Fruit Cream Recipe – Fruit Salad Whipped Cream – फ्रूट क्रीम

गर्मी की आहट शुरू हो गयीं है और इस सप्ताहांत में आप कुछ विशेष तो बनायेंगे ही. खाने के बाद कुछ ठंडा हो जाये. इस ठंडे खाने में फ्रूट क्रीम बहुत ही स्वादिष्ट होती है, फ्रूट क्रीम किसी भी पार्टी के लिये या किसी भी खास अवसर पर बना कर परोसी जा सकती है, फ्रूट क्रीम जितनी स्वादिष्ट है, उतना ही बनाने में आसान है. आइये आज हम फ्रूट क्रीम (Fruit Cream Recipe) बनायें.
Read - Fruit Cream Recipe – Fruit Salad Whipped Cream Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fruit Cream Recipe
- हैवी क्रीम - 400 ग्राम (2 कप)
- पाउडर चीनी - 70 ग्राम (1/3 कप)
- सेब - 1
- पका आम - 1
- आलू बुखारा - 3-4
- अनार - 1
- काजू - 6-7
- बादाम - 6-7
- किशमिश - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Fruit Cream Recipe
क्रीम को व्हिप मशीन से थोड़ा सा कम स्पीड पर व्हिप कर लीजिए. क्रीम पतली लगे तो थोड़ा सा और व्हिप कर लीजिए. इसके बाद, इसमें पाउडर चीनी डालकर थोड़ा सा और मिक्स कर लीजिए ताकि पूरी तरह घुल जाय.
सेब और आम को धोइये, छील कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिये. अनार को भी छीलकर दाने निकाल लीजिए और आलूबुखारा छोटा-छोटा काट लीजिए. बादाम और काजू को छोटे छोटे काट लीजिये, किशमिश को डंठल तोड़कर कपड़े से पोंछ लीजिए.
कटे हुये फलों और मेवों को क्रीम चीनी के मिश्रण में डाल कर चमचे से मिला दीजिये. अनार के दानों से फ्रूट क्रीम को गार्निश कर लीजिए.
फ्रूट क्रीम (Fruit Salad Whipped Cream) तैयार है. फ्रूट क्रीम को 2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये. फ्रूट क्रीम (Fruit Cream Recipe) को फ्रिज से निकालिये, ठंडी ठंडी फ्रूट क्रीम परोसिये और खाइये. अगर इसे 3 से 4 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें तो इसे फ्रूट आइसक्रीम की तरह खा सकते हैं.
सुझाव:
- फ्रूट क्रीम बनाने के लिये आप किसी भी अपने मन पसन्द फल का प्रयोग कर सकती है. फल के बीज और छिलके निकाल दीजिये और काट कर क्रीम में मिला दीजिये. किसी भी फल को, जो आपको नहीं पसन्द हो हटा सकती हैं.
- फ्रूट क्रीम के लिए आप आधी क्रीम और आधा घर की ताजी मलाई भी ले सकते है.
- चीनी अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
- आप इलैक्ट्रिक हैन्ड मिक्सर की जगह हाथ से भी फैंट सकते हैं लेकिन बहुत ज्यादा नहीं फैटेंगे ज्यादा फैटने से क्रीम या मलाई से मक्खन निकल सकता है.
Fruit Cream Recipe – Fruit Salad Whipped Cream Video in Hindi
कमेंट (135)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
plz tell me how to make icing of cake at home.
also tell about FAlooda of ice cream
निशा: चेतना, मोमोज की रैसिपी पहले से दी हुई है, आप सर्च बटन में लिखकर रैसिपी देख सकती हैं, सैन्डविच लिखने के लिये में कोशिश करूगी.
निशा: सफेद क्रीम में केशर मिला कर केशरिया क्रीम बनाना चाहिये लेकिन बाजार में तो इसे खाने के रंग मिला कर बना लेते हैं.
निशा: जोना, आप अपने पसन्द के कोई भी फ्रूट डाल सकते हैं.
निशा: तृ्प्ति, व्हिप क्रीम तैयार भी मिलती है और आप घर में क्रीम और चीनी पाउडर को मिलाकर, फैट कर बना सकती हैं.
निशा: शोभिका, आप थोड़ा कस्टर्ड दूध में पका कर मिला दीजिये, फ्रूट क्रीम गाड़ी हो जायेगी.
it ll be instant fruitcream if u use icecream instead of cream
AGER CREAM GARI HO JAY TO KYA IS ME DOOD DAL SAKTE HAI. CREAM KO SUGER MEIN MIX KERTA HUA KAI BAAR MAKHEN NIKLE JATA HAI TO KYA KERA
निशा: सुरभि, क्रीम में दूध मिला कर पतला कर सकते हैं. मिक्सर को ज्यादा देर तक मत चलाइये,मलाई जल्दी ही मैस हो जाती है.
can u tell me how to prepare rabri falooda
Kya aap mujhe rabri falooda banana bata sakti hain