Fruit Cream Recipe – Fruit Salad Whipped Cream – फ्रूट क्रीम

गर्मी की आहट शुरू हो गयीं है और इस सप्ताहांत में आप कुछ विशेष तो बनायेंगे ही. खाने के बाद कुछ ठंडा हो जाये. इस ठंडे खाने में फ्रूट क्रीम बहुत ही स्वादिष्ट होती है, फ्रूट क्रीम किसी भी पार्टी के लिये या किसी भी खास अवसर पर बना कर परोसी जा सकती है, फ्रूट क्रीम जितनी स्वादिष्ट है, उतना ही बनाने में आसान है. आइये आज हम फ्रूट क्रीम (Fruit Cream Recipe) बनायें.
Read - Fruit Cream Recipe – Fruit Salad Whipped Cream Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fruit Cream Recipe
- हैवी क्रीम - 400 ग्राम (2 कप)
- पाउडर चीनी - 70 ग्राम (1/3 कप)
- सेब - 1
- पका आम - 1
- आलू बुखारा - 3-4
- अनार - 1
- काजू - 6-7
- बादाम - 6-7
- किशमिश - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Fruit Cream Recipe
क्रीम को व्हिप मशीन से थोड़ा सा कम स्पीड पर व्हिप कर लीजिए. क्रीम पतली लगे तो थोड़ा सा और व्हिप कर लीजिए. इसके बाद, इसमें पाउडर चीनी डालकर थोड़ा सा और मिक्स कर लीजिए ताकि पूरी तरह घुल जाय.
सेब और आम को धोइये, छील कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिये. अनार को भी छीलकर दाने निकाल लीजिए और आलूबुखारा छोटा-छोटा काट लीजिए. बादाम और काजू को छोटे छोटे काट लीजिये, किशमिश को डंठल तोड़कर कपड़े से पोंछ लीजिए.
कटे हुये फलों और मेवों को क्रीम चीनी के मिश्रण में डाल कर चमचे से मिला दीजिये. अनार के दानों से फ्रूट क्रीम को गार्निश कर लीजिए.
फ्रूट क्रीम (Fruit Salad Whipped Cream) तैयार है. फ्रूट क्रीम को 2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये. फ्रूट क्रीम (Fruit Cream Recipe) को फ्रिज से निकालिये, ठंडी ठंडी फ्रूट क्रीम परोसिये और खाइये. अगर इसे 3 से 4 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें तो इसे फ्रूट आइसक्रीम की तरह खा सकते हैं.
सुझाव:
- फ्रूट क्रीम बनाने के लिये आप किसी भी अपने मन पसन्द फल का प्रयोग कर सकती है. फल के बीज और छिलके निकाल दीजिये और काट कर क्रीम में मिला दीजिये. किसी भी फल को, जो आपको नहीं पसन्द हो हटा सकती हैं.
- फ्रूट क्रीम के लिए आप आधी क्रीम और आधा घर की ताजी मलाई भी ले सकते है.
- चीनी अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
- आप इलैक्ट्रिक हैन्ड मिक्सर की जगह हाथ से भी फैंट सकते हैं लेकिन बहुत ज्यादा नहीं फैटेंगे ज्यादा फैटने से क्रीम या मलाई से मक्खन निकल सकता है.
Fruit Cream Recipe – Fruit Salad Whipped Cream Video in Hindi
कमेंट (135)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Message...
Quiet raisipe
nisha ji...heavy cream market me available hogi ya nhi....???
whip cream use kr sakte h kya, isme y
shalini
निशा: शालिनी जी, फ्रेस क्रीम का स्वाद बहुत अच्छा होता है, इसके लिये व्हिप क्रीम नहीं ले सकते.
Nisha ji plzz aapse ek request h plzzz mujhe milk we ghar main cream banane ki recipe btaiye.... Maine sb jagah search kiya lekin mujhe kai nai mila ye.....
निशा: गौरी जी, क्रीम को कच्चे दूध से निकाला जाता है, इसके लिये कुछ स्पेशल अटेचमेन्ट होते हैं, घर में अच्छी क्रीम नहीं बन पाती है, क्रीम को डेयरी से खरीदा जा सकता है.
