सांबर रेसिपी (Sambar Recipe)

📅 16 मार्च 2009 👁 29.1 लाख बार देखी गई 💬 376 कमेंट ★ 4.2 (40206)

Sambar Recipe

सांबर परम्परागत तमिल भोजन का प्रमुख हिस्सा है. गरमागरम सांबर से भुने हुये मसालों की महक आपको अपनी ओर खींच ही लेगी.

चाहे चावल हों, बड़ा, दोसा,  इडली, रवा इडली सांबर सभी के साथ खाया जाता है. यह कई तरीके से बनाया जाता हैं.  इसमें विशेष सब्जियां कटहल (Jackfruit)  या  मुनगा (Drumstick)  डालकर इसे अलग स्वाद भी दे सकते हैं.  इसे बनाने में अरहर (तूअर) की दाल और सब्जियों प्रयोग किया जाता है.  यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी है.   तो आइये आज हम सांबर बनायें.

Read - Sambar Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sambar

  • अरहर की दाल - 1/2 कप
  • टमाटर - 3
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा 
  • हरी मिर्च - 2
  • लौकी - 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • बीन्स - 10-12 (1 इंच के टुकड़ों में कटी हुई)
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • करी पत्ता - 15-20
  • इमली का पल्प- 2 टेबल स्पून 
  • राई - ½ छोटी चम्मच
  • मेथी के दाने - ¼ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल - 3-4 टेबल स्पून

सांबर मसाला पाउडर - Ingredients for Sambar Masala Powder

  • चना दाल - 1 छोटी चम्मच
  • उड़द दाल - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 2
  • साबुत धनिया - 2 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • मेथी के दाने - 1/2 छोटी चम्मच
  • सरसों के दाने - 1/2 छोटी चम्मच
  • बड़ी इलायची - 2
  • काला मिर्च - 8-10
  • लौंग - 2  
  • दालचीनी - 1/2 इंच टुकड़ा

विधि - How to Make Sambar

अरहर की दाल को धोकर 1/2 घंटे पानी में भिगोकर ले लीजिए. 

samber_masala_1_627835032.jpg

कुकर में दाल, 1 कप पानी और 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए. कुकर बंद करके दाल को 1 सीटी आने के बाद, धीमी आंच पर 4 से 5 मिनिट तक पकने दीजिए. इसके बाद, गैस बंद करके कुकर का प्रैशर अपने आप खत्म होने दीजिए.  प्रैशर खत्म होने पर दाल को चैक कीजिए और इसे मैश कर लीजिए.

सांबर मसाला बनाइये

छोटी कढ़ाही में सारे साबुत मसाले और दूसरी सामग्रियां डाल दीजिए और धीमी आंच पर हल्का ब्राउन होने तक भूनिये.  भुने मसाले को प्लेट में निकाल लीजिए और इन्हें ठंडा होने दीजिए. बाद में भुने मसालों को मिक्सर जार में डालिए. साथ में टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को भी काटकर जार में डाल दीजिए और सारी चीजों को एकदम बारीक पीस लीजिए. 

सब्जियां उबालिए

सारी सब्जियों को एक पैन में डालिए. साथ में 1/2 कप पानी डालकर सब्जियों को ढककर मध्यम आंच पर हल्की नरम होने तक पकने दीजिए. थोड़ी देर बाद सब्जियों को चैक कीजिए. अगर ये नरम ना हुई हो, तो इन्हें 1कुछ देर और पकने दीजिए. 

सांबर बनाने के लिए एक बड़े बरतन को गरम कीजिए. इसमें 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए.  गरम तेल में सरसों, मेथी डालकर हल्का सा भूनिए और इसके बाद, करी पत्ते, हल्दी पाउडर और पिसा हुआ मसाला डाल दीजिए. मसाले से तेल अलग होने तक इसे  मध्यम आंच पर बीच-बीच में चलाते हुए भून लीजिए. 

मसाला भुन जाने पर उबाली हुई सब्जियों को इसमें डाल दीजिए. साथ में 2 कप पानी भी डाल दीजिए और इसे उबलने दीजिए. मैश की हुई दाल को भी इसमें मिला दीजिए और सांबर में 1 कप पानी, इमली का पल्प और नमक डालकर मिला दीजिए.

सांबर में उबाल आने के बाद, सांबर को धीमी आंच पर 4 से 5 मिनिट और पकने दीजिए. 5 मिनिट बाद, सांबर बनकर तैयार हो गया है. इसमें हरा धनिया डालकर मिलाइए. 

गरमागरम सांबर इडली, दोसा या अपने मन पसन्द रैसिपी के साथ परोसिये और खाइये.

4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त

सुझाव

सांबर के लिए सब्जियां अपनी पसंद से डाल सकते हैं. इसमें टिंडे, बैंगन, कद्दू, मुनगा इत्यादि ले सकते हैं. 

आप चाहे तो इसमें पहले से बनी हुई फ्रिज में रखी हुई लौकी की सब्जी, गोभी की सब्जी, बीन्स की सब्जी या कद्दू की सब्जी को भी सांबर में डाल सकते हैं.  ऎसे में अलग से सब्जियां डालने की भी ज़रूरत नही है. 

