सांबर रेसिपी (Sambar Recipe)

सांबर परम्परागत तमिल भोजन का प्रमुख हिस्सा है. गरमागरम सांबर से भुने हुये मसालों की महक आपको अपनी ओर खींच ही लेगी.
चाहे चावल हों, बड़ा, दोसा, इडली, रवा इडली सांबर सभी के साथ खाया जाता है. यह कई तरीके से बनाया जाता हैं. इसमें विशेष सब्जियां कटहल (Jackfruit) या मुनगा (Drumstick) डालकर इसे अलग स्वाद भी दे सकते हैं. इसे बनाने में अरहर (तूअर) की दाल और सब्जियों प्रयोग किया जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी है. तो आइये आज हम सांबर बनायें.
Read - Sambar Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sambar
- अरहर की दाल - 1/2 कप
- टमाटर - 3
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- हरी मिर्च - 2
- लौकी - 1 कप (बारीक कटी हुई)
- बीन्स - 10-12 (1 इंच के टुकड़ों में कटी हुई)
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- करी पत्ता - 15-20
- इमली का पल्प- 2 टेबल स्पून
- राई - ½ छोटी चम्मच
- मेथी के दाने - ¼ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
सांबर मसाला पाउडर - Ingredients for Sambar Masala Powder
- चना दाल - 1 छोटी चम्मच
- उड़द दाल - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 2
- साबुत धनिया - 2 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- मेथी के दाने - 1/2 छोटी चम्मच
- सरसों के दाने - 1/2 छोटी चम्मच
- बड़ी इलायची - 2
- काला मिर्च - 8-10
- लौंग - 2
- दालचीनी - 1/2 इंच टुकड़ा
विधि - How to Make Sambar
अरहर की दाल को धोकर 1/2 घंटे पानी में भिगोकर ले लीजिए.

कुकर में दाल, 1 कप पानी और 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए. कुकर बंद करके दाल को 1 सीटी आने के बाद, धीमी आंच पर 4 से 5 मिनिट तक पकने दीजिए. इसके बाद, गैस बंद करके कुकर का प्रैशर अपने आप खत्म होने दीजिए. प्रैशर खत्म होने पर दाल को चैक कीजिए और इसे मैश कर लीजिए.
सांबर मसाला बनाइये
छोटी कढ़ाही में सारे साबुत मसाले और दूसरी सामग्रियां डाल दीजिए और धीमी आंच पर हल्का ब्राउन होने तक भूनिये. भुने मसाले को प्लेट में निकाल लीजिए और इन्हें ठंडा होने दीजिए. बाद में भुने मसालों को मिक्सर जार में डालिए. साथ में टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को भी काटकर जार में डाल दीजिए और सारी चीजों को एकदम बारीक पीस लीजिए.
सब्जियां उबालिए
सारी सब्जियों को एक पैन में डालिए. साथ में 1/2 कप पानी डालकर सब्जियों को ढककर मध्यम आंच पर हल्की नरम होने तक पकने दीजिए. थोड़ी देर बाद सब्जियों को चैक कीजिए. अगर ये नरम ना हुई हो, तो इन्हें 1कुछ देर और पकने दीजिए.
सांबर बनाने के लिए एक बड़े बरतन को गरम कीजिए. इसमें 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए. गरम तेल में सरसों, मेथी डालकर हल्का सा भूनिए और इसके बाद, करी पत्ते, हल्दी पाउडर और पिसा हुआ मसाला डाल दीजिए. मसाले से तेल अलग होने तक इसे मध्यम आंच पर बीच-बीच में चलाते हुए भून लीजिए.
मसाला भुन जाने पर उबाली हुई सब्जियों को इसमें डाल दीजिए. साथ में 2 कप पानी भी डाल दीजिए और इसे उबलने दीजिए. मैश की हुई दाल को भी इसमें मिला दीजिए और सांबर में 1 कप पानी, इमली का पल्प और नमक डालकर मिला दीजिए.
सांबर में उबाल आने के बाद, सांबर को धीमी आंच पर 4 से 5 मिनिट और पकने दीजिए. 5 मिनिट बाद, सांबर बनकर तैयार हो गया है. इसमें हरा धनिया डालकर मिलाइए.
गरमागरम सांबर इडली, दोसा या अपने मन पसन्द रैसिपी के साथ परोसिये और खाइये.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
सांबर के लिए सब्जियां अपनी पसंद से डाल सकते हैं. इसमें टिंडे, बैंगन, कद्दू, मुनगा इत्यादि ले सकते हैं.
आप चाहे तो इसमें पहले से बनी हुई फ्रिज में रखी हुई लौकी की सब्जी, गोभी की सब्जी, बीन्स की सब्जी या कद्दू की सब्जी को भी सांबर में डाल सकते हैं. ऎसे में अलग से सब्जियां डालने की भी ज़रूरत नही है.
कमेंट (376)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आयशा जी, धन्यवाद.
निशा: कविता जी, धन्यवाद.
निशा: तान्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, पारंपरिक तौर परे सांबर इमली पल्प से बनती हैं, लेकिन आप इमली के पल्प की जगह कच्चे आम का पल्प इस्तेमाल करके भी सांबर बना सकती हैं और सिर्फ टमाटर से भी सांबर बना सकती हैं.
sambhar masala kitna dalna hei....?
निशा: देवेन्द्र जी, आप 100 ग्राम दाल का सांबर या चार सदस्यों के लिये जो सांबर बना रहे हो उसमें 2 छोटी चम्मच सांबर मसाला प्रयोग में लाइये.
निशा: ममता जी, आप तुअर या मसूर दाल के साथ भी बिल्कुल इसी प्रकार सांबर बना सकते हैं.
निशा: हरिन्दर जी, राई गोल-गोल छोटे-छोटे दाने होते हैं जोकि तड़के और अचार में इस्तेमाल होते हैं.
निशा: शशि जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
This is akash nayak
ThaNku for this resipee
निशा: अकाश जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
bahut accha laga sambhar sabhi ko
because you are the best
jalpa sheth
निशा: जलीप जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनीता जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
निशा: जितेन्द्र जी, धन्यवाद.
thank you so much nisha
निशा: गुलशन जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, बिल्कुल डाल सकते हैं, लेकिन प्याज को काट कर पहले तेल में सरसों डालने के बाद भूने और बाकी रेसिपी बिलकुल इसी तरह से बनायें.
निशा: दीपाली जी, इतना सांबर 6 सदस्यों के लिये है, आप 30 लोंगों के लिये बना रही हैं, 4-5 गुना सांबर बना सकती हैं.
निशा: सुनीता जी, इमली की जगह कच्चे आम का पल्प भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: सीमा जी, धन्यवाद.
निशा: शाकिब जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद.
Tuanks
निशा: विजय जी, आपको भी धन्यवाद.
निशा: अश्विनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya 4 logon k liye sabhi ingredient ki quantity kafi hai.
निशा: पायल जी, ये मात्रा चार सदस्यों के लिये काफी है.
Mujhe kuchh bhi banana ho to mai aap ki recipe dekhati hu aur achhi bana bhi leti hu. Thanks for this ab mai apne ghar ki ek achhi cook hu.....
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंशु जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली जी, रैसिपी को ध्यान से पढें आप अच्छे से सांबर बनाएंगी.
निशा: शिल्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.