नारियल की चटनी – Coconut Chutney Recipe, Nariyal Chutney

दोसा, इडली, सांबर बड़ा खाने के साथ अगर नारियल की चटनी न हो तो स्वाद अधूरा ही लगता है. तो फिर बनाते हैं आज नारियल चटनी (Coconut Chutney)
Read - Coconut Chutney Recipe, Nariyal Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Coconut Chutney Nariyal Chutney
- कच्चा नारियल - आधा (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
- हरा धनिया - आधा कप (मोटा कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2
- दही - 1/2 कप
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच से कम
तड़के के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 6-7
विधि - How to make Coconut Chutney Nariyal Chutney
मिक्सर जार में कच्चा नारियल, हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक, दही और 1/4 कप पानी डालकर सभी को बारीक पीस लीजिये.
चटनी को प्याली में निकालिये, जितना गाढ़ा रखना हो उसके हिसाब से पानी और मिलाया जा सकता है.
तड़का लगाइए
छोटी कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल में राई डालिये. राई कड़कने के बाद, करी पत्ते डाल दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. इस राई के तड़के को चटनी में डालकर मिला दीजिये.
नारियल की चटनी (Coconut Chutney) तैयार है. स्वादिष्ट नारियल की चटनी को इडली, दोसा, वड़ा किसी के साथ भी खाइए.
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (26018 रेटिंग)
कमेंट (207)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सिया जी, चटनी हरे नारियल से बनाई जाती है, लेकिन अगर आप सूखा नारियल डालना चाहती हैं तो डाल सकती है स्वाद में थोड़ी अलग लेकिन स्वादिष्ट चटनी बनेगी.
निशा: फैजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी हां इसे किया जा सकता है, लेकिन ताजा नारियल और इसका टेस्ट थोड़ा अलग होता है.
निशा: सुनील, नारियल की चटनी को 3-4 दिन तक रखकर खायी जा सकती है.
निशा: परवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: कंगन जी ये चटनी हल्की मिठास वाली बिना लहसन और अदरक के अच्छी लगती है.
चंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज़रीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.आप मेरी वेबसाइट पर नई नई रैसिपी देख सकती हैं.
maine pahli bar aapki sahayata se perfect idli - sambhar with chatney banayee .thanks lot off.
निशा: सतीश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनी, राई को तड़का कर डाला जाता है, अब तो ये एसी ही रहेगी, स्वाद में फरक तो रहेगा इसे सही नहीं कर सकते.
निशा: राज जी, दाल नहीं डाली है.
I'm ur big fan & ur recipes also...
jab bhi mjhe kuch htke bnana hota phle aapke blog pdti fir bnati hu or sbko pasand bhi aate h waise hi aaj mai #chole_Bhature bna ri hu...
To chole thode chtpate n gravy jada ho to kya Mao creamy dhi n kaju ki gravy Mila lu..☺
निशा: ममता जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: विलास जी, नमक मुख्य मसाला है, आप हल्का नमक डालकर सब्जी बना सकते हैं लेकिन बिना नमक के सब्जी अच्छी नहीं बनती.
निशा: सोनी जी, आप बना कर देख सकती हैं.
निशा: कुमार जी, आप मेरी वेबसाइट पर विभिन्न प्रकार की चटनी की रैसिपी देख सकते हैं.
निशा: प्रिति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कीर्ति जी, आप इसे बिना हरे धनिये के बना कर देखें.
Love u nisha ji
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिनेश जी, नारियल का अपना फ्लेवर और मिठास होती है चटनी बिना गार्लिक के अच्छी लगती है.
Hello Mam,
Just Tell me mam, is chutney ko kitne din store kar sekte h ...... kal ke kya me aaj bna sakti hu....
निशा: आप चटनी को कल के लिये आज बनाकर रख सकते हैं, नारियल की चटनी को फ्रिज में रखकर 3 दिन तक खाया जा सकता है.
Thanks 2 u for its chutney
Thanks madhulikha ji.......its awsome......
sukha nariyal se chatney nahi bn sakti. jaruri to nahi na ki kaccha nariyal se chatni bane.?