लौकी की खीर | Lauki ki Kheer recipe | Doodhi Kheer Recipe

लौकी की खीर बहुत ही स्वादिष्ट सुपाच्य होती है. आइये आज हम लौकी की खीर ((Lauki ki Kheer) बनायें.
लौकी की खीर मावा डाल कर भी बनायी जाती है लेकिन मावा प्रयोग के बाद लौकी की खीर का स्वाद मूलत: लौकी की खीर का नहीं रहता. इसलिये हम यहां लौकी की खीर में मावा का उपयोग नहीं कर रहे हैं.
Read: Lauki ki Kheer recipe | Doodhi Kheer Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lauki ki Kheer
- दूध - 1 लीटर फुल क्रीम
- लौकी - 500 ग्राम
- घी - एक टेबल स्पून
- काजू - 10 (एक काजू के 6-7 टुकड़े करते हुये काट लीजिये).
- किशमिश - 25- 30 (डंठल तोड़कर, कपड़े से पोंछ लिजिये)
- चीनी - 80 -100 ग्राम (आधा कप से थोड़ा कम)
- इलाइची - 4-5 (छील कर पीस लीजिये)
- बादाम - 4 ( लम्बाई में बारीक कतर लीजिये)
विधि - How to Make Lauki ki Kheer
दूध को किसी भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने के लिये रख दीजिये.
लौकी को छीलिये, धोइये, अन्दर के बीज निकाल कर कद्दूकस कर लीजिये, और लौकी का जूस निचोड़ का हटा दीजिये.
कद्दूकस की हुई लौकी को माइक्रोवेव सेफ प्याले में घी के साथ 5 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये, या पैन में घी डालकर, घी मेल्ट होने पर लौकी डालकर 5-6 मिनिट कलछी से लगातार चलाते हुये भून लीजिये.
दूध में उबाल आने के बाद भुनी लौकी को दूध में डालकर मिक्स कर दीजिये, खीर को गाढ़ा होने तक पकने दीजिये, काजू और किशामिश को दूध में डाल कर उबाल आने तक चमचे से चलाइये. गैस धीमी कर दीजिये. खीर को प्रत्येक 3-4 मिनिट में चमचे से चलाते रहिये. खीर को जब तक पकने दीजिये तब तक कि खीर को चमचे से गिराने पर लौकी और दूध एक साथ न गिरने लगे. खीर में चीनी डाल कर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये.
लौकी की खीर बन कर तैयार है, गैस बन्द कर दीजिये. खीर में इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिये. लौकी की खीर को प्याले में निकालिये, कतरे हुये बादाम ऊपर से डाल कर सजाइये. लौकी की खीर बहुत स्वादिष्ट बनी है. गरम या ठंडी खीर अपने डिनर के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: लौकी की खीर को दूध में कन्डेन्सड मिल्क मिलाकर भी बना सकते हैं, अगर लौकी की खीर कन्डेन्सड मिल्क मिला कर बना रहे हैं तब खीर में चीनी न डालें या बहुत कम डालें.
लौकी की खीर में सूखे मेवे अपनी पसन्द के अनुसार जो भी पसन्द हों वह डाले जा सकते हैं.
कमेंट (54)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सरोज जी मेरे सारे वीडियो तो फ्री हैं, इन्हैं आप यू ट्यूब पर कभी देख सकती हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फिरदो जी अगर आप को उस तरीके से मुश्किल लग रहा है तो एसे भी कर सकती हैं.
mai aapki kissi bhi recipe ki bahut badi fan hoon. jab bhi mujhe kuch banaanaa hota hai mai fataafat bina aapse pooche aapki help le leti hoon. mai apni beti ko bhi aapki web site ke baare mai bahut taareef ker chuki hoon. maine aapka vedio dekhker daal wali kachori banaayin they were very yummy and easy too. thanks a lot. mai yahi chaahoongi ki aap hamesha happy & healthy rahen.
with respect
geeta
निशा: गीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कोमल जी हां अवश्य किये जा सकते हैं.
निशा, जी हां अवश्य खाइये.
निशा: स्वीटी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना, भैस का दूध फुल क्रीम ही होता है, लेकिन दूध से क्रीम निकाल ली जाय तो दूध लो फैट हो जाता है, खीर के लिय फुल क्रीम दूध लें तो खीर ज्यादा स्वादिष्ट बनती है.
निशा: जूई, वैसे लौकी से दूध तो फटता नहीं हैं, अगर लौकी का जूस निचोड़ कर उसे भून लें तो खीर का स्वाद अच्छा आता है, लौकी या कद्दू का जूस निकालने पर उसके मिनरल तो कम होंगे ही, लेकिन खीर इतनी स्वादिष्ट और हैल्दी होती है, मिनरल जो कम हो गये है उनकी चिन्ता मत कीजिये.
Nisha Ji,meine sheera recipe ka naam suna hai.
Lekin mujhe bananna nahi aata.Please sheera banane ki recipe bheje.
निशा: काकुल, मुझे बहुत खुशी हुई आपने कद्दू की खीर बना भी ली, धन्यवाद.
निशा: काकुल, साबूदाना या कार्न फ्लोर डालना आवश्यक बिलकुल नहीं है, यदि आप ये चीजें डालना चाहती हैं तो डाल सकती हैं. कद्दू की भी खीर बनाई जा सकती है.
thanks for the receippe