सांबर रेसिपी (Sambar Recipe)

📅 16 मार्च 2009 👁 29.1 लाख बार देखी गई 💬 376 कमेंट ★ 4.2 (40206)

Sambar Recipe

सांबर परम्परागत तमिल भोजन का प्रमुख हिस्सा है. गरमागरम सांबर से भुने हुये मसालों की महक आपको अपनी ओर खींच ही लेगी.

चाहे चावल हों, बड़ा, दोसा,  इडली, रवा इडली सांबर सभी के साथ खाया जाता है. यह कई तरीके से बनाया जाता हैं.  इसमें विशेष सब्जियां कटहल (Jackfruit)  या  मुनगा (Drumstick)  डालकर इसे अलग स्वाद भी दे सकते हैं.  इसे बनाने में अरहर (तूअर) की दाल और सब्जियों प्रयोग किया जाता है.  यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी है.   तो आइये आज हम सांबर बनायें.

Read - Sambar Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sambar

  • अरहर की दाल - 1/2 कप
  • टमाटर - 3
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा 
  • हरी मिर्च - 2
  • लौकी - 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • बीन्स - 10-12 (1 इंच के टुकड़ों में कटी हुई)
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • करी पत्ता - 15-20
  • इमली का पल्प- 2 टेबल स्पून 
  • राई - ½ छोटी चम्मच
  • मेथी के दाने - ¼ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल - 3-4 टेबल स्पून

सांबर मसाला पाउडर - Ingredients for Sambar Masala Powder

  • चना दाल - 1 छोटी चम्मच
  • उड़द दाल - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 2
  • साबुत धनिया - 2 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • मेथी के दाने - 1/2 छोटी चम्मच
  • सरसों के दाने - 1/2 छोटी चम्मच
  • बड़ी इलायची - 2
  • काला मिर्च - 8-10
  • लौंग - 2  
  • दालचीनी - 1/2 इंच टुकड़ा

विधि - How to Make Sambar

अरहर की दाल को धोकर 1/2 घंटे पानी में भिगोकर ले लीजिए. 

samber_masala_1_627835032.jpg

कुकर में दाल, 1 कप पानी और 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए. कुकर बंद करके दाल को 1 सीटी आने के बाद, धीमी आंच पर 4 से 5 मिनिट तक पकने दीजिए. इसके बाद, गैस बंद करके कुकर का प्रैशर अपने आप खत्म होने दीजिए.  प्रैशर खत्म होने पर दाल को चैक कीजिए और इसे मैश कर लीजिए.

सांबर मसाला बनाइये

छोटी कढ़ाही में सारे साबुत मसाले और दूसरी सामग्रियां डाल दीजिए और धीमी आंच पर हल्का ब्राउन होने तक भूनिये.  भुने मसाले को प्लेट में निकाल लीजिए और इन्हें ठंडा होने दीजिए. बाद में भुने मसालों को मिक्सर जार में डालिए. साथ में टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को भी काटकर जार में डाल दीजिए और सारी चीजों को एकदम बारीक पीस लीजिए. 

सब्जियां उबालिए

सारी सब्जियों को एक पैन में डालिए. साथ में 1/2 कप पानी डालकर सब्जियों को ढककर मध्यम आंच पर हल्की नरम होने तक पकने दीजिए. थोड़ी देर बाद सब्जियों को चैक कीजिए. अगर ये नरम ना हुई हो, तो इन्हें 1कुछ देर और पकने दीजिए. 

सांबर बनाने के लिए एक बड़े बरतन को गरम कीजिए. इसमें 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए.  गरम तेल में सरसों, मेथी डालकर हल्का सा भूनिए और इसके बाद, करी पत्ते, हल्दी पाउडर और पिसा हुआ मसाला डाल दीजिए. मसाले से तेल अलग होने तक इसे  मध्यम आंच पर बीच-बीच में चलाते हुए भून लीजिए. 

मसाला भुन जाने पर उबाली हुई सब्जियों को इसमें डाल दीजिए. साथ में 2 कप पानी भी डाल दीजिए और इसे उबलने दीजिए. मैश की हुई दाल को भी इसमें मिला दीजिए और सांबर में 1 कप पानी, इमली का पल्प और नमक डालकर मिला दीजिए.

सांबर में उबाल आने के बाद, सांबर को धीमी आंच पर 4 से 5 मिनिट और पकने दीजिए. 5 मिनिट बाद, सांबर बनकर तैयार हो गया है. इसमें हरा धनिया डालकर मिलाइए. 

गरमागरम सांबर इडली, दोसा या अपने मन पसन्द रैसिपी के साथ परोसिये और खाइये.

4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त

सुझाव

सांबर के लिए सब्जियां अपनी पसंद से डाल सकते हैं. इसमें टिंडे, बैंगन, कद्दू, मुनगा इत्यादि ले सकते हैं. 

आप चाहे तो इसमें पहले से बनी हुई फ्रिज में रखी हुई लौकी की सब्जी, गोभी की सब्जी, बीन्स की सब्जी या कद्दू की सब्जी को भी सांबर में डाल सकते हैं.  ऎसे में अलग से सब्जियां डालने की भी ज़रूरत नही है. 

Sambar Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (40206 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (376)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

ZOYA
bohot khub nisha ji.

निशा: जो़या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Appan
Sambhar masala market se leke Dale to achha nhi banega kya?????????

