा धनिया - आधा कप (मोटा कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2
- दही - 1/2 कप
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच से कम
तड़के के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 6-7
विधि - How to make Coconut Chutney Nariyal Chutney
मिक्सर जार में कच्चा नारियल, हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक, दही और 1/4 कप पानी डालकर सभी को बारीक पीस लीजिये.
चटनी को प्याली में निकालिये, जितना गाढ़ा रखना हो उसके हिसाब से पानी और मिलाया जा सकता है.
तड़का लगाइए
छोटी कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल में राई डालिये. राई कड़कने के बाद, करी पत्ते डाल दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. इस राई के तड़के को चटनी में डालकर मिला दीजिये.
नारियल की चटनी (Coconut Chutney) तैयार है. स्वादिष्ट नारियल की चटनी को इडली, दोसा, वड़ा किसी के साथ भी खाइए.
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (26018 रेटिंग)
कमेंट (207)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सिमरन, नारियल की चटनी को 3-4 दिन तक रखकर खाया जा सकत है.
निशा: गीता, बच्चों के लिये मूंग की दाल का चीला, दोसा सन्डविच, बेसन का चीला, पिज्जा सेन्डविच बहुत सारी रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध हैं, आप बनाइये और बच्चों के टिफिन में रखिये, उन्हैं पसन्द आयेंगी.
निशा: कीर्ति, इसमें दाल डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: रेनू, चटनी में हरा नारियल ही प्रयोग में लाया जाता है.
Mein aksar apki btayi hui recepi bnati hu . Mene apse bhut kuch learn kiya hai. But me Canada me rehti hu or India ke spring roll bhut miss kr rhi hu so meri apse request h ki aap jalad hi iski recepi btayenge . Or cheese chilli jo ek restraurant continental food h me use b sikhna chahti hu so plz ye sab muje sikha dijiye thanku.
निशा: भारती, स्प्रिंग रोल की रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, वीडियो भी है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं, मैं इन रैसिपी के लिये भी कोशिश करूंगी.
निशा: सुषमा, इसमें आप दही डाल सकती है, लेकिन दूसरी चीज आप क्या डालना चाहती है.
NISHA JI > Peace !!
agar aaloo narm ho jay to usme thora sa besan ya aata mila ja sakta hai. besan se to parantha ka taste bhi acha ho jata hai.....
निशा: अलीना, धन्यवाद.