लौकी की खीर | Lauki ki Kheer recipe | Doodhi Kheer Recipe

लौकी की खीर बहुत ही स्वादिष्ट सुपाच्य होती है. आइये आज हम लौकी की खीर ((Lauki ki Kheer) बनायें.
लौकी की खीर मावा डाल कर भी बनायी जाती है लेकिन मावा प्रयोग के बाद लौकी की खीर का स्वाद मूलत: लौकी की खीर का नहीं रहता. इसलिये हम यहां लौकी की खीर में मावा का उपयोग नहीं कर रहे हैं.
Read: Lauki ki Kheer recipe | Doodhi Kheer Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lauki ki Kheer
- दूध - 1 लीटर फुल क्रीम
- लौकी - 500 ग्राम
- घी - एक टेबल स्पून
- काजू - 10 (एक काजू के 6-7 टुकड़े करते हुये काट लीजिये).
- किशमिश - 25- 30 (डंठल तोड़कर, कपड़े से पोंछ लिजिये)
- चीनी - 80 -100 ग्राम (आधा कप से थोड़ा कम)
- इलाइची - 4-5 (छील कर पीस लीजिये)
- बादाम - 4 ( लम्बाई में बारीक कतर लीजिये)
विधि - How to Make Lauki ki Kheer
दूध को किसी भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने के लिये रख दीजिये.
लौकी को छीलिये, धोइये, अन्दर के बीज निकाल कर कद्दूकस कर लीजिये, और लौकी का जूस निचोड़ का हटा दीजिये.
कद्दूकस की हुई लौकी को माइक्रोवेव सेफ प्याले में घी के साथ 5 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये, या पैन में घी डालकर, घी मेल्ट होने पर लौकी डालकर 5-6 मिनिट कलछी से लगातार चलाते हुये भून लीजिये.
दूध में उबाल आने के बाद भुनी लौकी को दूध में डालकर मिक्स कर दीजिये, खीर को गाढ़ा होने तक पकने दीजिये, काजू और किशामिश को दूध में डाल कर उबाल आने तक चमचे से चलाइये. गैस धीमी कर दीजिये. खीर को प्रत्येक 3-4 मिनिट में चमचे से चलाते रहिये. खीर को जब तक पकने दीजिये तब तक कि खीर को चमचे से गिराने पर लौकी और दूध एक साथ न गिरने लगे. खीर में चीनी डाल कर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये.
लौकी की खीर बन कर तैयार है, गैस बन्द कर दीजिये. खीर में इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिये. लौकी की खीर को प्याले में निकालिये, कतरे हुये बादाम ऊपर से डाल कर सजाइये. लौकी की खीर बहुत स्वादिष्ट बनी है. गरम या ठंडी खीर अपने डिनर के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: लौकी की खीर को दूध में कन्डेन्सड मिल्क मिलाकर भी बना सकते हैं, अगर लौकी की खीर कन्डेन्सड मिल्क मिला कर बना रहे हैं तब खीर में चीनी न डालें या बहुत कम डालें.
लौकी की खीर में सूखे मेवे अपनी पसन्द के अनुसार जो भी पसन्द हों वह डाले जा सकते हैं.
कमेंट (54)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरफ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिनेश जी, वैसे लौकी से दूध तो फटता नहीं हैं, लौकी अच्छी न हो या कड़वी हो तो ऎसा हो सकता है. आप लौकी को डालते समय कलछी से लगातार दूध को चलाते रहें जब तक उसमें उबाल न आ जाए.
निशा: सविता जी, आप लौकी को डालते समय कलछी से लगातार दूध को चलाते रहें जब तक उसमें उबाल न आ जाए.
Maine apki di hui recipe ke anusaar hi lauki ki kheer banayi par doodh me lauki dalte hi doodh phat gaya.
Kripaya upay btaaen jisse doodh na phate.
निशा: राधा जी, लौकी से दूध तो फटता नहीं हैं. फिर भी आप लौकी को डालते समय कलछी से लगातार दूध को चलाते रहें जब तक उसमें उबाल न आ जाए. धन्यवाद.
निशा: शिवानी जी, धन्यवाद.
Kya lauki ki kheer mein khajoor ka gor dal sakte hai?
निशा:शोभना जी, लौकी की खीर में चीनी डाली जाती है लेकिन आप खज्रूर का गुड़ पसन्द करती है तो डाल सकती हैं.
निशा: प्रदन्या जी, हां, उबली हुई लौकी से भी खीर बना सकते हैं.
निशा: संगीता जी, मैं आशा करती हूं कि आपकी डिश अच्छी बने.
निशा: अंजलि जी, धन्यवाद.
निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोशन जी, मै अन्य रैसिपी भी डालने की कोशिश करूंगी, धन्यवाद.
Aap ne mujhy mummy ki tarah khana banana sikhaya,meine shaadi k pehle kabhi khana nahi banaya tha aur jarurat nahi pari,aur phir shadi k baad khana banana para jo aata hi nahi tha, but aap ki recipes hamesha saath rahi even sab kuch jo bhi thora mujhy aata hai aapki wajah se thnx bahut chota wrd hai but yahi hai jo aapko de sakti hu..........aap nahi hoti to mei kuch nahi kar pati
निशा: वैसे लौकी से दूध तो फटता नहीं हैं, फिर भी आप लौकी को डालते समय कलछी से लगातार दूध को चलाते रहें जब तक उसमें उबाल न आ जाए. धन्यवाद.
निशा: जो़या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डिंप्पी जी, वैसे लौकी से दूध तो फटता नहीं हैं, फिर भी आप लौकी को डालते समय कलछी से लगातार दूध को चलाते रहें जब तक उसमें उबाल न आ जाए.
Sooo nice nisha ji
its very tasty & delicious i m try these
Nisha ji kya lauki ki kheer me amul taza milk use kar sakti hu
निशा: आस्था जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: निशि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine ye louki ki kheer banayi bahtu hi tasty bani or mere ghar me meri tarif bhi hui,maine kafi logo ko bataya apki is site ke bare me or kai logo ne bahut kuch sikha or sarha , thank you so much
निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुपाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवि जी, सीधे दूध में लौकी डालकर खीर बना सकते हैं, लेकिन लौकी को भून कर बनाई गई खीर का स्वाद थोड़ा और अच्छा होता है.