बेसन लड्डू - Besan ladoo recipe - How to make besan ladoo - Besan laddu

बेसन के लड्डू हम किसी भी त्यौहार या शुभ अवसर बना सकते हैं. ये बहुत कम इन्ग्रेडियेन्ट्स से और आसानी से बन जाते हैं और इनकी शेल्फ लाइफ भी बहुत अधिक होती है. छुट्टी त्यौहार पर घर आने वाले बच्चे जब वापिस जायें तब उनके साथ अपने दुलार के साथ एक बेसन के लड्डू जरूर रखिये.
Read - Besan ladoo recipe - How to make besan ladoo - Besan laddu Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ke laddu
- बेसन - 2 कप (200 ग्राम)
- तगार - 1.5 कप (225 ग्राम)
- घी - 1 कप (200 ग्राम)
- बादाम - 25 (40 ग्राम)
- काजू - 25 (40 ग्राम)
- इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- पिस्ते - गार्निश के लिए
विधि - How to make Besan Laddu Recipe
कढ़ाई में घी डाल दीजिए और 50 ग्राम घी बचा लीजिए. जिसे हम बाद में यूज करेंगे. घी के मेल्ट होने पर बेसन डाल कर कलछी से लगातार चलाते हुए बेसन भूनिये, जब बेसन का रंग हल्का ब्राउन होने लगे और बेसन से अच्छी सुगन्ध आने लगे तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छींटे लगा दीजिये( इससे बेसन में झाग आयेंगे और उसमें दाने बन जायेंगे, जो कि लड्डू का स्वाद बहुत अच्छा कर देंगे)
बेसन को तब तक भूनें जब तक की इसमें से झाग खतम न हो जाए. झाग खतम होने पर बेसन भून कर तैयार है. आग बन्द कर दीजिये. भूने हुये बेसन को ठंडा करने के लिये अलग से प्लेट में निकाल लीजिए.

काजू और बादाम को बारीक काट कर तैयार कर लीजिए. पिस्तों को भी पतला पतला कतर लीजिए. बेसन के हल्का ठंडा होने पर इसमें कटे हुए काजू बादाम डाल कर मिक्स कर लिजिए. इलायची पाउडर और बूरा(तगार) डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है. मिश्रण में से थोडा़ सा मिश्रण लेकर गोल-गोल लड्डू बना लीजिये. ( लड्डू आप अपने मन के साइज के बना सकते हैं ). लड्डू के ऊपर कतरे हुए पिस्ते सजा दीजिए
बेसन के लड्डू तैयार है. बेसन के लड्डू को 6-7 घंटे तक हवा में ही रहने दीजिये. लड्डू खुश्क हो जाएंगे फिर लड्डूयों को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 2 - 3 महिने भर तक कभी भी खाइये.
सुझाव
- बेसन को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनना है. ताकि बेसन कढा़ई के तले पर न लगे.
- बेसन के गोल्डन ब्राउन होने पर इसे तुरंत कढा़ई से प्लेट में निकाल लीजिए. क्योंकि कढा़ई गरम रहती है और बेसन कढा़ई में ही छोड़ दिया जाए तो वह ज्यादा भून जाएगा.
- जब बेसन की गर्मी कम हो जाय यानी बस हल्का गरम रह जाय तभी उसमें ड्राईफ्रूट और तगार मिक्स करें.
- ज्यादा गरम बेसन में बूरा (तगार) नहीं मिलाईये. बेसन के हल्का ठंडा होने पर ही बूरा (तगार) मिलाएं. क्योंकि गरम बेसन में बूरा(तगार) मिक्स करने से बूरा (तगार) मेल्ट हो जाता है. जिससे लड्डू जमने में अधिक समय लग सकता है.
- अगर मिश्रण अधिक सुखा लग रहा हो तो आप बचा हुआ घी इसमें डाल कर इसे ठीक कर सकते हैं. अगर मिश्रण सही है तो इसमें बचा हुआ घी डालने की आवश्यकता नही है.
- तगार या बूरा बाजार में बना हुआ मिल जाता है. इसे घर पर बनाने की विधि के लिये How to make tagar at home पढ सकते हैं. अगर तगार न हो तो पिसी हुई चीनी भी मिला कर बेसन के लड्डू बना सकते हैं.
कमेंट (128)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रियंका जी,बेसन यलो होता है और वह भुनकर ब्राउन हो जाता है, इसलिये लड्डू भी ब्राउन हो जाते हैं.
निशा: हिना जी, आप चाहें तो उपयोग कर सकती हैं पर स्वाद में थोडा़ अंतर तो रहेगा ही.
निशा: आंचल जी, घी कम होने से मिश्रण थोड़ा सूखा हो सकता है, इसलिये लड्डू नहीं बंधते. बेसनन को छान कर लेने से उसकी सारी गुठलियां खतम हो जायेंगी, भूनते समय घूटलियां नहीं रहेंगी.