निशा: सोनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: करीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नितिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mere paas heavy whipping cream hai...kya use fruit cream banane ke liye use kr sakte hai...plz reply soon i need to make it for my sons b'day party tomorrow..thnx
निशा: सुचि जी, अवश्य किया जा सकता है, क्रीम अधिक गाढ़ी हो तो उसमें थोड़ा सा फ्रुल क्रीम दूध भी मिलाया जा सकता है.
निशा: अम्रिता जी, आपके इतने अच्छे कमेन्ट मुझे और अधिक काम करने को प्रेरित करते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवीन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी हां फ्रूट क्रीम में ये मलाई यूज की जा सकती है.
निशा: अंजू, हमने एडिट कर दिया है.
it was very delicious.
निशा: निखिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नरेश जी मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
please baatiye ke malai se fruit cream kaise banate hai.......malai ko blend karne se emakaan nikal jaata.......pls baatiye ke cream ban jaye malai se.........plz reply....
thank u
.
निशा: निशु,मलाई और दूध मिला कर हल्का सा फैंट लीजिये, मक्खन नहीं निकलेगा, और फल डालकर फ्रूट क्रीम बना लीजिये.
me aapki website me cooking karne ki vidhi dekhte rahti hoo.mujhe no fire cooking ki reicipies bataiy me aapke answer ka intjarme hoon
poonam agrawal
निशा: पूनम जी, नो फायर मीन्स बिना आग के रायता और सलाद बिना आग के बन जाते हैं, और वेबसाइट पर कई तरह के रायते, सलाद, शेक, स्मूदी, शर्बत हैं, उन्हैं आप देख सकती हैं, या किसी भी रेसिपी जिसके बारे में जानना चाहती हैं उसका नाम लिखकर पूंछ सकती हैं.
निशा: चिन्मय जी, आइसक्रीम के लिये क्रीम अमूल की पैक में आती है उसे ही यूज कर सकते हैं. दूध को कच्चा फैटने पर जो झाग ऊपर आ जाते हैं, उन्हैं इकठ्ठा कर लिया जाय तो वह क्रीम होती है, धन्यवाद.
i have anything to ask you.
i want to make ice cream.
ice cream bnane ke liye hame cream ki jarurat hoti hai. jo hum milk ko boil karke then useke thanda hone tak fridge mei rakh dete hai, after some time usme se malai nikal ti hai...wo malai kaam aati hai gravies bnane ke liye..
in this regards i have a question to you..
is malai se hum ice cream bna sakte hai kya..agar hum isse ice cream bnana chahe to kya ye ghee to nahi chodegi..
ice cream bnane ke liye kis tarah ki cream use hoti hai or kya ye cream ghar mei ban sakti hai.ya bazar se mil sakti hai....
please mam answer me on my email id.....
[email protected]
i shall be grateful to you..
Thanks
Regards
Vikas khatter
mam plz tell me fruit cream ko freeze mein kitne din tak rakhkar khaya ja sakta hai ? mam plz reply me fast......i want to make it on this holi.
निशा: मोनिका, पहले दूध में उबाल आने दीजिये, कस्टर्ड को आधा कप ठंडे दूध में अच्छी तरह चिकना होने तक घोल कर, उबलते दूध में डालिये और कस्टर्ड को मिल्क में मिला कर 6-7 मिनिट तक लगातार चलाते हुये पका लीजिये.
निशा: कविता, कस्टर्ड को लगातार चलाते हुये पकाना होता है.
I luv your recipe.
Thanks
निशा: पूनम आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनामिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रद्धा, अभी आप नई रैसिपी देख सकेंगी.
निशा: मोनिका, ये हमने फ्रूट क्रीम बनाई है, इसे हमने क्रीम से ही बनाया है, कस्टर्ड पाउडर भी मिलाकर बना सकते हैं वह फ्रूट कस्टर्ड कहा जाता है.
निशा: राकेश जी हां दही का फ्रूट रायता भी बनता है.
निशा: श्रद्धा, मैं कोशिश करती हूँ.