मावा पेड़े -Peda Recipe, Mawa Peda Recipe

इस बार होली पर गुझिया के साथ साथ और क्या बनाने जा रहे हैं?. आप इस बार होली के लिये बनाने वाली मिठाइयों में मावा के पेड़े को भी शामिल कर सकते हैं. सारी मिठाइयों में इन्हें बनाना शायद सबसे आसान है.
मावा के पेड़े बनाने में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है मावा (Mawa or Khoya) का अच्छी तरह भूना जाना.
जितनी अच्छी तरह मावा भूना जायेगा, पेड़े उतने ही अधिक स्वादिष्ट बनेंगे और आप इन्हें कई दिनों तक रख कर खा सकेंगे यानी कि जल्दी नहीं खराब होगें.
Read - Peda Recipe, Mawa Peda Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients for Mawa Peda)
- मावा - 300 ग्राम ( 1 1/2 कप)
- तगार (बूरा) - 1 कप
- घी - 1 टेबल स्पून
- इलाइची - 10
- पिस्ते - 10 से 12
विधि - How to make Mawa Peda
सबसे पहले मावा भूनिए. इसके लिए, पैन गरम करके इसमें मावा डाल लीजिए. (मावा मुलायम है तो ऎसे ही डालें वरना इसे क्रम्बल करके डालें.) मावा में थोड़ा सा घी डाल लीजिए और मावा को कलछी से चलाते हुये धीमी गैस पर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये.
भुने हुये मावा को ठंडा होने दीजिए. इसी बीच 4 इलायची छीलकर पाउडर बना लीजिए. पिस्ते भी काट लीजिए. बचे हुये इलाइची छीलकर दाने निकाल लीजिये.
कम गरम मावा में तगार और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लीजिए.
मावा तगार मिक्स करने के साथ ही मिश्रण तैयार है. पेड़े बनाने के लिए थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठाइए और हाथ से गोल और चपटा करके प्लेट पर रख दीजिए. सारे पेड़े इसी तरह बना लीजिए. पेड़े के ऊपर पिस्ता और 3-4 दाने इलाइची के रखकर हाथ से दबा कर लगा दें.
मावा के पेड़े तैयार है. इन्हें आप किसी भी त्यौहार पर या ऎसे ही मीठा खाने का मन करे तब बना सकते हैं.
सुझाव
- मावा को भूनने से इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है.
- मावा जले ना इसलिए इसमें थोड़ा सा घी डाला गया है.
- पेड़े सांचे से जल्दी बन जाते है. हाथ से बनाने में इसमें थोड़ा सा समय अधिक लग जाता है.
- ज्यादा गरम या ज्यादा ठंडे मावा में बूरा ना मिलाएं. ज्यादा गरम मावा में बूरा मिलाने से यह मेल्ट हो जाता है और पेड़े सही नही बन पाते. ज्यादा ठंडे मावा में बूरा मिलाने से यह बिखर जाता है और पेड़े का शेप नही आ पाता.
कमेंट (71)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Advise me kya kare
निशा: भरत जी, आप इन्हें फ्रिज में रख दीजिए, हल्के सख्त हो जाएंगे. अगली बार जब भी आप पेड़े बनाएं, तो हल्के गरम मावे में बूरा मिलाइए.
निशा: अर्चना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद. आप बहुत ही अच्छे पेड़े बना पाएंगी.
निशा: अर्चना जी, मावा ठंडा होने पर एसा हो सकता है, पेड़े बनाने के लिए मिश्रण हल्का गरम होना चाहि, तभी पेड़े बंध पाते हैं. आप मिश्रण को कढ़ाई में डालकर फिर से हल्का सा गरम कर लीजिए और पेड़े बना लीजिए, या 1/2 - 1 छोटी चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये, तो भी पेड़े बन जायेंगे.
निशा: आसिफ जी, डाल सकते हैं, पर कोको पाउडर ज्यादा अच्छा रहता है.
निशा: अनुजा जी, मावा को बनते समय कलछी से लगातार चलाते हुये पकायें, गुठलियां नहीं बनती. अभी आप मावा को फिर से पैन में डालें और हल्की आग पर लगातार चलाते हुये भूने, गुठलियां खतम हो जायेंगी, हल्का गरम रहने पर चीनी पाउडर या बूरा मिलाकर लड्डू मिलायें, बहुत अच्छे लड्डू बनेंगे.
निशा: नरेश जी, हम यह रैसिपी जल्दी ही बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: प्रिया जी, उसे फ्रिज में 1-2 घंटे के लिए रख दीजिए.
निशा: नेहा जी, मिश्रण को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख कर फिर इससे लड्डू बनाएं.
Thanks for your reply... हमे सोन पापड़ी recipe का इंतजार रहेगा...
Once again thanks and regards...
एक बार फिर से request है, सोन पापडी बनाना शिखाओगे. Kind request...
Thanks & regards...
निशा: विशाल जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करंगी.
bazar se laya hua mawa to aasani se bhun jata h as like your video. please tell me madam
thank you madam
निशा: दिनेश जी, मावा बनाकर रख लीजिये और जब उससे आप स्वीट बनायें, उस समय मावा को भून लीजिये.
निशा: घनश्याम जी, मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर मावा बनाने की रैसिपी दी हुई है आप उसे देख सकते हैं. धन्यवाद.
निशा: शबनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मावा को थोडा़ और भून लीजिए या उसे थोडी़ देर हवा में रख दीजिए जिससे वो जमने लगेगा.
निशा: सिकंदर जी, मावा बनाने की रेसिपी मेरी वेबसाइट पर उपलब्ध है, आप इसे वहां से देख कर सीख सकते हैं.
Well i have tried so many recipies like amla murraba, apple jam, fried rice chines as well as india and peda. Thank for providing easiest way to prepare dishes its great experience thanks once again..............
निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
hello mam. can we use granulated sugar instead of tagaar in this recipie and all other recipies that use tagaar
निशा: बलजीत जी हां आप ग्रेन्यूलेटेड शुगर यूज कर सकते हैं.
nisha ji aap ki ye recipi mujhe bahot hi achhi lagi mai ye recipi banai aur ghar me sab bahot khus ho gaye sach me aap ke recipi btane ka tarika bahot hi aasan lagta hai sab shikhne ko milta hai yaha mujhe , thanks nisa ji .
निशा: शशिकला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी, चीनी पाउडर का यूज किया जा सकता है, लेकिन बूरा या तगार डालकर बनाये गये पेड़े ज्यादा अच्छे लगते हैं.
निशा: प्रभा जी, 500 ग्राम मावा से 30-35 पेड़े बन जायेंगे.