सांबर रेसिपी (Sambar Recipe)

सांबर परम्परागत तमिल भोजन का प्रमुख हिस्सा है. गरमागरम सांबर से भुने हुये मसालों की महक आपको अपनी ओर खींच ही लेगी.
चाहे चावल हों, बड़ा, दोसा, इडली, रवा इडली सांबर सभी के साथ खाया जाता है. यह कई तरीके से बनाया जाता हैं. इसमें विशेष सब्जियां कटहल (Jackfruit) या मुनगा (Drumstick) डालकर इसे अलग स्वाद भी दे सकते हैं. इसे बनाने में अरहर (तूअर) की दाल और सब्जियों प्रयोग किया जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी है. तो आइये आज हम सांबर बनायें.
Read - Sambar Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sambar
- अरहर की दाल - 1/2 कप
- टमाटर - 3
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- हरी मिर्च - 2
- लौकी - 1 कप (बारीक कटी हुई)
- बीन्स - 10-12 (1 इंच के टुकड़ों में कटी हुई)
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- करी पत्ता - 15-20
- इमली का पल्प- 2 टेबल स्पून
- राई - ½ छोटी चम्मच
- मेथी के दाने - ¼ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
सांबर मसाला पाउडर - Ingredients for Sambar Masala Powder
- चना दाल - 1 छोटी चम्मच
- उड़द दाल - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 2
- साबुत धनिया - 2 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- मेथी के दाने - 1/2 छोटी चम्मच
- सरसों के दाने - 1/2 छोटी चम्मच
- बड़ी इलायची - 2
- काला मिर्च - 8-10
- लौंग - 2
- दालचीनी - 1/2 इंच टुकड़ा
विधि - How to Make Sambar
अरहर की दाल को धोकर 1/2 घंटे पानी में भिगोकर ले लीजिए.

कुकर में दाल, 1 कप पानी और 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए. कुकर बंद करके दाल को 1 सीटी आने के बाद, धीमी आंच पर 4 से 5 मिनिट तक पकने दीजिए. इसके बाद, गैस बंद करके कुकर का प्रैशर अपने आप खत्म होने दीजिए. प्रैशर खत्म होने पर दाल को चैक कीजिए और इसे मैश कर लीजिए.
सांबर मसाला बनाइये
छोटी कढ़ाही में सारे साबुत मसाले और दूसरी सामग्रियां डाल दीजिए और धीमी आंच पर हल्का ब्राउन होने तक भूनिये. भुने मसाले को प्लेट में निकाल लीजिए और इन्हें ठंडा होने दीजिए. बाद में भुने मसालों को मिक्सर जार में डालिए. साथ में टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को भी काटकर जार में डाल दीजिए और सारी चीजों को एकदम बारीक पीस लीजिए.
सब्जियां उबालिए
सारी सब्जियों को एक पैन में डालिए. साथ में 1/2 कप पानी डालकर सब्जियों को ढककर मध्यम आंच पर हल्की नरम होने तक पकने दीजिए. थोड़ी देर बाद सब्जियों को चैक कीजिए. अगर ये नरम ना हुई हो, तो इन्हें 1कुछ देर और पकने दीजिए.
सांबर बनाने के लिए एक बड़े बरतन को गरम कीजिए. इसमें 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए. गरम तेल में सरसों, मेथी डालकर हल्का सा भूनिए और इसके बाद, करी पत्ते, हल्दी पाउडर और पिसा हुआ मसाला डाल दीजिए. मसाले से तेल अलग होने तक इसे मध्यम आंच पर बीच-बीच में चलाते हुए भून लीजिए.
मसाला भुन जाने पर उबाली हुई सब्जियों को इसमें डाल दीजिए. साथ में 2 कप पानी भी डाल दीजिए और इसे उबलने दीजिए. मैश की हुई दाल को भी इसमें मिला दीजिए और सांबर में 1 कप पानी, इमली का पल्प और नमक डालकर मिला दीजिए.
सांबर में उबाल आने के बाद, सांबर को धीमी आंच पर 4 से 5 मिनिट और पकने दीजिए. 5 मिनिट बाद, सांबर बनकर तैयार हो गया है. इसमें हरा धनिया डालकर मिलाइए.
गरमागरम सांबर इडली, दोसा या अपने मन पसन्द रैसिपी के साथ परोसिये और खाइये.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
सांबर के लिए सब्जियां अपनी पसंद से डाल सकते हैं. इसमें टिंडे, बैंगन, कद्दू, मुनगा इत्यादि ले सकते हैं.
आप चाहे तो इसमें पहले से बनी हुई फ्रिज में रखी हुई लौकी की सब्जी, गोभी की सब्जी, बीन्स की सब्जी या कद्दू की सब्जी को भी सांबर में डाल सकते हैं. ऎसे में अलग से सब्जियां डालने की भी ज़रूरत नही है.
कमेंट (376)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मधु, घर में सांबर मसाला बना कर डाल रही हैं तब बाजार के सांबर मसाला मत डालिये.
Thanks
apka banane ka tarika bahot hi simple hai .. Illike Thank you so much nishaji
Kya aap maharashtrian recipy jaise puran poli, Kolhapuri rassa upload kar sakati hai?
निशा: स्नेहल, पूरन पूरी मिठाई कालम में देखा जा सकता है.
निशा: प्रियंका, मैं लिखूंगी.
My compliments for making a very good website. In the meantime let me reach home and have a sumptuous dinner
निशा: रितु, ईनो का घोल सब‌से बाद में डाला जाता है और तुरन्त मिश्रण स्टैन्ड में भरकर पकाने रख दिया जाता है.
निशा: अरूना, पनीर बनाने की रैसिपी दी गई है आप इसे विशेष काल में देख सकती हैं.
jab main sambar banati hu to pahle dal aur loki aur baki vegitables ko sath m hi boil kar leti hu. aur fir oil m tamatar paste fry karke usme sambhar masala dal deti hu. fir dal m mix karke imli ka pani dal deti hu. kya ye tarika bhi thik hai. waise m apke tarike se bhi sambar try karugi...... maire pass sirf sunday hota hai ye recipes m tabhi try karti hu...... THANKS U LOTS DI...
निशा: पूनम, सांवर में अमचुर डाल सकती हैं, सब्जी तो सांवर में कोई भी डाल दीजिये जो आपके पास घर में हो.