श्रीखन्ड - Shreekand Recipe - Shrikhand Recipe

📅 27 जनवरी 2009 👁 4.2 लाख बार देखी गई 💬 104 कमेंट ★ 3.3 (7153)

Shreekand Recipe

श्रीखन्ड (Shrikhand) की शुरूआत तो गुजरात से हुई थी लेकिन अब यह पश्चिमी भारत तक ही सीमित न रहकर सारी दुनियां में पसन्द किया जाता है.

पहले तो इसे केवल जन्माष्टमी पर ही बनाया जाता था लेकिन अब इसे खाने के उत्सवों के साथ साथ सामान्य खाने के बाद में डिजर्ट के रूप में उपयोग किया जाता है. इसे बनाना एकदम आसान है. तो आइये आज हम श्रीखन्ड (Shrikand Recipe) बनायें.

Read this recipe in English - Shrikhand Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shreekand Recipe

  • ताजा दही - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
  • पाउडर चीनी - 50 ग्राम (1/4 कप)
  • केसर के धागे - 8 से 10
  • दूध - 2 टेबल स्पून
  • छोटी इलायची - 2
  • पिस्ते- 6 से 7 
  • बादाम -  4

विधि - How to make Shreekand Recipe

ताजा दही को मलमल या पतले साफ कपड़े में बांध कर 2 घंटे के लिये लटका दीजिये,  हाथ से दबा कर दही से सारा पानी निकल दीजिये.

2 घंटे के बाद, कपड़े में गाढ़ा दही रह जाएगा. कपड़े को थोड़ा सा और दबा दीजिए ताकि पानी रह गया हो तो वो भी अच्छे से निकल जाए. इसके बाद, दही को प्याले में डाल लीजिए. 

केसर के धागे दूध में डालकर रख दीजिये, 5 से 10 मिनिट में केसर दूध में घुल जाएगा. 

इसी बीच, बादाम और पिस्तों को पतले टुकड़ों में काट लीजिए. इलायची को भी कूटकर पाउडर बना लीजिए.  

दही को थोड़ा सा फैंट लीजिए और इसमें पाउडर चीनी और इलाइची डाल कर मिला दीजिये.

मिश्रण में केसर का दूध डाल कर अच्छी तरह मिलाइए. आधे कतरे हुये बादाम और पिस्ते डाल कर मिला दीजिये, आधे बचा लीजिये जो श्रीखंड को सजाने के काम आयेगे. सारी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. 

श्रीखन्ड बन गया है, श्रीखन्ड को छोटे प्याले में निकाल कर बचे हुये बादाम पिस्ते डालकर सजाइये. श्रीखन्ड के प्याले को फ्रिज में रख दीजिये, दो घंटे बाद प्याले को फ्रिज से निकालिये और ठंडा ठंडा श्रीखन्ड परोसिये और खाइये.

4 लोगों के लिये

Shreekand Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (7153 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (104)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Wah
NishaMadhulika
Yes
Shikha
Kya shrikhand chhach se ban skta h
NishaMadhulika
Shikha , yes aap vo bhi use kar skte hai
Shikha
Kya shrikhand chhach se ban skta h
NishaMadhulika
Shikha , yes aap vo bhi use kar skte hai
Chanchl meena
Super mem
NishaMadhulika
Chanchl meena जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
NIKHIL TURKAR
Mam, Amrakhand ki bhi recipe bhi bataiye.
NishaMadhulika
निखिल जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मै इस रेसिपी को जल्द ही बनाने की कोशिश करुंगी.
कृष्णा
Nice Recipe I enjoyed shreekhand ....jito raho ....mam

निशा: कृष्णा जी, मुझे खुशी है की आपको मेरी रेसिपी पसंद आई आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Priyanka bansode
Agar hum dahi aur chini ka mixture mixer mai.dale to taste badal.jayegi kya?

निशा: प्रियंका जी, ऎसा करने से यह पतला हो जाएगा और स्वाद में भी अंतर होगा.
Gopal Jadhao
Nyc recipe

निशा: गोपाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anil magdum
Basundi 20 kg.banwaychi ahe
Bablu Singh
Super....
Thanks

निशा: बबलू जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
shubham soni
मेंम दही को बहार अगर 2 घंटे के लिए बांधेंगे तो ,दही खट्टा नही होगा क्या..?

निशा: शुभम जी, दही इतनी जल्दी खट्टा नहीं होता और बांधने से उससे पानी बाहर निकल जाता है, खटाई उस पानी के साथ बाहर निकल जाती है.
Archana
मुझे मेरा वज़न कम करना है
Shrikant yadav
Thank you for short tricks.

निशा: श्रीकांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
SOHIL SHAIKH
Thanks Nisha ji,Shreekand maine pahli baar banaya hai jab meri mom ghar par nahi thi,and I like it.

निशा: सोहेल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
H.S.Saratkar
Very sweet and nice

निशा: H.S. जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kalapna patel
Without kesher possibal

निशा: कल्पना जी, बना सकते हैं.
Your name...
Hmmmm ye bhi thik he
Radha
hi nisha ji apki recipi bahut hi acchi hoti hai aur easy bhi hoti hai

निशा: राधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Goraksha
Really awesome, every recipe procedure is really easy and helpful.
thank you for your guidance to society.
निशा: गोरक्षाजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rajesh kumar
Shree kand weary nic

निशा: राजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mohini
mam fruitkhand ki recipies bhi bataiye

निशा: मोहिनी जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
vandna
Bina freez kie v kha skte h

निशा: वंदना जी, बिलकुल खा सकते हैं.
RAJESHKUMAR S SAKLECHA
How to make YOGURT from SOYA
arati nayar
shrikhand or puran poli is sooooooo goooooood recipe mam. thank u

निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Venkatesh ubale

How much shrikhand will be obtained from 1 liter of milk


निशा: वेकटेश जी, 300-350 ग्राम श्रीखन्ड बन जाता है.
vikram

Dahi kesar nhi dale to chalega or aap ki sabhi recepi me dhekh he or me bohat sare item teyar ka leta hu 


निशा: विक्रम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
[email protected]

muje shrikhnd banAna ni ata

Prashant
Hello ma'am
Aap ki recipes padh ke me to chef ban gaya hu. Do you have your fb page..? If not make it so we can see your daily recepi.
Anyways your recepies are easy and awesomes.
kartar singh gurjar jaipur
Normally tell me what is the colour shrikhand and how much time curd hang
satish shende
shrikhand chakkeka banana hai 60 Log khayenge itnaplz menu aur saman kitna chahiye plz send