सांबर रेसिपी (Sambar Recipe)

सांबर परम्परागत तमिल भोजन का प्रमुख हिस्सा है. गरमागरम सांबर से भुने हुये मसालों की महक आपको अपनी ओर खींच ही लेगी.
चाहे चावल हों, बड़ा, दोसा, इडली, रवा इडली सांबर सभी के साथ खाया जाता है. यह कई तरीके से बनाया जाता हैं. इसमें विशेष सब्जियां कटहल (Jackfruit) या मुनगा (Drumstick) डालकर इसे अलग स्वाद भी दे सकते हैं. इसे बनाने में अरहर (तूअर) की दाल और सब्जियों प्रयोग किया जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी है. तो आइये आज हम सांबर बनायें.
Read - Sambar Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sambar
- अरहर की दाल - 1/2 कप
- टमाटर - 3
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- हरी मिर्च - 2
- लौकी - 1 कप (बारीक कटी हुई)
- बीन्स - 10-12 (1 इंच के टुकड़ों में कटी हुई)
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- करी पत्ता - 15-20
- इमली का पल्प- 2 टेबल स्पून
- राई - ½ छोटी चम्मच
- मेथी के दाने - ¼ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
सांबर मसाला पाउडर - Ingredients for Sambar Masala Powder
- चना दाल - 1 छोटी चम्मच
- उड़द दाल - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 2
- साबुत धनिया - 2 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- मेथी के दाने - 1/2 छोटी चम्मच
- सरसों के दाने - 1/2 छोटी चम्मच
- बड़ी इलायची - 2
- काला मिर्च - 8-10
- लौंग - 2
- दालचीनी - 1/2 इंच टुकड़ा
विधि - How to Make Sambar
अरहर की दाल को धोकर 1/2 घंटे पानी में भिगोकर ले लीजिए.

कुकर में दाल, 1 कप पानी और 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए. कुकर बंद करके दाल को 1 सीटी आने के बाद, धीमी आंच पर 4 से 5 मिनिट तक पकने दीजिए. इसके बाद, गैस बंद करके कुकर का प्रैशर अपने आप खत्म होने दीजिए. प्रैशर खत्म होने पर दाल को चैक कीजिए और इसे मैश कर लीजिए.
सांबर मसाला बनाइये
छोटी कढ़ाही में सारे साबुत मसाले और दूसरी सामग्रियां डाल दीजिए और धीमी आंच पर हल्का ब्राउन होने तक भूनिये. भुने मसाले को प्लेट में निकाल लीजिए और इन्हें ठंडा होने दीजिए. बाद में भुने मसालों को मिक्सर जार में डालिए. साथ में टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को भी काटकर जार में डाल दीजिए और सारी चीजों को एकदम बारीक पीस लीजिए.
सब्जियां उबालिए
सारी सब्जियों को एक पैन में डालिए. साथ में 1/2 कप पानी डालकर सब्जियों को ढककर मध्यम आंच पर हल्की नरम होने तक पकने दीजिए. थोड़ी देर बाद सब्जियों को चैक कीजिए. अगर ये नरम ना हुई हो, तो इन्हें 1कुछ देर और पकने दीजिए.
सांबर बनाने के लिए एक बड़े बरतन को गरम कीजिए. इसमें 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए. गरम तेल में सरसों, मेथी डालकर हल्का सा भूनिए और इसके बाद, करी पत्ते, हल्दी पाउडर और पिसा हुआ मसाला डाल दीजिए. मसाले से तेल अलग होने तक इसे मध्यम आंच पर बीच-बीच में चलाते हुए भून लीजिए.
मसाला भुन जाने पर उबाली हुई सब्जियों को इसमें डाल दीजिए. साथ में 2 कप पानी भी डाल दीजिए और इसे उबलने दीजिए. मैश की हुई दाल को भी इसमें मिला दीजिए और सांबर में 1 कप पानी, इमली का पल्प और नमक डालकर मिला दीजिए.
सांबर में उबाल आने के बाद, सांबर को धीमी आंच पर 4 से 5 मिनिट और पकने दीजिए. 5 मिनिट बाद, सांबर बनकर तैयार हो गया है. इसमें हरा धनिया डालकर मिलाइए.
