साबूदाने की खीर – Sabudana Kheer Recipe

📅 18 जून 2008 👁 5.9 लाख बार देखी गई 💬 95 कमेंट ★ 3.1 (6870)


साबूदाने की खीर आप छोटे साबूदाना या बड़े साबूदाने से बना सकते है.  साबूदाने की खीर को आप व्रत में भी बनाकर खा सकते हैं. आइए आज छोटे साबूदाने की खीर बनाएं

Read - Sabudana kheer Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudana ki kheer

  • छोटे साबूदाना  -  100 ग्राम (3/4 कप) (आधा घंटा भिगोया हुआ)
  • दूध फुल क्रीम -  1 लीटर (5 कप)
  • चीनी - 75 - 100 ग्राम ( आधा कप)
  • काजू  - 1 टेबल स्पून
  • किशमिश - 1 टेबल स्पून
  • पिस्ते - 6-7
  • छोटी इलाइची  -  4 से 5 (पाउडर)

विधि - How To Make Sabudana Kheer

दूध को किसी बर्तन में डालकर गरम कीजिये. इसी बीच मेवे काटकर तैयार कर लीजिए. प्रत्येक काजू के 5 से 6 टुकड़े करते हुए और पिस्तों को एकदम बारीक काट लीजिए. 

दूध में उबाल आने के बाद, भीगे हुये साबूदाने दूध में डालिये. साबूदाना दूध में डालने के बाद, इसे लगातार चमचे से चलाते हुये पकाइये जब तक कि दूध में फिर से उबाल न आ जाय.  उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये. 

खीर में किशमिश और काजू डालकर मिला दीजिए और खीर को मध्यम आंच पर पकने दीजिए. प्रत्येक 2 मिनिट में खीर को चमचे से चलाते रहिये वरना दूध तले पर लग सकता है. 

जब साबूदाने पारदर्शक हो जाय एवं खीर गाढ़ी दिखने लगे, चमचे से गिराने पर दूध और साबूदाना एक साथ गिरें,  हाथ से दबाकर भी देख सकते हैं, साबूदाने नरम हो गये हैं.  खीर में चीनी मिला दीजिये और गैस धीमी कर दीजिए  इलाइची पाउडर खीर में मिला दीजिये और गैस बंद कर दीजिए. साबूदाना खीर बन कर तैयार है.

साबूदाने की खीर के ऊपर पिस्ते डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए. आप गरमा गरम या एकदम ठंडी कैसी भी खा सकते हैं. इसे आप व्रत में भी बना सकते हैं और जब आपका मीठा खाने का मन हो, तब इसे बना सकते हैं. 

सुझाव

  • बड़े साबूदाने की खीर (Sabudana Kheer) भी इसी तरह बनाई जाती है, लेकिन बड़े साबूदाने को पानी में धोकर 6 घंटे भिगोना होता है क्योंकि यह छोटे साबूदाना से तिगुने साइज का होता है. 
  • साबूदाना दूध में डालने के बाद इसमें फिर से उबाल आने तक खीर को लगातार ना चलाया जाए, तो कभी-कभी दूध फट सकता है. 

Sabudana kheer Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (6870 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (95)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Neeraj
Hii
NishaMadhulika
Neeraj जी, नमस्कार.
K.j.chsuhan
Nice n easy digest receipt for good health
NishaMadhulika
K.j.chsuhan , बहुत बहुत धन्यवाद.
Anu Kaushik
Ma'am I tried with big Sabudana, but it was hard inside.
pls advise
NishaMadhulika
अनु जी, साबुदाना पानी में अच्छे से न भीगा हो तो ऎसा हो सकता है.
suman
thanks
NishaMadhulika
सुमन जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Ashish
Its good to share.
So easy and gorgeous to make it.
God bless you.

निशा: आशिष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Manish Kumar
आपने बड़े ही सरल तरीक़े से साबूदाने की खीर बनाना बताया, इसके लिए शुक्रिया! एकादशी व्रत के लिए और भी कोई रेसिपी आप बता सकती हैं जो बनाने में आसान हो?

निशा: मनीषा जी, मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर व्रत से संबंधित बहुत सी रेसिपी दी हुई हैं आप उन्हें देख सकती हैं.
Dharmendra kumar
Very nice easy. Method

निशा: धर्मेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Abhishek shukla
Mujhe apne sasural walon ko nai nai cheeje banaker khilane me accha lagta h thanx Mam apki wajah SE or bhi asan ho gaya
निशा: अभिशेक जी, बहुत धन्यवाद.
swati
Doodh nd sabudana ek sath boil Krne p dhoodh fat jata h.mam isk liye kya kre..

