नारियल की चटनी – Coconut Chutney Recipe, Nariyal Chutney

दोसा, इडली, सांबर बड़ा खाने के साथ अगर नारियल की चटनी न हो तो स्वाद अधूरा ही लगता है. तो फिर बनाते हैं आज नारियल चटनी (Coconut Chutney)
Read - Coconut Chutney Recipe, Nariyal Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Coconut Chutney Nariyal Chutney
- कच्चा नारियल - आधा (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
- हरा धनिया - आधा कप (मोटा कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2
- दही - 1/2 कप
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच से कम
तड़के के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 6-7
विधि - How to make Coconut Chutney Nariyal Chutney
मिक्सर जार में कच्चा नारियल, हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक, दही और 1/4 कप पानी डालकर सभी को बारीक पीस लीजिये.
चटनी को प्याली में निकालिये, जितना गाढ़ा रखना हो उसके हिसाब से पानी और मिलाया जा सकता है.
तड़का लगाइए
छोटी कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल में राई डालिये. राई कड़कने के बाद, करी पत्ते डाल दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. इस राई के तड़के को चटनी में डालकर मिला दीजिये.
नारियल की चटनी (Coconut Chutney) तैयार है. स्वादिष्ट नारियल की चटनी को इडली, दोसा, वड़ा किसी के साथ भी खाइए.
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (26018 रेटिंग)
कमेंट (207)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Kya m kcche nariyal ki jgha sukha gola use kr skti hu??
निशा: आकांक्षा जी, कच्चे नारियल की चटनी अच्छी बनती है.
निशा: ज्योती, विनेगर यूज किया जा सकता है, लेकिन अगर नीबू हो तो ताजा नीबू का रस ज्यादा अच्छा लगता है. ओरेन्ज से ओरेन्ज जूस बना सकते हैं. ओरेन्ज जैम बना सकते हैं.
निशा: प्रिया जी, आप टमाटर की चटनी के बारे में पूंछ रहें है, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किशोर जी, इसके लिये छोटा कच्चा चावल यूज कर सकते हैं, हमारे उसे चावल को बैंदुली चावल बोला जाता है.
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I am following your recipe & all are very excellent & easy to understand & cook. I have a question that, Is there any way to use spinach (Palak) & Beat Root to make Idly Batter.
निशा: भावना जी, पालक को बारीक काट कर बैटर में मिलाया जा सकता है और व्ही रूट को कद्दूकस करके, हल्का सा फ्राई करके बैटर में मिलाया जा सकता है.
निशा: स्वाति जी हां चटनी बिना हरे धनिये के पत्ते के भी बनाई जा सकती है.
i am a big fan of your recipes.
after 12th mujhpr b baki girls ki trah cooking ka bhoot svar ho gya... my first dish wash kheer...
nd after that m ase hi internet par search kr rhi thi tb apki website ka pta chla nd ab 2 saal ho chuke h mujhe cooking suru kiye... nd ab m kafi south indian, gujrati, north indian nd dishes sikh chuki hu... mumma papa nd every body loves it.... all creadit goes to u... pta h sab khte h k when u learn all this nd where????
all thanks to u????
a BIGGGGGGGG thanks to u.... my secret teacher....
निशा: काव्या, आप इतनी मेहनत करके कुछ बनाती हो तो क्रेडिट तो आपको ही जाना चाहिये, आपने मुझे इतना अच्छा कमेन्ट दिया है, बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
plz give me answear
निशा: शुमम, ये चटनी तो कच्चे नारियल से ही बनाई जाती है.
निशा; शशांक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हिना, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you for recepie........
aapka bahut -bahut dhanyabad aapne hame kafi kuchh sikhaya.nariyal ki chatni banate samay uska oil mixi mein alag hokar chipk jata hai ,kaise chatni ko pisa jaye
निशा: शरद जी, नारियल के छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये, या कद्दूकस कर लीजिये और पीसते समय थोड़ा पानी मिला लीजिये, चटनी जैसे ही पिस जाय मिक्सी बन्द कर ज्यादा बारीक करने के लिये मिक्सी देर तक चलायें तो ओइल ऊपर आ सकता है, धन्यवाद.