Fruit Cream Recipe – Fruit Salad Whipped Cream – फ्रूट क्रीम

📅 11 अप्रैल 2008 👁 7.2 लाख बार देखी गई 💬 135 कमेंट ★ 3.7 (12203)

Fruit Cream Recipe

गर्मी की आहट शुरू हो गयीं है और इस सप्ताहांत में आप कुछ विशेष तो बनायेंगे ही. खाने के बाद कुछ ठंडा हो जाये. इस ठंडे खाने में फ्रूट क्रीम बहुत ही स्वादिष्ट होती है, फ्रूट क्रीम किसी भी पार्टी के लिये या किसी भी खास अवसर पर बना कर परोसी जा सकती है, फ्रूट क्रीम जितनी स्वादिष्ट है, उतना ही बनाने में आसान है. आइये आज हम फ्रूट क्रीम (Fruit Cream Recipe) बनायें.

Read - Fruit Cream Recipe – Fruit Salad Whipped Cream Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fruit Cream Recipe

  • हैवी क्रीम - 400 ग्राम (2 कप)
  • पाउडर चीनी - 70 ग्राम (1/3 कप)
  • सेब - 1
  • पका आम - 1
  • आलू बुखारा - 3-4
  • अनार - 1
  • काजू - 6-7
  • बादाम - 6-7
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Fruit Cream Recipe

क्रीम  को व्हिप मशीन से थोड़ा सा कम स्पीड पर व्हिप कर लीजिए. क्रीम पतली लगे तो थोड़ा सा और व्हिप कर लीजिए. इसके बाद, इसमें पाउडर चीनी डालकर थोड़ा सा और मिक्स कर लीजिए ताकि पूरी तरह घुल जाय.  

सेब और आम को धोइये, छील कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिये. अनार को भी छीलकर दाने निकाल लीजिए और आलूबुखारा छोटा-छोटा काट लीजिए.  बादाम और काजू को छोटे छोटे काट लीजिये, किशमिश को डंठल तोड़कर कपड़े से पोंछ लीजिए.

कटे हुये फलों और मेवों को क्रीम चीनी के मिश्रण में डाल कर चमचे से मिला दीजिये.  अनार के दानों से फ्रूट क्रीम को गार्निश कर लीजिए.

फ्रूट क्रीम (Fruit Salad Whipped Cream) तैयार है.  फ्रूट क्रीम को 2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये.  फ्रूट क्रीम (Fruit Cream Recipe) को फ्रिज से निकालिये, ठंडी ठंडी फ्रूट क्रीम परोसिये और खाइये. अगर इसे 3 से 4 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें तो इसे फ्रूट आइसक्रीम की तरह खा सकते हैं.

सुझाव:

  • फ्रूट क्रीम बनाने के लिये आप किसी भी अपने मन पसन्द फल का प्रयोग कर सकती है.   फल के बीज और छिलके निकाल दीजिये और काट कर क्रीम में मिला दीजिये.  किसी भी फल को, जो आपको नहीं पसन्द हो हटा सकती हैं.
  • फ्रूट क्रीम के लिए आप आधी क्रीम और आधा घर की ताजी मलाई भी ले सकते है. 
  • चीनी अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं. 
  • आप इलैक्ट्रिक हैन्ड मिक्सर की जगह हाथ से भी फैंट सकते हैं लेकिन बहुत ज्यादा नहीं फैटेंगे ज्यादा फैटने से क्रीम या मलाई से मक्खन निकल सकता है.

Fruit Cream Recipe – Fruit Salad Whipped Cream Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (12203 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (135)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sunita
wow aap ki recipies bahut achi hai thank u lekin ap videos bhi de to acha hoga nishaji
kamana
healty recipes bataai
anand
nisha ji, I am 12 year old
main daily apki receipe dekta ho or apni mummy se banvata hoon, please ice-cream ki bahut sari receipe bataya. Thank you.
Paramjit Kaur
Nishaji, i knew the cooking, but variety in dishes i learnt from your site, i got appreciation from my family that is because of your simple and perfect receipes. Also thanks for receipes in hindi language and with pictures. Please give receipes for kids also
मंजु सलूजा
निशा जी आपकी बताई रेसिपीस बहुत ही सरल एवं स्वादिष्ट होती हैं। धन्यवाद
vishal
apka web bahut swadisht hai. thanks a lot
priti
hi madulika, pls tell me the custard reciepee
monika
aapne hindi mein recipe dekaar bahut acha kiya. pls aap kitty party ki recipe bhi bataiye jo ki aasani se ban sake. besan ke dhokle ki recipebhi batayie.
neelam
agar aap ismein kaju kismis aur badam tor kar dalenge to aur bhi tast aayega
anju gupta
this site is to good. now i will make new dish daily for my family. i m very thankfull to madulika.
madhulika can u tell me how to make icecream like market icecream.
seema
this site is very good because mujhe bilkul kuch bhi nahi banana aata tha par aap se bahut kuch sikha hai so thanks to NishMadhulika
Ashish
G aapki web bahut gazab ki hai yaha sab cheez uplabad hai aapka aardik dhanayabaad
g plz aap iskai ander summer recipe bhi dhlai thanx .
shabnam
It is really a very good website especially for who dont know how to make new verities of food. I was just serching somthing else and i found co-incidently this site.