निशा: अप्पन जी,अधिक समय तक रखे गये पिसे मसाले अपनी महक खो बैठते हैं . ताजा भुने हुये मसालों से बनी सांबर में जो स्वाद और महक होती है वह अधिक समय तक रखे मसालों से नहीं आती.
anil
Mast hain yar
garima
mere pas sambar masala already hai to mai sirf tamatar ka paste bana lu.....????????

निशा: गरिमा जी, आप सांबर मसाला पाउडर इस्तेमाल कर सकती हैं , लेकिन अधिक समय तक रखे गये पिसे मसाले अपनी महक खो बैठते हैं . ताजा भुने हुये मसालों से बनी सांबर में जो स्वाद और महक होती है वह अधिक समय तक रखे मसालों से नहीं आती.
jyoti
mam plz ye btao ki sambar mein dhaniya or hing powder wala dalna hai kya

निशा: ज्योति जी, ले सकते हैं लेकिन पिसे मसाले अपनी महक खो बैठते हैं. ताजा भुने हुये मसालों से बनी सांबर में जो स्वाद और महक होती है वह अधिक समय तक रखे मसालों से नहीं आती.
Anuradha mathuria
Hello mam
Thank you so much for recipe.. Mene ghr pr try ki.. Or bahut achi bani.. And ghr pr sab ne khoob pasand ki...

निशा: अनुराधा जी, जानकर बहुत अच्छा लगा. धन्यवाद
Rakesh prajapati
The great nisha ji.
Recipes bahut aacha laga.

निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Manojaa
Hi idali or sambhar ka vodeo dikhaye

निशा: मेरी वेबसाइट पर दोनों ही रेसिपी की विडियो अलग-अलग दी हुई हैं, आप इसे आसानी से देख सकते हैं.
jamil khan
Nice information

निशा: जामिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
lavi Sharma
Hi..... Nisha ji thnx for d recipe .men 1st time banaya .bahut achha bana sabko bahut pasand aaya.thnx again

निशा: आपका अनुभव पढ़ कर अच्छा लगा, धन्यवाद
pankita

hiii..nishaji..aapki her recipe acchi he..thank u so much..pls aap muje bataiye agar sambar me hum garlic use kare to..swad me ky fark aayeha?


निशा: पंकिता जी, गार्लिक डाल सकते हैं, सांभर आपके स्वाद के अनुसार अच्छा बनेगा.
preeti

Thanks for nishamadhulika


 

sangam

Thank u nisha mam...maine aapki rava idli try ki bahut achchi bani thi, mai ye sambhar v jarur banaungi...thanku 


निशा: संगम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
akanksha

hi nisha, 


  i want to know that......urad dal jo is sambhar masale me use hongi....is it dat chilke wale or bina chilke ke........


pls do rply asap..


निशा: आकांक्षा जी, मसाले के साथ डालने के लिये धुली उरद दाल यूज करते हैं.
sonika

sambhar me dal konsi use kare



निशा: सोनिका जी, अरहर की दाल जिसे तुअर दाल भी कहा जाता है, सांबर में यूज की जाती है.
Balmukund ojha

Nishaji aapki bohot saari recepi humne ghar pr try kiye hain aur jab bhi koi change lana hota hai khane me to mummy aapki website se kuch new recepi ke liye puchti hai. 


In future also we are going to refer this website. This is the first website which i found 3yrs back on website so far i haven't search for any other websites for cooking. This website is so fulfilling that everybody will love it. 


 


निशा: बालमुकुन्द जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
manoj jawre

Hi nisha ji aapke dwara batayi gayi vidhi se maine sambhar banakar gharwalo ko khilaya unko visvash nahi hua ki maine banaya ho unko laga ki market se laya hoo thanks


निशा: मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jyoti

hey nisha u r so good. ur recipe is very nice yaar... I m very happy with u...


 

RAUSHAN KUMAR

Ye (( sabut )) kya hota hai


Plese aap bataye????

kirti gupta

Sambhar ko patile m bhi naram hone tkk pakayenge to bhi vhi swad aayega

SHIV KUMAR KASHYAP
kYA SAMBHAR KO DO DIN RAKHA JA SAKTA HAI
abhilasha
Hi nisha ji aapke dwara sikhaye shambhr n idli bna ke mai ghr bhr ki chaheti bhu bn gayi thanks
Ritika singh chauhan
U r amzing nisha ji :)
sk dubey
Sambar banane ki vidhi
manisha
nisha ji..kya ham imli ke pani ki jagah kacchi kery use kar skte h?
निशा: मनीषा जी, ट्रेडिशनल सांबर रेसिपी में इमली का पल्प डाला जाता है, लेकिन आप आम का पल्प डाल सकते हैं, और टमाटर से बना हुआ सांबर भी बहुत अच्छा लगता है, हमारे घर पर हमेशा टमाटर वाला सांबर ही बनता है.
Jasmine Sood
Hii nisha ji..... agr onions jyada psnd ho toh kya sbjiyo k sath onion bhi dal skte hai lmba lmba cut krke
निशा: जैसमीन जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
Rajesh
Nisha Jee thanx due to your help I learn many of recipe thanx a lot
Gunja
Hi Nisha ji
Plzzz
Haw & when we put backing soda in it?
निशा: गुंजा जी, सांबर में बेकिंग सोडा नहीं डाला जाता है.
abhishek tomar
Or recepie was really too good
plasterer bristol
been looking for a nice recipe of this to try. Thanks for sharing this.

Simon