Fruit Cream Recipe – Fruit Salad Whipped Cream – फ्रूट क्रीम

गर्मी की आहट शुरू हो गयीं है और इस सप्ताहांत में आप कुछ विशेष तो बनायेंगे ही. खाने के बाद कुछ ठंडा हो जाये. इस ठंडे खाने में फ्रूट क्रीम बहुत ही स्वादिष्ट होती है, फ्रूट क्रीम किसी भी पार्टी के लिये या किसी भी खास अवसर पर बना कर परोसी जा सकती है, फ्रूट क्रीम जितनी स्वादिष्ट है, उतना ही बनाने में आसान है. आइये आज हम फ्रूट क्रीम (Fruit Cream Recipe) बनायें.
Read - Fruit Cream Recipe – Fruit Salad Whipped Cream Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fruit Cream Recipe
- हैवी क्रीम - 400 ग्राम (2 कप)
- पाउडर चीनी - 70 ग्राम (1/3 कप)
- सेब - 1
- पका आम - 1
- आलू बुखारा - 3-4
- अनार - 1
- काजू - 6-7
- बादाम - 6-7
- किशमिश - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Fruit Cream Recipe
क्रीम को व्हिप मशीन से थोड़ा सा कम स्पीड पर व्हिप कर लीजिए. क्रीम पतली लगे तो थोड़ा सा और व्हिप कर लीजिए. इसके बाद, इसमें पाउडर चीनी डालकर थोड़ा सा और मिक्स कर लीजिए ताकि पूरी तरह घुल जाय.
सेब और आम को धोइये, छील कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिये. अनार को भी छीलकर दाने निकाल लीजिए और आलूबुखारा छोटा-छोटा काट लीजिए. बादाम और काजू को छोटे छोटे काट लीजिये, किशमिश को डंठल तोड़कर कपड़े से पोंछ लीजिए.
कटे हुये फलों और मेवों को क्रीम चीनी के मिश्रण में डाल कर चमचे से मिला दीजिये. अनार के दानों से फ्रूट क्रीम को गार्निश कर लीजिए.
फ्रूट क्रीम (Fruit Salad Whipped Cream) तैयार है. फ्रूट क्रीम को 2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये. फ्रूट क्रीम (Fruit Cream Recipe) को फ्रिज से निकालिये, ठंडी ठंडी फ्रूट क्रीम परोसिये और खाइये. अगर इसे 3 से 4 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें तो इसे फ्रूट आइसक्रीम की तरह खा सकते हैं.
सुझाव:
- फ्रूट क्रीम बनाने के लिये आप किसी भी अपने मन पसन्द फल का प्रयोग कर सकती है. फल के बीज और छिलके निकाल दीजिये और काट कर क्रीम में मिला दीजिये. किसी भी फल को, जो आपको नहीं पसन्द हो हटा सकती हैं.
- फ्रूट क्रीम के लिए आप आधी क्रीम और आधा घर की ताजी मलाई भी ले सकते है.
- चीनी अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
- आप इलैक्ट्रिक हैन्ड मिक्सर की जगह हाथ से भी फैंट सकते हैं लेकिन बहुत ज्यादा नहीं फैटेंगे ज्यादा फैटने से क्रीम या मलाई से मक्खन निकल सकता है.
Fruit Cream Recipe – Fruit Salad Whipped Cream Video in Hindi
कमेंट (135)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks for recipe.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रद्धा जी, डेयरी क्रीम का स्वाद ज्यादा अच्छा होता है, आप चाहें तो अपनी पसन्द की क्रीम यूज कर सकते हैं.
निशा: आकांक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजय जी, इसमें दही डालने की आवश्यकता नहीं होती है.
& Long time good
निशा: महावीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति जी, फ्रूट क्रीम में ताजे फलों का इस्तेमाल कीजिए और बेहतर होगा कि इसे ताजा ही खाएं, तभी यह अधिक स्वादिष्ट लगती है. अगर आप इसे 1 से 2 दिन रखना चाहती हैं, तो फ्रीजर में रख सकती हैं.
निशा:चित्रा जी, ताजा दही थोड़ा सा मिलाया जा सकता है.
निशा:पवन जी, बिजनिस के बारे में हमें जानकारी नहीं है, रेसिपी आप मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर देख सकते हैं.
निशा: स्वाति जी, वह व्हिप क्रीम होती है. आप हैवी क्रीम और आइसिंग शुगर को मिलाकर, फैट कर इसे बना सकती हैं.
निशा: वरूण जी, धन्यवाद.
निशा: बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: शनीला जी, आप अपनी पसंदानुसार किसी भी फल का इस्तेमाल फ्रूट क्रीम में कर सकती हैं. यह ताजा ही अच्छी लगती है. बेहतर होगा कि आप इसे फ्रेश ही खाएं, या बची ही फ्रूट क्रीम को फ्रीजर में रखें, इसे आप जब भी खायेंगी आपको बहुत पसन्द आयेगी.
निशा: शनीला जी, धन्यवाद. मैं 3 या 4 लोगों के हिसाब से ही रैसिपी की मात्रा बताती हूं.
निशा: रजनी जी, काले नहीं होगे.
निशा: जसप्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
regards
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंशुमान जी, फ्रिज में सामान्य तापमान पर ही रखें.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
I want to make fruit salad for my college competition. Can you suggest ,how to decorate fruit salad ?
निशा: निधि जी, इस मौसम में ठंड के मौसम में बिना फ्रिज के इसे बनाया जा सकता है.
निशा: आशीष जी, बहुत बहुत शुक्रिया.
निशा: पूर्णिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Crispy Bread cuttlet kaise Banaye
can i use curd the place of cream
निशा: दीप्ती जी, इसके लिये फ्रूट क्रीम ही चाहिये होगी.
Its actully very nice nd easy site to learn the recipes. I would like to learn fron this site everyday for something new test in deserts..
निशा: क्रतिक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.