नारियल की चटनी – Coconut Chutney Recipe, Nariyal Chutney

दोसा, इडली, सांबर बड़ा खाने के साथ अगर नारियल की चटनी न हो तो स्वाद अधूरा ही लगता है. तो फिर बनाते हैं आज नारियल चटनी (Coconut Chutney)
Read - Coconut Chutney Recipe, Nariyal Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Coconut Chutney Nariyal Chutney
- कच्चा नारियल - आधा (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
- हरा धनिया - आधा कप (मोटा कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2
- दही - 1/2 कप
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच से कम
तड़के के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 6-7
विधि - How to make Coconut Chutney Nariyal Chutney
मिक्सर जार में कच्चा नारियल, हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक, दही और 1/4 कप पानी डालकर सभी को बारीक पीस लीजिये.
चटनी को प्याली में निकालिये, जितना गाढ़ा रखना हो उसके हिसाब से पानी और मिलाया जा सकता है.
तड़का लगाइए
छोटी कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल में राई डालिये. राई कड़कने के बाद, करी पत्ते डाल दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. इस राई के तड़के को चटनी में डालकर मिला दीजिये.
नारियल की चटनी (Coconut Chutney) तैयार है. स्वादिष्ट नारियल की चटनी को इडली, दोसा, वड़ा किसी के साथ भी खाइए.
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (26018 रेटिंग)
कमेंट (207)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शुभम, आप क्या पूछना चाहते हैं मैं समझ नहीं पा रही हूँ.
simple b
gng to make
thanx for the recipes..
निशा; भारती, आप इस चटनी में हरा धनियां मत डालिये, यह चटनी जैसी आप चाहती है सफेद बनेगी.
निशा: सुरमिता, आप ऎसे ही खाना बनाती रहें, बहुत जल्द अच्छा खाना बनाना सीख जायेंगी.
thanksssssssssssssssssssss
निशा: चम्पा, लाल चटनी में मुख्य सामग्री लाल मिर्च है. 10-12 लाल मिर्च लीजिये, स्वादानुसार नमक के साथ बारीक पीस लीजिये, 2 टेबल स्पून कढ़ाई में डालिये, चटनी को 3-4 मिनिट पका लीजिये. खट्टा स्वाद के लिये एक नीबू का रस मिलाया जा सकता है.
निशा: जया, अब आप इसे देख सकती हैं.
Bahut accha
can you please tell me the recipe for "dry coconut chutney".
thanks in advance.
Naariyal(100 gm), Harimirch(2-3), adrak(1 inch), lahasun(2-3), bhuna hua chana(20 gm), curry leaves(10-15), Curd(2-3 spoon),Salt(according to taste). In sabhi ko mixi mei paste kar le. Agar chhae to chaunk laga le warna aise bhi kha sakte hai.
निशा: राजश्री अगर आप डालना चाहते है तो डाल सकते हैं.