नारियल की चटनी – Coconut Chutney Recipe, Nariyal Chutney

दोसा, इडली, सांबर बड़ा खाने के साथ अगर नारियल की चटनी न हो तो स्वाद अधूरा ही लगता है. तो फिर बनाते हैं आज नारियल चटनी (Coconut Chutney)
Read - Coconut Chutney Recipe, Nariyal Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Coconut Chutney Nariyal Chutney
- कच्चा नारियल - आधा (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
- हरा धनिया - आधा कप (मोटा कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2
- दही - 1/2 कप
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच से कम
तड़के के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 6-7
विधि - How to make Coconut Chutney Nariyal Chutney
मिक्सर जार में कच्चा नारियल, हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक, दही और 1/4 कप पानी डालकर सभी को बारीक पीस लीजिये.
चटनी को प्याली में निकालिये, जितना गाढ़ा रखना हो उसके हिसाब से पानी और मिलाया जा सकता है.
तड़का लगाइए
छोटी कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल में राई डालिये. राई कड़कने के बाद, करी पत्ते डाल दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. इस राई के तड़के को चटनी में डालकर मिला दीजिये.
नारियल की चटनी (Coconut Chutney) तैयार है. स्वादिष्ट नारियल की चटनी को इडली, दोसा, वड़ा किसी के साथ भी खाइए.
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (26018 रेटिंग)
कमेंट (207)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks & Regards
निशा: त्यागी जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डा. अमिताभ आप नारियल में मूंगफली के भुने छिले दाने नारियल के बराबर ही मिला लीजिये, और बिलकुल इसी तरह से चटनी बना लीजिये, बहुत अच्छी चटनी बनेगी.
निशा: मनोज, जी हां नारियल चटनी में नीबू के रस का यूज कीजिये, दही डालना आवश्यक नहीं है.
निशा: मोनिका, चटनी में थोड़ा पानी अधिक होने की वजह से वह थोड़ी मोटी पिसी है, अगली बार पानी कम डालिये और चटनी को बारीक पीसें, नारियल चटनी बहुत अच्छी बनेगी.
निशा: नितेश, कोकोनट चटनी का वीडियो पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर लिखकर वीडियो सर्च कर सकते हैं.
निशा: अरुन, नीबू की जगह आधा कप दही यूज कर सकते हैं, चटनी इसी प्रकार बना लीजिये.
निशा: मनप्रीत, प्लीज आप इस सवाल को केक रैसिपी पर लिखेंगी तो मुझे रिप्लाइ देने में आसानी होगी.
निशा: कमलेश जी आपने सही सुना है, आप इसमें दही भी डाल सकते हैं, चटनी दही डालकर बना रहे हैं तब आप इसमें नीबू मत डालिये, धन्यवाद.
apki dishes mai download karti hoon .....
aur ab inhe try jaroor karongi...vaise itna sab kuch padh ke cooking toh! meri fav ho gayi hai....
निशा: सुलेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वेता, बहुत बहुत धन्यवाद.
ki tarika bta dijiye. Please
निशा: पदमा, चटनी के ऊपर राई का तड़का बना कर डाल दीजिये.
निशा: रजनी जी मैं सोचती हूँ कि ओनियन काटते समय एसा होता ही है, इससे बचा नहीं जा सकता.
To mam aapse gujaris h ki koe trick bataye ...... Plz..,
निशा: दीप्ती, नारियल को क्द्दूकस करके पीसिये वह तुरन्त पीसा जा सकता है.
aapki site se mujhe khana bnane m bahoot madad mili........iske liye aapka bahoot-2 dhanyabad.
i'm proud of u n wish u all d best............
निशा: अरुन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya hum sukhe nariyal ki chatni bana sakte hain?
निशा: अनुभा, अवश्य बना सकतीं है, सूखे नारियक को भी कद्दूकस करके पीस लीजिये
निशा: ममता, चिल्ली पनीर और चाऊमीन की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च का सक्ते हैं, मैं और रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: ममता, धन्यवाद.