साबूदाने की खीर – Sabudana Kheer Recipe

साबूदाने की खीर आप छोटे साबूदाना या बड़े साबूदाने से बना सकते है. साबूदाने की खीर को आप व्रत में भी बनाकर खा सकते हैं. आइए आज छोटे साबूदाने की खीर बनाएं
Read - Sabudana kheer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudana ki kheer
- छोटे साबूदाना - 100 ग्राम (3/4 कप) (आधा घंटा भिगोया हुआ)
- दूध फुल क्रीम - 1 लीटर (5 कप)
- चीनी - 75 - 100 ग्राम ( आधा कप)
- काजू - 1 टेबल स्पून
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- पिस्ते - 6-7
- छोटी इलाइची - 4 से 5 (पाउडर)
विधि - How To Make Sabudana Kheer
दूध को किसी बर्तन में डालकर गरम कीजिये. इसी बीच मेवे काटकर तैयार कर लीजिए. प्रत्येक काजू के 5 से 6 टुकड़े करते हुए और पिस्तों को एकदम बारीक काट लीजिए.
दूध में उबाल आने के बाद, भीगे हुये साबूदाने दूध में डालिये. साबूदाना दूध में डालने के बाद, इसे लगातार चमचे से चलाते हुये पकाइये जब तक कि दूध में फिर से उबाल न आ जाय. उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये.
खीर में किशमिश और काजू डालकर मिला दीजिए और खीर को मध्यम आंच पर पकने दीजिए. प्रत्येक 2 मिनिट में खीर को चमचे से चलाते रहिये वरना दूध तले पर लग सकता है.
जब साबूदाने पारदर्शक हो जाय एवं खीर गाढ़ी दिखने लगे, चमचे से गिराने पर दूध और साबूदाना एक साथ गिरें, हाथ से दबाकर भी देख सकते हैं, साबूदाने नरम हो गये हैं. खीर में चीनी मिला दीजिये और गैस धीमी कर दीजिए इलाइची पाउडर खीर में मिला दीजिये और गैस बंद कर दीजिए. साबूदाना खीर बन कर तैयार है.
साबूदाने की खीर के ऊपर पिस्ते डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए. आप गरमा गरम या एकदम ठंडी कैसी भी खा सकते हैं. इसे आप व्रत में भी बना सकते हैं और जब आपका मीठा खाने का मन हो, तब इसे बना सकते हैं.
सुझाव
- बड़े साबूदाने की खीर (Sabudana Kheer) भी इसी तरह बनाई जाती है, लेकिन बड़े साबूदाने को पानी में धोकर 6 घंटे भिगोना होता है क्योंकि यह छोटे साबूदाना से तिगुने साइज का होता है.
- साबूदाना दूध में डालने के बाद इसमें फिर से उबाल आने तक खीर को लगातार ना चलाया जाए, तो कभी-कभी दूध फट सकता है.
कमेंट (95)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
kya sago ko ghee me bhoon v sakte hai? fir bad me dhoodh me dale.
निशा; विनीता, सागो को भिगो कर दूध में डालें, भूनने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: आरती जी हां आप साबूदाने की खीर खाइये, बहुत अच्छी है.
निशा: प्रियंका जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: परमजीत, बड़े साबूदाना मटर के दाने के बराबर होते हैं, दोंनो का आकार, कलर अलग अलग होता है और दोंनो अलग अलद प्लांट के स्टार्च से बने होते हैं.
आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जतिन्दर, कुछ मसाले तो वेबसाइट पर उपलब्ध है, मैं और भी बनाने की कोशिश करूंगी.
thanks a lot for recipe........