बेसन लड्डू - Besan ladoo recipe - How to make besan ladoo - Besan laddu

बेसन के लड्डू हम किसी भी त्यौहार या शुभ अवसर बना सकते हैं. ये बहुत कम इन्ग्रेडियेन्ट्स से और आसानी से बन जाते हैं और इनकी शेल्फ लाइफ भी बहुत अधिक होती है. छुट्टी त्यौहार पर घर आने वाले बच्चे जब वापिस जायें तब उनके साथ अपने दुलार के साथ एक बेसन के लड्डू जरूर रखिये.
Read - Besan ladoo recipe - How to make besan ladoo - Besan laddu Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ke laddu
- बेसन - 2 कप (200 ग्राम)
- तगार - 1.5 कप (225 ग्राम)
- घी - 1 कप (200 ग्राम)
- बादाम - 25 (40 ग्राम)
- काजू - 25 (40 ग्राम)
- इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- पिस्ते - गार्निश के लिए
विधि - How to make Besan Laddu Recipe
कढ़ाई में घी डाल दीजिए और 50 ग्राम घी बचा लीजिए. जिसे हम बाद में यूज करेंगे. घी के मेल्ट होने पर बेसन डाल कर कलछी से लगातार चलाते हुए बेसन भूनिये, जब बेसन का रंग हल्का ब्राउन होने लगे और बेसन से अच्छी सुगन्ध आने लगे तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छींटे लगा दीजिये( इससे बेसन में झाग आयेंगे और उसमें दाने बन जायेंगे, जो कि लड्डू का स्वाद बहुत अच्छा कर देंगे)
बेसन को तब तक भूनें जब तक की इसमें से झाग खतम न हो जाए. झाग खतम होने पर बेसन भून कर तैयार है. आग बन्द कर दीजिये. भूने हुये बेसन को ठंडा करने के लिये अलग से प्लेट में निकाल लीजिए.

काजू और बादाम को बारीक काट कर तैयार कर लीजिए. पिस्तों को भी पतला पतला कतर लीजिए. बेसन के हल्का ठंडा होने पर इसमें कटे हुए काजू बादाम डाल कर मिक्स कर लिजिए. इलायची पाउडर और बूरा(तगार) डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है. मिश्रण में से थोडा़ सा मिश्रण लेकर गोल-गोल लड्डू बना लीजिये. ( लड्डू आप अपने मन के साइज के बना सकते हैं ). लड्डू के ऊपर कतरे हुए पिस्ते सजा दीजिए
बेसन के लड्डू तैयार है. बेसन के लड्डू को 6-7 घंटे तक हवा में ही रहने दीजिये. लड्डू खुश्क हो जाएंगे फिर लड्डूयों को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 2 - 3 महिने भर तक कभी भी खाइये.
सुझाव
- बेसन को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनना है. ताकि बेसन कढा़ई के तले पर न लगे.
- बेसन के गोल्डन ब्राउन होने पर इसे तुरंत कढा़ई से प्लेट में निकाल लीजिए. क्योंकि कढा़ई गरम रहती है और बेसन कढा़ई में ही छोड़ दिया जाए तो वह ज्यादा भून जाएगा.
- जब बेसन की गर्मी कम हो जाय यानी बस हल्का गरम रह जाय तभी उसमें ड्राईफ्रूट और तगार मिक्स करें.
- ज्यादा गरम बेसन में बूरा (तगार) नहीं मिलाईये. बेसन के हल्का ठंडा होने पर ही बूरा (तगार) मिलाएं. क्योंकि गरम बेसन में बूरा(तगार) मिक्स करने से बूरा (तगार) मेल्ट हो जाता है. जिससे लड्डू जमने में अधिक समय लग सकता है.
- अगर मिश्रण अधिक सुखा लग रहा हो तो आप बचा हुआ घी इसमें डाल कर इसे ठीक कर सकते हैं. अगर मिश्रण सही है तो इसमें बचा हुआ घी डालने की आवश्यकता नही है.
- तगार या बूरा बाजार में बना हुआ मिल जाता है. इसे घर पर बनाने की विधि के लिये How to make tagar at home पढ सकते हैं. अगर तगार न हो तो पिसी हुई चीनी भी मिला कर बेसन के लड्डू बना सकते हैं.
कमेंट (128)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thank you for delicious recipe.
If besan is not cooked properly can we again roast it after adding suger n elichi??
maine aapki recipe first time try kiya wo v pyaj paratha se bahut hi yummy bana tha
so thank you so much
निशा: साधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
me
निशा: निकिता जी, आप इन्हैं एक साथ या सूजी को अलग से भून कर भुने बेसन के साथ मिक्स करके लड्डू बनायें, दौंनो ही ठीक रहते हैं.
निशा: मृणालनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भारती जी, मिश्रण को फ्रिज में रखकर ठंडा करें ये जमने लगता है लड्डू बांधे जा सकते हैं या इसमें थोड़ा बूरा और काजू पाउडर या मिल्क पाउडर मिलायें और लड्डू बना लें,
निशा: प्रियांशु जी, अगर घी बहुत ज्यादा हो जाए, तो आप इसमें थोड़ा सा सूखा भुना हुआ बेसन मिक्स कर सकती हैं, बादाम को पीस कर बादाम पाउडर मिला कर इसे ठीक किया जा सकता है, और मिश्रण को फ्रिज में 1-2 घंटे के लिये रख दें इसके बाद इससे लड्डू बनायें, अच्छे लड्डू बनकर तैयार होंगे.
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you for sharing your amazing recipes with us. These are so helpful.
A question- Can I use Castor sugar instead tagar ?
Please reply fast...
Thank you
निशा: अश्विनी जी, केस्टर शुगर के वजाय आप पाउडर शुगर यूज करें तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: स्वाती जी, आप बेसन सूजी मिक्स करके भी लड्डू बना सकते हैं. ऎसा करने के लिए बेसन और सूजी को अलग अलग ही भूनना होता है.
निशा: निधि जी, चीनी की मात्रा लगभग बेसन के बराबर ही होती है.
निशा: सुधीर जी, अगर घी बहुत ज्यादा हो जाए तब ऎसा हो सकता है, तो आप इसमें थोड़ा सा सूखा भुना हुआ बेसन मिक्स कर सकती हैं, बादाम को पीस कर बादाम पाउडर मिला कर इसे ठीक किया जा सकता है, और मिश्रण को फ्रिज में 1-2 घंटे के लिये रख दें इसके बाद इससे लड्डू बनायें, अच्छे लड्डू बनकर तैयार होंगे.
निशा: अंजू जी, अगर घी बहुत ज्यादा हो जाए तब ऎसा हो सकता है, तो आप इसमें थोड़ा सा सूखा भुना हुआ बेसन मिक्स कर सकती हैं, अगर मीठा अधिक पसन्द करें तो थोड़ा बूरा मिला सकते हैं, बादाम को पीस कर बादाम पाउडर मिला कर इसे ठीक किया जा सकता है, और मिश्रण को फ्रिज में 1-2 घंटे के लिये रख दें इसके बाद इससे लड्डू बनायें, अच्छे लड्डू बनकर तैयार होंगे.
Maine ladoo banaye .. kafi tasty bane hai...
Thanx.
निशा: गुडिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.