गरमागरम सांबर इडली, दोसा या अपने मन पसन्द रैसिपी के साथ परोसिये और खाइये.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
सांबर के लिए सब्जियां अपनी पसंद से डाल सकते हैं. इसमें टिंडे, बैंगन, कद्दू, मुनगा इत्यादि ले सकते हैं.
आप चाहे तो इसमें पहले से बनी हुई फ्रिज में रखी हुई लौकी की सब्जी, गोभी की सब्जी, बीन्स की सब्जी या कद्दू की सब्जी को भी सांबर में डाल सकते हैं. ऎसे में अलग से सब्जियां डालने की भी ज़रूरत नही है.
कमेंट (376)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दीपक जी, वेजीटेबल्स को डीप फ्राइ नहीं करें, उन्हैं हल्का सा उबाल लें, ये हमारा बहुत ही कम तेल में बना हुआ बहुत ही पौष्टिक खाना है.
एक सुचना : जिन्हें एसिडिटी की शिकायत है वो लोग केवल मूंगदाल का ही प्रयोग करे
धन्यवादधन्यवाद निशादेवीजी
निशा: धनराज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ek number banaya na bantiii mast bole toh awesome behena tysm waaah waaaah ungli kha lu... ymmmmm bwahahahahahahahah xD
निशा: राज जी, अभी हमारे पास ये सुविधा नहीं है, जैसे ही हमें ये सुविधा मिलेगी, हम रेसिपीज को आपके एमेल पर भेज सकेंगे.
निशा: अनुजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, हां अवश्य कर सकती हैं.
निशा: मधु जी, मीठी सूखी इमली बाजार में मिल जाती है, उसे थोड़े पानी में गला दीजिये, 4-5 घंटे बाद उसे मसल कर बीज और फाइबर अलग कर दीजिये और पल्प को छान कर निकाल लीजिये, बाजार में तैयार पल्प भी पैक में मिल जाता है.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; प्रियंका जी, हां आप इसे यूज कर सकती हैं.
निशा: आसमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aaj mne apki site se dhokla or fafda bnaye. g
mujhe or meri family ko ab tk yakin nae h ki etni perfect dist mne bnae h. .kash aap meri maa hoti . .realy love uपिया mam. .aap bhot sweet h.
निशा: पिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
ottimo sito mi aiuta a preparare buone ricette
sambhar me sabji ko sirf naram karne se test achha rahega kya?
निशा: प्रिया, सब्जी नरम हो जायेंगी तो वे पकी ही हैं.
Kya hmm redymade sambar masala bhi daal sakte hai
And mam plz garlic ki rajastani chatni ki raciepy bta do
निशा:रमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I AM IN PROESS OF MAKING SAMBAR. THERE IS A DOUBT, YOU HAVE NOT MENTIONED ONION IN INGREDENTS. AND AS I HAVE SEEN IN RESTRONTS THEY USE ONION IN SAMBAR.
PLEASE TELL ME HOW TO ADD ONION AND HOW MUCH?
REGSRDS,
SANTOSH.
निशा: संतोष जी, 1 प्याज लम्बी पतली काटकर राई तड़कने बाद, करी पत्ता के बाद डालकर हल्की सी गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारी चीजें इसी प्रकार डालते हुये सांबर बना लीजिये.
meri marrige abhi june me hi hui hai or mujhe ye recipe bnani nhi aati thi per ab aane lgi .
Thanks mam or mere husband bhi bahut khush hue .
I really thanks ...
निशा: पल्लवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
har roj roti dal chawal bana kar pareshan huwa tha.vishar aya kyon hum hi jald se jald food banakar daftar jaoo.to googale main search kiya inmeain nishamadhulika.com ke sahhayata se idli sambhar ki receipi Sikh gaya ab main every sunday idli sambar ,dosa bana ta hoon .abhi yah dekh kar ghar ke log bhi hakka bakka rah gaye ki yah sab itna sundar sambhar kaise banata hai ?
ap ki receipi bahot hi saral aur testy hai.i like.
thank you mam
pravin.
निशा: प्रवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hope u r doing well!!
Kindly suggest if we use readymade samber masala which is easily available in the provisional store(i.e. catch or MDH) will good to use or not.
Will appreciate early reply..
Thanks
Priyanka
निशा: प्रियंका जी, आप ये मसाला यूज कर सकती हैं, मसाला अच्छा होता है.