सांबर रेसिपी (Sambar Recipe)

सांबर परम्परागत तमिल भोजन का प्रमुख हिस्सा है. गरमागरम सांबर से भुने हुये मसालों की महक आपको अपनी ओर खींच ही लेगी.
चाहे चावल हों, बड़ा, दोसा, इडली, रवा इडली सांबर सभी के साथ खाया जाता है. यह कई तरीके से बनाया जाता हैं. इसमें विशेष सब्जियां कटहल (Jackfruit) या मुनगा (Drumstick) डालकर इसे अलग स्वाद भी दे सकते हैं. इसे बनाने में अरहर (तूअर) की दाल और सब्जियों प्रयोग किया जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी है. तो आइये आज हम सांबर बनायें.
Read - Sambar Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sambar
- अरहर की दाल - 1/2 कप
- टमाटर - 3
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- हरी मिर्च - 2
- लौकी - 1 कप (बारीक कटी हुई)
- बीन्स - 10-12 (1 इंच के टुकड़ों में कटी हुई)
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- करी पत्ता - 15-20
- इमली का पल्प- 2 टेबल स्पून
- राई - ½ छोटी चम्मच
- मेथी के दाने - ¼ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
सांबर मसाला पाउडर - Ingredients for Sambar Masala Powder
- चना दाल - 1 छोटी चम्मच
- उड़द दाल - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 2
- साबुत धनिया - 2 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- मेथी के दाने - 1/2 छोटी चम्मच
- सरसों के दाने - 1/2 छोटी चम्मच
- बड़ी इलायची - 2
- काला मिर्च - 8-10
- लौंग - 2
- दालचीनी - 1/2 इंच टुकड़ा
विधि - How to Make Sambar
अरहर की दाल को धोकर 1/2 घंटे पानी में भिगोकर ले लीजिए.

कुकर में दाल, 1 कप पानी और 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए. कुकर बंद करके दाल को 1 सीटी आने के बाद, धीमी आंच पर 4 से 5 मिनिट तक पकने दीजिए. इसके बाद, गैस बंद करके कुकर का प्रैशर अपने आप खत्म होने दीजिए. प्रैशर खत्म होने पर दाल को चैक कीजिए और इसे मैश कर लीजिए.
सांबर मसाला बनाइये
छोटी कढ़ाही में सारे साबुत मसाले और दूसरी सामग्रियां डाल दीजिए और धीमी आंच पर हल्का ब्राउन होने तक भूनिये. भुने मसाले को प्लेट में निकाल लीजिए और इन्हें ठंडा होने दीजिए. बाद में भुने मसालों को मिक्सर जार में डालिए. साथ में टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को भी काटकर जार में डाल दीजिए और सारी चीजों को एकदम बारीक पीस लीजिए.
सब्जियां उबालिए
सारी सब्जियों को एक पैन में डालिए. साथ में 1/2 कप पानी डालकर सब्जियों को ढककर मध्यम आंच पर हल्की नरम होने तक पकने दीजिए. थोड़ी देर बाद सब्जियों को चैक कीजिए. अगर ये नरम ना हुई हो, तो इन्हें 1कुछ देर और पकने दीजिए.
सांबर बनाने के लिए एक बड़े बरतन को गरम कीजिए. इसमें 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए. गरम तेल में सरसों, मेथी डालकर हल्का सा भूनिए और इसके बाद, करी पत्ते, हल्दी पाउडर और पिसा हुआ मसाला डाल दीजिए. मसाले से तेल अलग होने तक इसे मध्यम आंच पर बीच-बीच में चलाते हुए भून लीजिए.
मसाला भुन जाने पर उबाली हुई सब्जियों को इसमें डाल दीजिए. साथ में 2 कप पानी भी डाल दीजिए और इसे उबलने दीजिए. मैश की हुई दाल को भी इसमें मिला दीजिए और सांबर में 1 कप पानी, इमली का पल्प और नमक डालकर मिला दीजिए.