Sambar Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (40206 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (376)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

aman preet
Hello mam ,mujhe yeh janna hai ki hamare yaha curry leaves nahi milti kya uske bina sambar ban sakta hai.
निशा: अमन जी हां आप बिना करी लीव्स के भी सांबर बना सकते हैं.
malvika
hello nisha mam,,, ye sambhar humne banaya aur apne ye itne saral tareeke se bataya hai ki ye asani se bna aur bahut acha bhi sabko pasnd aya..

thanku mam...
निशा: मालविका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mansi meena
i likes edli sambhar
BVS SANDHU
i am very thankful to you cause now i am a good cook due to your recipes
निशा: संधू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bijender
nisha ji......sambhar ki sbji bahut achhi bni......thnx for it..
निशा: बिजेन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mohit
hi, u r great. muje koi sabji bnanai ni aati thi, ab main bhut achchi sabji bnane lagi hu, Bus apki wajah se
निशा: मोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Disha Dubey
Wow nisha ji mai kbhi khana nhi banati thi but jbse aapki receipes dekhi h try jarur krti hu. Plz aap mujhe btaiye ki sambhar me sbjiyo ko kitna pani daal k pakana h or kitni der kitna pakana h.
adarsh shrivastava
निशा जी इस रेसिपी के लिये धन्यवाद! मेरी माँ को साम्बर बहुत पसन्द है| अौर मै उन्हे आज़ सरप्राईज़ दूगा, अौर इसमे अापका बहुत बङा हाथ होगा| :)
poonam jain
nisha ji u r to gud aapki website se sbhi viewbr best cook bante ja rhe h. thanks nisha g
निशा: पूनम जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Sanjok tamang
thank u....mam for help me.tkc
shivangi shukla
bhot acha tarika h or bhot saral h hmne bnaya sb ne bhot tarif ki ap ko bhi thanks
निशा: शिवांगी जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
akanksha
Nisha g aap ki awaaz ki tarh apki recipes bhi boht hi achi hain....par sambhar me agar masala jada ho jaye to kya kar sakte hain?
निशा: आकांक्षा, मसाला अधिक होने पर थोड़ा टमाटर और पीस कर ले लीजिये, 2 - 3 टेबल स्पून बेसन भून कर और टमाटर भून कर मिला दीजिये, पानी मिला दीजिये मसाला कम हो जायेगा.
nitika jain
Thanks nisha ji, ur recepie of sambhar was too delicious, u r a life saviour for new learners like me. Thanks you so very much.
निशा: नितिका, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
GAJENDRA SINGH CHOUHAN
my question ? mam kya aap tamato sos ya kech up banane ki recipe btayogi ye jldi khrab na ho uske liye isme konse chemical milate he aur bo kha per milenge
निशा: गजेन्द्र जी, सास या कैचअप की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर टमाटो कैचअप लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं. कैचअप में एसीटिक एसिड या सीट्रिक एसिट प्रजरवेटिव डालकर मिला दिया जाय तो वह खराब नहीं होता है, ये प्रजरवेटिव उन दुकानों पर मिलते हैं जो शर्बत के सामन, एसेन्स बेचते है.
vineeta upadhyay
ur recipes r too gud
thnku so much for this...... :)
Riteshwari
Mam aapne ingredients me imli ka paste likha hai par use recipe me apne kahin use nhi kiya.imli kahan dalegi recipe me?kya hum tomato Ki jaga imli use kar sakte hain agar han to kahan aur kaise?
निशा: रितेश्वरी, नमक के साथ इमली का पल्प भी डाला गया है, टमाटर की जगह इमली का पल्प का डाला जा सकता है.
D K Gupta
Thanks for giving full details of praparing sambhar that too without onion. As outside in restorents it is not served without onion and garlic. With full regards. DKG
Prashant bhos
Samber ketne logo ke leye kafi hoga eas samugre say
निशा: प्रशान्त ये सांबर 4-5 लोगो के लिये पर्यापत है.
dhananjay pandey
aap ka recipes bahut easy hai
manpreet
Thanks nisha u makes the all recipes so easy
Shonha Bhandari
U R too Awesome The sabhar Was nvr been so tasty before....
Thank uU Soooo muccccch!!
narender
Dear madam,

Thank you very much,
with your help on net

now i can cook very delicious food

regards
Santosh bivash
Hello

kya aap hame wada sambar kese banaya jata hai bata sakte hai plzz..
निशा: वड़ा सांबर की रैसिपी वेबसाइट पर दी हुई है, सर्च बटन पर वड़ा सांबर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
suraj
Hello Mam,

I am suraj malik from delhi basically i am web designer but i am a big fan of you and your recipes. This recipe also very help full for me i'll use the tips for making Samber.

best regards
suraj
निशा: सूरज, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sal
Thanx Nisha ji for nice recipe
निशा: साल, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
sonali paul
hi u r method is c v goods
Rita
Dear Nisha ji
Will you pls confirm that the 1tsp oil which you have mentioned the samber masala section when we should use this. I am not found while you ready this samber masala when you have used the oil. Please reply me thanks
निशा: रीता, मसाले को ओइल में भून लीजिये, और मसाले सूखे भी भूने जा सकते है.
Sofiya
Thanks mam
for the nice recipy of sambhar . . I cooked perfect and spicy sambhar . .my family mambers told me that this sambhar is more better and delicious than south indian restaurants , i m very happy and satisfied with your website..
निशा: सोफिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
Arti
too gud yaar
roshani
m going to made it 4 my mom..i hope it cook gud .. :-)