साबूदाने की खीर – Sabudana Kheer Recipe

साबूदाने की खीर आप छोटे साबूदाना या बड़े साबूदाने से बना सकते है. साबूदाने की खीर को आप व्रत में भी बनाकर खा सकते हैं. आइए आज छोटे साबूदाने की खीर बनाएं
Read - Sabudana kheer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudana ki kheer
- छोटे साबूदाना - 100 ग्राम (3/4 कप) (आधा घंटा भिगोया हुआ)
- दूध फुल क्रीम - 1 लीटर (5 कप)
- चीनी - 75 - 100 ग्राम ( आधा कप)
- काजू - 1 टेबल स्पून
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- पिस्ते - 6-7
- छोटी इलाइची - 4 से 5 (पाउडर)
विधि - How To Make Sabudana Kheer
दूध को किसी बर्तन में डालकर गरम कीजिये. इसी बीच मेवे काटकर तैयार कर लीजिए. प्रत्येक काजू के 5 से 6 टुकड़े करते हुए और पिस्तों को एकदम बारीक काट लीजिए.
दूध में उबाल आने के बाद, भीगे हुये साबूदाने दूध में डालिये. साबूदाना दूध में डालने के बाद, इसे लगातार चमचे से चलाते हुये पकाइये जब तक कि दूध में फिर से उबाल न आ जाय. उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये.
खीर में किशमिश और काजू डालकर मिला दीजिए और खीर को मध्यम आंच पर पकने दीजिए. प्रत्येक 2 मिनिट में खीर को चमचे से चलाते रहिये वरना दूध तले पर लग सकता है.
जब साबूदाने पारदर्शक हो जाय एवं खीर गाढ़ी दिखने लगे, चमचे से गिराने पर दूध और साबूदाना एक साथ गिरें, हाथ से दबाकर भी देख सकते हैं, साबूदाने नरम हो गये हैं. खीर में चीनी मिला दीजिये और गैस धीमी कर दीजिए इलाइची पाउडर खीर में मिला दीजिये और गैस बंद कर दीजिए. साबूदाना खीर बन कर तैयार है.
साबूदाने की खीर के ऊपर पिस्ते डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए. आप गरमा गरम या एकदम ठंडी कैसी भी खा सकते हैं. इसे आप व्रत में भी बना सकते हैं और जब आपका मीठा खाने का मन हो, तब इसे बना सकते हैं.
सुझाव
- बड़े साबूदाने की खीर (Sabudana Kheer) भी इसी तरह बनाई जाती है, लेकिन बड़े साबूदाने को पानी में धोकर 6 घंटे भिगोना होता है क्योंकि यह छोटे साबूदाना से तिगुने साइज का होता है.
- साबूदाना दूध में डालने के बाद इसमें फिर से उबाल आने तक खीर को लगातार ना चलाया जाए, तो कभी-कभी दूध फट सकता है.
कमेंट (95)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कविता जी, सागो के प्लान्ट की जड़ों से स्टार्च बनाकर साबूदाना बनता है, इससे कोई प्रोब्लम नहीं होती.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दलजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साबुदाना एक अच्छा सुपाच्य आहार है यह रक्तचाप को सही रखता है और एनर्जी से भरपूर होता है.
निशा: भूमी जी, तेल कम गरम हो और पकोड़े कढ़ाई में अधिक डाल दिये जाय तब एसा होता है.
Aapka batane ka tarika is very nice thanks.....
निशा: प्रभजोत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Message...
Your recipes are very easy
निशा: सोनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनम जी, आपने खीर को बहुत ज्यादा देर तक पका लिया हो सकता है, ज्यादा देर पकने के कारण साबूदाने दूध घुल कर मिल जाते हैं.
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सूरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कन्चन जी, थोड़ी सी खीर अवश्य काई जा सकती है.
What is mean of sabudana size
निशा: मीना जी, साबूदाना 2 तरह का होता है, एक छोटा साबूदाना और दूसरा बड़ा साबूदाना.
Aapki recipes ki detailing itni clear hoti hai ki mujhe koi aur food site check karne ka mann hi nahi karta. Mai khud to apki site follow karti hi hu sath me apni frnd ko b yhi site suggest karti hu...thanks a lot itna clear description dene k liye
निशा: कंचन जी, ड्राई फ्रूट अच्छे लगते हैं, अपने पसन्द के अनुसार आप जो भी चाहें ड्राई फ्रूट डाल सकते हैं.