निशा: कैथरीन जी, लड्डू के लिये पानी नहीं डाला जाता है, प्लीज रेसिपी पढ़े और इसका वीडियो भी देखें, और पहले थोड़े से लड्डू बनायें, आप बहुत अच्छे लड्डू बनायेंगी.
निशा: शिवांगी जी, अगर घी बहुत ज्यादा लग रहा है, तो आप इसमें थोड़ा सा सूखा भुना हुआ बेसन मिक्स कर सकती हैं, अगर मीठा अधिक पसन्द करें तो थोड़ा बूरा मिला सकते हैं, बादाम को पीस कर बादाम पाउडर या मिल्क पाउडर मिलाया जा सकता है.
निशा: तजिन्दर जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवि जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: सीमा जी, बेसन ज्यादा गरम न हो तो झाग नहीं बनते, बेसन जब अच्छा गरम होता है तभी झाग बनते हैं.
निशा: रोशीना जी, मिश्रण को फ्रिज में रखकर जम जाने के बाद लड्डू बांध सकते हैं या काजू या बादाम का पाउडर या पाउडर मिल्क जो भी पसन्द हो वह मिला लीजिए, बेसन गीला नही रहेगा.
निशा: नेहा जी, मिश्रण को फ्रिज में रखकर जम जाने के बाद लड्डू बांध सकते हैं या जरा से घी में थोड़ा सा बेसन या सूजी डालकर भून लीजिए और इस बेसन को हल्का ठंडा होने के बाद, लड्डू के तैयार मिश्रण में मिक्स कर लीजिए और थोड़ा सा बूरा और मिक्स कर लीजिए, मिश्रण गीला नही रहेगा, या काजू या बादाम का पाउडर या पाउडर मिल्क जो भी पसन्द हो वह मिलाकर लड्डू बांध लीजिये.
निशा: विभा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा जी, इसमें तीखापन होने की कोई संभावना नही है.
निशा: निशा जी, 1 किलोग्राम बेसन में 1 किलो ही घी चाहिए और पिसी हुई चीनी या बूरा 1 किलोग्राम से 125 ग्राम ज्यादा ले लीजिए.
निशा: विनोद जी, जरा से घी में थोड़ा सा बेसन डालकर भून लीजिए और इस बेसन को हल्का ठंडा होने के बाद, लड्डू के तैयार मिश्रण में मिक्स कर लीजिए और थोड़ा सा बूरा और मिलाकर लड्डू फिर से बांध लीजिए.
निशा: श्रुति जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.
निशा: ऋद्धि जी, धन्यवाद.
निशा: ऋषभ जी, धन्यवाद.
निशा: अल्का जी, धन्यवाद. रेसिपी से संबंधित अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिएगा.
निशा: फरहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू जी, धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, अगर घी बहुत ज्यादा लग रहा है, तो आप इसमें थोड़ा सा सूखा भुना हुआ बेसन मिक्स कर सकती हैं, अगर मीठा अधिक पसन्द करें तो थोड़ा बूरा मिला सकते हैं, बादाम को पीस कर बादाम पाउडर मिलाया जा सकता है.
निशा: बूरा को तगार भी कहते हैं, ये चीनी से ही बनता है, इसे किराना स्टोर से लिया जा सकता है और इसे घर में भी आसानी से बनाया जा सकता है, इसे बनाने का तरीका वेबसाइट और चैनल पर दिया गया है.
निशा: संपदा जी, धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, रेसिपीज पसंद करने और अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, मिश्रण अधिक ठंडा हो तो बिखरने लगता है, इसलिये लड्डू नहीं बन पाते, थोड़ा घी गरम करके मिलायें या 1 - 2 छोटी चम्मच दूध मिलायें, लड्डू आसानी से बनने लगेंगे. गरम होने पर मिश्रण पतला हो जाता है, तब उसे ठंडा होने दीजिये, फ्रिज में रखकर ठंडा कर सकते हैं, और जमने पर लड्डू बहुत आसानी से बन जायेंगे.
निशा: साधना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा जी, आप हमारी वेबसाइट पर जाकर सभी रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: सोम्या जी, माफ कीजिएगा. कभी-कभी कुछ कमेन्ट्स छूट जाते हैं. मुझे इस बात का खेद है कि आपका कमेन्ट्स रह गया, लेकिन खुशी है कि आपने खुद से बनाकर देखा और अच्छा बना. इसके लिए आपको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं.
निशा: अभिमन्यु जी, इससे बेसन में दाने भी बन जाते हैं जिससे लड्डू अच्छा दिखता है और स्वाद में भी अच्छा हो जाता है.