Fruit Cream Recipe – Fruit Salad Whipped Cream – फ्रूट क्रीम

गर्मी की आहट शुरू हो गयीं है और इस सप्ताहांत में आप कुछ विशेष तो बनायेंगे ही. खाने के बाद कुछ ठंडा हो जाये. इस ठंडे खाने में फ्रूट क्रीम बहुत ही स्वादिष्ट होती है, फ्रूट क्रीम किसी भी पार्टी के लिये या किसी भी खास अवसर पर बना कर परोसी जा सकती है, फ्रूट क्रीम जितनी स्वादिष्ट है, उतना ही बनाने में आसान है. आइये आज हम फ्रूट क्रीम (Fruit Cream Recipe) बनायें.
Read - Fruit Cream Recipe – Fruit Salad Whipped Cream Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fruit Cream Recipe
- हैवी क्रीम - 400 ग्राम (2 कप)
- पाउडर चीनी - 70 ग्राम (1/3 कप)
- सेब - 1
- पका आम - 1
- आलू बुखारा - 3-4
- अनार - 1
- काजू - 6-7
- बादाम - 6-7
- किशमिश - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Fruit Cream Recipe
क्रीम को व्हिप मशीन से थोड़ा सा कम स्पीड पर व्हिप कर लीजिए. क्रीम पतली लगे तो थोड़ा सा और व्हिप कर लीजिए. इसके बाद, इसमें पाउडर चीनी डालकर थोड़ा सा और मिक्स कर लीजिए ताकि पूरी तरह घुल जाय.
सेब और आम को धोइये, छील कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिये. अनार को भी छीलकर दाने निकाल लीजिए और आलूबुखारा छोटा-छोटा काट लीजिए. बादाम और काजू को छोटे छोटे काट लीजिये, किशमिश को डंठल तोड़कर कपड़े से पोंछ लीजिए.
कटे हुये फलों और मेवों को क्रीम चीनी के मिश्रण में डाल कर चमचे से मिला दीजिये. अनार के दानों से फ्रूट क्रीम को गार्निश कर लीजिए.
फ्रूट क्रीम (Fruit Salad Whipped Cream) तैयार है. फ्रूट क्रीम को 2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये. फ्रूट क्रीम (Fruit Cream Recipe) को फ्रिज से निकालिये, ठंडी ठंडी फ्रूट क्रीम परोसिये और खाइये. अगर इसे 3 से 4 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें तो इसे फ्रूट आइसक्रीम की तरह खा सकते हैं.
सुझाव:
- फ्रूट क्रीम बनाने के लिये आप किसी भी अपने मन पसन्द फल का प्रयोग कर सकती है. फल के बीज और छिलके निकाल दीजिये और काट कर क्रीम में मिला दीजिये. किसी भी फल को, जो आपको नहीं पसन्द हो हटा सकती हैं.
- फ्रूट क्रीम के लिए आप आधी क्रीम और आधा घर की ताजी मलाई भी ले सकते है.
- चीनी अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
- आप इलैक्ट्रिक हैन्ड मिक्सर की जगह हाथ से भी फैंट सकते हैं लेकिन बहुत ज्यादा नहीं फैटेंगे ज्यादा फैटने से क्रीम या मलाई से मक्खन निकल सकता है.
Fruit Cream Recipe – Fruit Salad Whipped Cream Video in Hindi
कमेंट (135)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जी तबस्सुम अवश्य.
निशा: पूजा, बिना उबाले दूध को मथ क्रीम बनाई जाती है. किसी भी डेयरी से क्रीम आसानी से ली जा सकती है.
निशा: दिवा, वेबसाइट के होम पेज पर, बाक्स में लिखे See our recipe in English par पर क्लिक कीजिये, आप सारी रेसिपी को इंगलिश में देख सकते हैं.
निशा: मोहिनी, फ्रूट क्रीम की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर फ्रूट क्रीम लिखकर रैसिपी सर्च की जा सकती है, आप जल्दी ही इसका वीडियो देख सकेंगी.
निशा: पूनम, फ्रूट कस्टर्ड की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है,आप सर्च बटन पर फ्रूट कस्टर्ड लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: चावी, अगर आप बहुत देर तक फैटेंगी तो बटर निकल सकता है.
निशा: जी चाचाजी, आप इनसे भी फ्रूट क्रीम बना सकते हैं.
cake decoration ke liye vanila cream banane ka assan tarika bataye.
.
निशा: मानिक, बाकरवड़ी की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर बाकरवड़ी लिखकर रैसिपी सर्च की जा सकती है.
fruit cream me koi masale bh dlte hain. pls reply me i m waiting nisha ji.
निशा: रोहिनी, आप फ्रूट क्रीम इस तरह बनाइये, और अधिक स्वाद के लिये 3-4 छोटी इलाइची, छीलकर पाउडर बनाकर डाल दीजिये, फ्रूट क्रीम बहुत अच्छी बनती है.
निशा:
सुजाता, मैं लिखूंगी.