मावा पेड़े -Peda Recipe, Mawa Peda Recipe

इस बार होली पर गुझिया के साथ साथ और क्या बनाने जा रहे हैं?. आप इस बार होली के लिये बनाने वाली मिठाइयों में मावा के पेड़े को भी शामिल कर सकते हैं. सारी मिठाइयों में इन्हें बनाना शायद सबसे आसान है.
मावा के पेड़े बनाने में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है मावा (Mawa or Khoya) का अच्छी तरह भूना जाना.
जितनी अच्छी तरह मावा भूना जायेगा, पेड़े उतने ही अधिक स्वादिष्ट बनेंगे और आप इन्हें कई दिनों तक रख कर खा सकेंगे यानी कि जल्दी नहीं खराब होगें.
Read - Peda Recipe, Mawa Peda Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients for Mawa Peda)
- मावा - 300 ग्राम ( 1 1/2 कप)
- तगार (बूरा) - 1 कप
- घी - 1 टेबल स्पून
- इलाइची - 10
- पिस्ते - 10 से 12
विधि - How to make Mawa Peda
सबसे पहले मावा भूनिए. इसके लिए, पैन गरम करके इसमें मावा डाल लीजिए. (मावा मुलायम है तो ऎसे ही डालें वरना इसे क्रम्बल करके डालें.) मावा में थोड़ा सा घी डाल लीजिए और मावा को कलछी से चलाते हुये धीमी गैस पर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये.
भुने हुये मावा को ठंडा होने दीजिए. इसी बीच 4 इलायची छीलकर पाउडर बना लीजिए. पिस्ते भी काट लीजिए. बचे हुये इलाइची छीलकर दाने निकाल लीजिये.
कम गरम मावा में तगार और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लीजिए.
मावा तगार मिक्स करने के साथ ही मिश्रण तैयार है. पेड़े बनाने के लिए थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठाइए और हाथ से गोल और चपटा करके प्लेट पर रख दीजिए. सारे पेड़े इसी तरह बना लीजिए. पेड़े के ऊपर पिस्ता और 3-4 दाने इलाइची के रखकर हाथ से दबा कर लगा दें.
मावा के पेड़े तैयार है. इन्हें आप किसी भी त्यौहार पर या ऎसे ही मीठा खाने का मन करे तब बना सकते हैं.
सुझाव
- मावा को भूनने से इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है.
- मावा जले ना इसलिए इसमें थोड़ा सा घी डाला गया है.
- पेड़े सांचे से जल्दी बन जाते है. हाथ से बनाने में इसमें थोड़ा सा समय अधिक लग जाता है.
- ज्यादा गरम या ज्यादा ठंडे मावा में बूरा ना मिलाएं. ज्यादा गरम मावा में बूरा मिलाने से यह मेल्ट हो जाता है और पेड़े सही नही बन पाते. ज्यादा ठंडे मावा में बूरा मिलाने से यह बिखर जाता है और पेड़े का शेप नही आ पाता.
कमेंट (71)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: किरन, चीनी पाउडर डाल सकते हैं.
निशा: योगिता जी, तगार चीनी से बनाई जाती है, बाजार में किराना स्टोर पर तगार या बूरा नाम से इसे लिया जा सकता है, तगार को घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. घर पर तगार कैसे बनायें उसके लिये वेबसाइट और चैनल पर रेसिपी उपलब्ध है, इसके लिये निम्न लिंक है.
निशा: सुरेश जी, पेड़ा बनाने के लिये दूध या मावा तो आवश्य है.
निशा: अनीता जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर बहुत सारी रैसिपी हैं आप उन्हैं देख सकती हैं, मैं और भी रेसिपी बनाने की कोशिश करूंगी, धन्यवाद.
Usme aapki recipes ne bhot help ki.sbki tarif to mujhe mili bt iska shi crdt aap hi k liye h.thnk u vry much.
निशा: नन्दिनी जी, मुझे बहुत खुशी हो रही है, आपको मेरी ढेर सारी शुभकामनायें.
निशा: संध्या जी, मावा दूध को गाढ़ा करके बनाया जाता है, मावा की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मावा लिखकर रैसिपी सर्च कर सक्ते हैं.
निशा: सोनक जी, एसा कुछ भी नहीं मिला होता.
निशा: प्रदन्या, तगार को बूरा भी कहते हैं, तगार या बूरा किराना स्टोर पर मिल जाता है, और इसे आप घर में भी आसानी से बना सकते हैं, तगार बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर तगार कैसे बनायें लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं
निशा: रितिक, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुष्का मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अल्का 1.5 लीटर दूध में 300 ग्राम मावा बन जायेगा.
निशा: अम्रिता, मुझे बहुत खुशी हुई यह जानकर, मेरी भी आपको ढेर सारी शुभकामनायें, धन्यावाद.
निशा: राहुल मावा तो सफेद ही होता है. गाय का मावा हल्का ब्राउन होता है. सफेद पेडे बनाने के लिये तो सफेद मावा ही लेना होगा.
निशा: कविता, पेडे का रंग मावा की किस्म और भूनने पर भी निर्भर करता है.
मथुरा के पेडे गाय के घी से बनाये जाते हैं और मथुरा के पेडे में मावा को घी में बहुत अच्छी तरह भूना जाता है.
निशा: निवेदिता, आप सर्च बटन कुकर में केक बनाइये लिखिये और आप चौकलेट केक कुकर में बनाने का तरीका देख सकेंगी, कुकर में सभी केक इसी तरह से बनाये जा सकते हैं.
निशा: अदिति, कम तेल में बना खाना खाइये, फल और सलाद अधिक खायें, एक्सरसाइज रोजाना करें.
निशा: डोली, आप सर्च बटन पर मावा लिखकर रैसिपी देख सकती हैं, मावा कैसे बनायें पहले से ही दिया हुआ है.
निशा: आशा, सर्च बटन पर रस मलाई लिख कर रैसिपी सर्च कीजिये, रस मलाई रैसिपी पहले से दी हुई है.
निशा: शालिनी, अभी मौसम ठंडा है और मावा एकदम ठंडा कर लिय़ा जाय तब एसा हो जाता है, ठंडे मोसम में मावा हल्का गरम रखा जाता है.
My mawa has gone very dry. Is there is anything I can do to repair it. I think it has got few burns also :(.
Do I have to make the mawa from the beginning.
The texture of my mawa is very dry/crumbly and it is of yellow colour. Please help mam.
Regards,
Monika
निशा: मोनिका जी, थोड़ा सा दूध और घी डालकर मिला दीजिये, और गरम कर लीजिये. मावा सोफ्ट हो जायेगा.
Namaskar
Kal maine mawa ke pede banay, microwave mein mawa bhuna,lekin wo to 5-6 minute mein he bahot sakht ho gaya aur jyada brown bhi nahee kiya, pede to bane nahee
to maine socha laddu bana loon lakin woh
bhi bahot mushkil se bandhey,bar- bar toot rahey thee, kya thoda milk dalna tha? maine kya galtee karee ,please batayen? aapke to bahut sunder pede kaise bane ?
Thanks
निशा: आशा, माइक्रोवेव में मावा भूनने के लिये बर्तन को माइक्रोवेव से बार बार निकाल कर चमचे से अच्छी तरह चलाना पड़ता है. आप गैस पर भी मावा भून सकती है लेकिन यह ध्याना देना होगा कि मावा बहुत अधिक न सूख जाय और जले भी नहीं.