सांबर रेसिपी (Sambar Recipe)

सांबर परम्परागत तमिल भोजन का प्रमुख हिस्सा है. गरमागरम सांबर से भुने हुये मसालों की महक आपको अपनी ओर खींच ही लेगी.
चाहे चावल हों, बड़ा, दोसा, इडली, रवा इडली सांबर सभी के साथ खाया जाता है. यह कई तरीके से बनाया जाता हैं. इसमें विशेष सब्जियां कटहल (Jackfruit) या मुनगा (Drumstick) डालकर इसे अलग स्वाद भी दे सकते हैं. इसे बनाने में अरहर (तूअर) की दाल और सब्जियों प्रयोग किया जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी है. तो आइये आज हम सांबर बनायें.
Read - Sambar Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sambar
- अरहर की दाल - 1/2 कप
- टमाटर - 3
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- हरी मिर्च - 2
- लौकी - 1 कप (बारीक कटी हुई)
- बीन्स - 10-12 (1 इंच के टुकड़ों में कटी हुई)
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- करी पत्ता - 15-20
- इमली का पल्प- 2 टेबल स्पून
- राई - ½ छोटी चम्मच
- मेथी के दाने - ¼ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
सांबर मसाला पाउडर - Ingredients for Sambar Masala Powder
- चना दाल - 1 छोटी चम्मच
- उड़द दाल - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 2
- साबुत धनिया - 2 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- मेथी के दाने - 1/2 छोटी चम्मच
- सरसों के दाने - 1/2 छोटी चम्मच
- बड़ी इलायची - 2
- काला मिर्च - 8-10
- लौंग - 2
- दालचीनी - 1/2 इंच टुकड़ा
विधि - How to Make Sambar
अरहर की दाल को धोकर 1/2 घंटे पानी में भिगोकर ले लीजिए.

कुकर में दाल, 1 कप पानी और 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए. कुकर बंद करके दाल को 1 सीटी आने के बाद, धीमी आंच पर 4 से 5 मिनिट तक पकने दीजिए. इसके बाद, गैस बंद करके कुकर का प्रैशर अपने आप खत्म होने दीजिए. प्रैशर खत्म होने पर दाल को चैक कीजिए और इसे मैश कर लीजिए.
सांबर मसाला बनाइये
छोटी कढ़ाही में सारे साबुत मसाले और दूसरी सामग्रियां डाल दीजिए और धीमी आंच पर हल्का ब्राउन होने तक भूनिये. भुने मसाले को प्लेट में निकाल लीजिए और इन्हें ठंडा होने दीजिए. बाद में भुने मसालों को मिक्सर जार में डालिए. साथ में टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को भी काटकर जार में डाल दीजिए और सारी चीजों को एकदम बारीक पीस लीजिए.
सब्जियां उबालिए
सारी सब्जियों को एक पैन में डालिए. साथ में 1/2 कप पानी डालकर सब्जियों को ढककर मध्यम आंच पर हल्की नरम होने तक पकने दीजिए. थोड़ी देर बाद सब्जियों को चैक कीजिए. अगर ये नरम ना हुई हो, तो इन्हें 1कुछ देर और पकने दीजिए.
सांबर बनाने के लिए एक बड़े बरतन को गरम कीजिए. इसमें 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए. गरम तेल में सरसों, मेथी डालकर हल्का सा भूनिए और इसके बाद, करी पत्ते, हल्दी पाउडर और पिसा हुआ मसाला डाल दीजिए. मसाले से तेल अलग होने तक इसे मध्यम आंच पर बीच-बीच में चलाते हुए भून लीजिए.
मसाला भुन जाने पर उबाली हुई सब्जियों को इसमें डाल दीजिए. साथ में 2 कप पानी भी डाल दीजिए और इसे उबलने दीजिए. मैश की हुई दाल को भी इसमें मिला दीजिए और सांबर में 1 कप पानी, इमली का पल्प और नमक डालकर मिला दीजिए.
सांबर में उबाल आने के बाद, सांबर को धीमी आंच पर 4 से 5 मिनिट और पकने दीजिए. 5 मिनिट बाद, सांबर बनकर तैयार हो गया है. इसमें हरा धनिया डालकर मिलाइए.
गरमागरम सांबर इडली, दोसा या अपने मन पसन्द रैसिपी के साथ परोसिये और खाइये.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
सांबर के लिए सब्जियां अपनी पसंद से डाल सकते हैं. इसमें टिंडे, बैंगन, कद्दू, मुनगा इत्यादि ले सकते हैं.
आप चाहे तो इसमें पहले से बनी हुई फ्रिज में रखी हुई लौकी की सब्जी, गोभी की सब्जी, बीन्स की सब्जी या कद्दू की सब्जी को भी सांबर में डाल सकते हैं. ऎसे में अलग से सब्जियां डालने की भी ज़रूरत नही है.
कमेंट (376)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: स्वपनिल, अगर करी पत्ता नहीं डालना चाहते तो मत डालिये, थोड़ा सा हरा धनियां डाल दीजिये.
निशा: रतन थोड़ा बेसन भून कर, उसमें पानी डालकर मिला दीजिये, नमक एडजेस्ट कर लीजिये.
निशा: स्वाति, जी हां कर सकते हैं.
निशा: रितु, अवश्य कीजिये, बहुत अच्छा सांबर बनेगा.
निशा: नेहा जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, मसालों को जलने मत दीजिये, बहुत अधिक न भूनें, सांबर का कलर अच्छा आयेगा.
निशा: नेहा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उन्नति, सांबर मसाला पाउडर रैसिपी अलग से वेबसाइट पर रैसिपी उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटर पर सांबर मसाला पाउडर रैसिपी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सुरभि, उरद की दाल को बारीक और चावल को हल्का दरदरा पीस कर मिक्स करके 10 -12 घंटे के लिये रख दीजिए, लेकिन सर्दी के मौसम में ये घोल 20-24 घंटे में फरमेन्ट होकर तैयार होता है,घोल को अधिक पतला मत कीजिए,घोल अच्छा फरमेन्ट होगा (बैटर फूल कर डबल हो जाता है) तो इडली अच्छी एकदम नरम और स्पंजी बनेंगी.
dosa tawe per chipkta hai, koi tarika batayein..jisse chipke na.
निशा: निधि, तवे को अच्छी तरह गरम करने के बाद, तेल लगाकर तेल को चारो ओर फैलाइये, तवे को हल्का ठंडा होने दीजिये, और हल्के गरम तवे पर दोसा फैलाइये, मीडियम आग पर पूरी तरह से सिकने दीजिये दोसा नहीं चिपकेगा.
I hope u r fine....Nisha ji kya hum sambar mein masala market wala dal sakte hai..Ya jo sambar masala aapne bataya hai wo jayada accha rehta hai...Kya ish masala se wahi taste aa jayega jo bhar ke sambar me hota hai.....kya hum vegetable apne icha se dal sakte hai...Plz Rpl Me Nisha Ji....Thank You....
निशा: रेनू, सांवर में बाजार का मसाला डाल सकते हैं और अपने मन पसन्द सब्जियां भी ले सकते हैं, अच्छा सांवर बनेगा.
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanx
निशा: चीनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha: Keri, Thanku very much.
निशा: शिरिशा, जो भी आपको पसन्द हो वह अच्छी तरह बनाना सीख लीजिये और वही बनाइये, इसके बाद आपके ससुराल में क्या बनाया जाता है, वह देखिये और बनाइये, आपको मेरी ढेर सारी शुभकामनायें.
निशा: हंसराज, बहुत बहुत धन्यवाद.