निशा: स्वाति जी, साबूदाना और दूध को एक साथ नही उबालना है. पहले दूध को उबालना है और फिर इसमें उबाल आने के बाद, साबूदाना डालकर मिक्स करना है, और थोडी देर चलाते हुये पकाना है, दूध नहीं फटेगा.
sonali
Thnx madhulika ji,your all recipes are good ,tasty and easy ,and thnx your sabudana recipe.

निशा: सोनाली जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Sapna sharma
Thanks.......Maine same try kit achi bani kheer mujh banani nahi aaati thi thanks

निशा: सपना जी, आपको भी मेरि ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
rajeshkumar
8 logo Ke liye sabudana kheer bankne Ke liye kya kya material lagela
निशा: राजेश जी, 8 लोंगों के लिये 2 लीटर दूध की खीर बना लीजिये, और सारे इन्ग्रीडियेन्ट 2 लीटर दूध के हिसाब से दुगने ले लीजिए.
Rinku
Kya sabudane of bhigone ki bjay ubal skte hai.
निशा: रिंकू जी, साबूदाना भिगोने से वह जल्दी पक जाता है और खीर स्वादिष्ट बनती है.
Sushma
Thanxxx...... Nisha ji its really delicious. Yours all recipe i try its all were amazing thanxxx once again

निशा: सुष्मा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
kanchan chourasia
Hello mam my mom is a big fan of yours mein aapse ek baat puchna chahti hun ki meri mom ne jab sabudaana kheer banai to doodh phat gaya kya aap bata sakti hai aisa kyun hua aur isse bachne ke liye kya kiya ja sakta hai????pls tell me.....
निशा: कंचन जी, साबूदाना को अच्छी तरह धोकर पानी में 1-2 घंटे के लिये भिगोयें और बाद में एकस्ट्रा पानी हटा कर उबलते हुये दूध में डाले और फिर से उबाल आने के खीर को चलाते रहें, खीर थोड़ी थोड़ी देर में साबूदाने के ट्रासपेरेन्ट होने तक पकायें, दूध नहीं फटेगा और बहुत अच्छी खीर बनकर तैयार होगी.
Prashansa
maine bahut baar sabudaane ki kheer banayi, par hamesha fat jati thi, aapki recipi ke anusar cheeni baad mein dalni hai jabki main pehle hi daal deti thi...ab fir try karungi aapke anusar, shayad ban jaye abki bar :)
निशा: प्रशंसा जी, ट्राई कीजिये, आप अच्छी खीर बनायेंगे.
Komal Ailani
Ma'am , apke samjhane ka tarika bahut hi saral aur bahut achha hai.....aap har cheez ko bahut achhe se clear karti hain....apki recipes dekhne ke bad koi doubt nhi rahta....Thank you for your lovely recipes :-@

निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kiran
Jab kheer thandi huwi to wo badi ajeeb si sookh gayi ab hume kya karna chahiye
निशा: किरन जी, खीर के गाढ़ा होने पर खीर में दूध गरम करके मिलाया जा सकता है, खीर बहुत अच्छी लगेगी.
Jyoti Singh
Thanks it's really delicious

निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ruchi gupta
Kheer baht hi achhi lag rhi thi mene ghr pr bnyi thi
निशा: रुचि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ashish panwar
Maine sabudane ki khir pahli baar yahi se dekh kar banai h bahut achchi lagi sabko.thanks nisha, madhulika ji.

निशा: आशिष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
krishna verma...
Thanku so much....nisha mam...apki website muje bht achi lgti h...i like it...me koi b nya bnane se phle..apki recipes pdti hu..

निशा: कृष्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sunaina Singh
Nice and simple recipe.

निशा: सुनैना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonu bamniya
wow.... so simple n testy..thanks for that.

निशा: सोनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ratna yadav
Hello mam I'm big fan of u & ur recepie.

निशा: रत्ना जी, आपको भी धन्यवाद.
sonia
thanks manie phale kabhi nahi banyi thi ab mujhe pata chal gaya aapki help se thanks

निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
siyaramkorram
Muje 10 log k liye bnana hai to kitna sabudana ka jarurat hai plus milk bi
निशा: सियाराम जी, 2.5 किग्रा दूध ले लीजिये और 250 ग्राम साबूदाने लेकर खीर बना लीजिये, पर्याप्त रहेगी.
(Rebel) lokesh thakur
Thanks me ghar pe akela tha apke kar first time cøöking ki he wo bi perfect

निशा: लोकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
renu
thanx really very easy

निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Saniya Ahmed
Thanks its easy and testy also

निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.