मावा पेड़े -Peda Recipe, Mawa Peda Recipe

📅 4 मार्च 2009 👁 4.9 लाख बार देखी गई 💬 71 कमेंट ★ 3.4 (6373)

इस बार होली पर गुझिया के साथ साथ और क्या बनाने जा रहे हैं?. आप इस बार होली के लिये बनाने वाली मिठाइयों में मावा के पेड़े को भी शामिल कर सकते हैं. सारी मिठाइयों में इन्हें बनाना शायद सबसे आसान है.

मावा के पेड़े बनाने में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है मावा (Mawa or Khoya) का अच्छी तरह भूना जाना.

जितनी अच्छी तरह मावा भूना जायेगा, पेड़े उतने ही अधिक स्वादिष्ट बनेंगे और आप इन्हें कई दिनों तक रख कर खा सकेंगे यानी कि जल्दी नहीं खराब होगें.

Read - Peda Recipe, Mawa Peda Recipe In English

आवश्यक सामग्री (Ingredients for Mawa Peda)

  • मावा  - 300 ग्राम ( 1 1/2 कप)
  • तगार (बूरा) -   1 कप
  • घी - 1 टेबल स्पून
  • इलाइची - 10 
  • पिस्ते - 10 से 12  

विधि - How to make Mawa Peda

सबसे पहले मावा भूनिए. इसके लिए, पैन गरम करके इसमें मावा डाल लीजिए. (मावा मुलायम है तो ऎसे ही डालें वरना इसे क्रम्बल करके डालें.) मावा में थोड़ा सा घी डाल लीजिए और मावा को कलछी से चलाते हुये धीमी गैस पर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये. 

भुने हुये मावा को ठंडा होने दीजिए. इसी बीच 4 इलायची छीलकर पाउडर बना लीजिए. पिस्ते भी काट लीजिए. बचे हुये  इलाइची छीलकर दाने निकाल लीजिये.

कम गरम मावा में तगार और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लीजिए.

mawa_peda_2_396821923.jpgमावा तगार मिक्स करने के साथ ही मिश्रण तैयार है. पेड़े बनाने के लिए थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठाइए और हाथ से गोल और चपटा करके प्लेट पर रख दीजिए. सारे पेड़े इसी तरह बना लीजिए.  पेड़े के ऊपर पिस्ता और 3-4 दाने इलाइची के रखकर हाथ से दबा कर लगा दें.

मावा के पेड़े तैयार है. इन्हें आप किसी भी त्यौहार पर या ऎसे ही मीठा खाने का मन करे तब बना सकते हैं.  

सुझाव

  • मावा को भूनने से इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है. 
  • मावा जले ना इसलिए इसमें थोड़ा सा घी डाला गया है. 
  • पेड़े सांचे से जल्दी बन जाते है. हाथ से बनाने में इसमें थोड़ा सा समय अधिक लग जाता है. 
  • ज्यादा गरम या ज्यादा ठंडे मावा में बूरा ना मिलाएं. ज्यादा गरम मावा में बूरा मिलाने से यह मेल्ट हो जाता है और पेड़े सही नही बन पाते. ज्यादा ठंडे मावा में बूरा मिलाने से यह बिखर जाता है और पेड़े का शेप नही आ पाता. 

Mawa Peda Recipe - Khoya Peda Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (6373 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (71)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Arya
good one nisha ji. khoya peda is looking awsome.
thanks
kanta laddha
Nisha ji
please , Chandrakala ki reciepi bataiye.
thanks
asha tekchandani
Nishaji,
Wah,wah, Mawa peda ki reciepe pad kar to bus muhn mein pani aa gaya.Thank you
so much.Aapki har receipe ko banane ka tareeka bahot impressive and mouth watering hota hai.I will definately try on this weekend
Thanks
Pashi
look great recipes
seema
Nishaji,Aapki website bahut hi aachhi hai.Hindi me likhi yeh saari recipes padhkar aisa lagta hai jaise sachmuch koi mere saamne baithkar samajha raha hai.
aaj aapki website mili to maja aa gaya.
Aapka bahut bahut Shukriya
निशा; धन्यवाद सीमा जी,
kavita
dekhne me bhot tempting lag rhe hain....i will definitely try it.
समीर लाल
सुबह सुबह मावा के पेड़े-अह्हा!! आनन्दम!!! आनन्दम!!