सांबर में उबाल आने के बाद, सांबर को धीमी आंच पर 4 से 5 मिनिट और पकने दीजिए. 5 मिनिट बाद, सांबर बनकर तैयार हो गया है. इसमें हरा धनिया डालकर मिलाइए.
गरमागरम सांबर इडली, दोसा या अपने मन पसन्द रैसिपी के साथ परोसिये और खाइये.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
सांबर के लिए सब्जियां अपनी पसंद से डाल सकते हैं. इसमें टिंडे, बैंगन, कद्दू, मुनगा इत्यादि ले सकते हैं.
आप चाहे तो इसमें पहले से बनी हुई फ्रिज में रखी हुई लौकी की सब्जी, गोभी की सब्जी, बीन्स की सब्जी या कद्दू की सब्जी को भी सांबर में डाल सकते हैं. ऎसे में अलग से सब्जियां डालने की भी ज़रूरत नही है.
कमेंट (376)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, आप उपयोग कर सकते हैं.
निशा: प्राची जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फरजाना जी, आपको ये किसी भी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गोविंदा जी, आप अपने स्वादानुसार परिवर्तन कर सकते हैं.
I like to eat Sambar very much. Some times ago I couldn't make it due to lack of recipe knowledge. But now it's possible to make and have tasty sambar at home only because of you. Thanks for this great recipe.
निशा: मुस्कान जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Ye bataye ...Jo market mai sambhar masala milta h ..wo use kar sakte h ....toh kitna use karna h,???? Aur mam imli ka paste kaise banaye
निशा: आशा जी, मार्केट से लेकर सांबर पाउडर अवश्य यूज कीजिये, 4 सदस्यों के लिये सांबर बना रहे हैं तब उसमें 2 छोटी चम्मच सांबर पाउडर यूज कर लीजिये. इमली का पेस्ट बनाने के लिये इमली को गरम पानी में 2-3 घंटे भिगायें, मसल कर पल्प अलग कर लीजिये और छान लीजिये, इमली पेस्ट तैयार है.
निशा: निक्की जी, मसालों की जो मात्रा दी हुई है वह सारी डालनी है.
Bht tasty bni ti smbhar
निशा: निक्की जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji
Jo sambhar masala h uas me jo dal bagera hoti h bo khada dalna hota h ya pisa.....?
निशा: प्रिया जी, पिसा मसाला डालते हैं.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank you so much nisha ji
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, आप अपनी पसंद अनुसार सब्जी का उपयोग कर सकती हैं.
निशा: पूनम जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाकर विभिन्न प्रकार की रैसिपी देख सकती हैं, जिनसे आपको मदद मिलेगी.
निशा: रिशिका जी, सांबर मसाला पहले से बना हो, और सांबर को बनाते समय 2 चूल्हे यूज कीजिये, एक पर दाल और दूसरे पर सब्जियां उबाल लीजिये 10 मिनिट में दोंनो हो जायेंगी, कुकर हटा दीजिये और खुलने दीजिये, तब तक किसी बड़े बर्तन में टमाटर मसाला भून कर तैयार कर लीजिये, 6-7 मिनिट में मसाला भुनकर तैयार, सांबर मसाला, सब्जियां और कुकर खुल गया है दाल पीस कर डाल दीजिये, आवश्यकतानुसार पानी और नमक मिलायें, 25 मिनिट में सांबर तैयार हो जायेगा.
निशा: सुमन जी, मैं कम मसाले ही यूज करती हूँ, आप अपने अनुसार मिर्च और भी कम कर सकती हैं, आप ये सांबर बना कर देखिये, आपके अनुसार अच्छा बनेगा.
निशा: मेघा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निकित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Im kuldeep
Im cooking smart bay
निशा: कल्यानी जी, मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर सिम्पल और अनेक प्रकार के केक हैं, आप उन्हैं देख सकते हैं.
निशा: गुलशन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुशनूर जी, अरहर की दाल पीले कलर की होती है इसे तूअर दाल भी कहते हैं, आप दुकार दार को अरहर या तूअर दाल कह कर किराना शोप से आसानी से ला सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.