बेसन लड्डू - Besan ladoo recipe - How to make besan ladoo - Besan laddu

बेसन के लड्डू हम किसी भी त्यौहार या शुभ अवसर बना सकते हैं. ये बहुत कम इन्ग्रेडियेन्ट्स से और आसानी से बन जाते हैं और इनकी शेल्फ लाइफ भी बहुत अधिक होती है. छुट्टी त्यौहार पर घर आने वाले बच्चे जब वापिस जायें तब उनके साथ अपने दुलार के साथ एक बेसन के लड्डू जरूर रखिये.
Read - Besan ladoo recipe - How to make besan ladoo - Besan laddu Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ke laddu
- बेसन - 2 कप (200 ग्राम)
- तगार - 1.5 कप (225 ग्राम)
- घी - 1 कप (200 ग्राम)
- बादाम - 25 (40 ग्राम)
- काजू - 25 (40 ग्राम)
- इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- पिस्ते - गार्निश के लिए
विधि - How to make Besan Laddu Recipe
कढ़ाई में घी डाल दीजिए और 50 ग्राम घी बचा लीजिए. जिसे हम बाद में यूज करेंगे. घी के मेल्ट होने पर बेसन डाल कर कलछी से लगातार चलाते हुए बेसन भूनिये, जब बेसन का रंग हल्का ब्राउन होने लगे और बेसन से अच्छी सुगन्ध आने लगे तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छींटे लगा दीजिये( इससे बेसन में झाग आयेंगे और उसमें दाने बन जायेंगे, जो कि लड्डू का स्वाद बहुत अच्छा कर देंगे)
बेसन को तब तक भूनें जब तक की इसमें से झाग खतम न हो जाए. झाग खतम होने पर बेसन भून कर तैयार है. आग बन्द कर दीजिये. भूने हुये बेसन को ठंडा करने के लिये अलग से प्लेट में निकाल लीजिए.

काजू और बादाम को बारीक काट कर तैयार कर लीजिए. पिस्तों को भी पतला पतला कतर लीजिए. बेसन के हल्का ठंडा होने पर इसमें कटे हुए काजू बादाम डाल कर मिक्स कर लिजिए. इलायची पाउडर और बूरा(तगार) डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है. मिश्रण में से थोडा़ सा मिश्रण लेकर गोल-गोल लड्डू बना लीजिये. ( लड्डू आप अपने मन के साइज के बना सकते हैं ). लड्डू के ऊपर कतरे हुए पिस्ते सजा दीजिए
बेसन के लड्डू तैयार है. बेसन के लड्डू को 6-7 घंटे तक हवा में ही रहने दीजिये. लड्डू खुश्क हो जाएंगे फिर लड्डूयों को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 2 - 3 महिने भर तक कभी भी खाइये.
सुझाव
- बेसन को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनना है. ताकि बेसन कढा़ई के तले पर न लगे.
- बेसन के गोल्डन ब्राउन होने पर इसे तुरंत कढा़ई से प्लेट में निकाल लीजिए. क्योंकि कढा़ई गरम रहती है और बेसन कढा़ई में ही छोड़ दिया जाए तो वह ज्यादा भून जाएगा.
- जब बेसन की गर्मी कम हो जाय यानी बस हल्का गरम रह जाय तभी उसमें ड्राईफ्रूट और तगार मिक्स करें.
- ज्यादा गरम बेसन में बूरा (तगार) नहीं मिलाईये. बेसन के हल्का ठंडा होने पर ही बूरा (तगार) मिलाएं. क्योंकि गरम बेसन में बूरा(तगार) मिक्स करने से बूरा (तगार) मेल्ट हो जाता है. जिससे लड्डू जमने में अधिक समय लग सकता है.
- अगर मिश्रण अधिक सुखा लग रहा हो तो आप बचा हुआ घी इसमें डाल कर इसे ठीक कर सकते हैं. अगर मिश्रण सही है तो इसमें बचा हुआ घी डालने की आवश्यकता नही है.
- तगार या बूरा बाजार में बना हुआ मिल जाता है. इसे घर पर बनाने की विधि के लिये How to make tagar at home पढ सकते हैं. अगर तगार न हो तो पिसी हुई चीनी भी मिला कर बेसन के लड्डू बना सकते हैं.
कमेंट (128)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जीनल जी, ये चीनी से बनी होती है, इसे बूरा भी कहते हैं, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती है, और इसे घर में भी बना सकते हैं, घर में बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और चैनल पर दिया गया है.
निशा: सौम्या जी, प्लीज अपने सवाल लिखिये मैं अवश्य सोल्व करुंगी.
निशा: सौरभ जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
mene ladoo bnaye bht tasty the gr me bhi sb ne bht pasand kiya,,,,lekin khane pe muh mein stick ho ja rha tha esa kyu ho rha tha kya kami ho gyi thi...........auntyji hmare yha ghee jada ni khate h heart problem ki wje se .............to kya hm refined mein bna sakte h ar kitna quantity hogi uski.
निशा: सौम्या जी, बेसन पूरी तरह न भुनने पर या कम भूनने पर एसा होता है, आप रिफाइन्ड में लड्डू बना सकते हैं लेकिन वे लड्डू स्वाद में अलग होते हैं, रिफाइन्ड की मात्रा बेसन की मात्रा से थोड़ी सी कम ले लीजिये.
निशा: राम जी, लड्डू को पंखे के नीचे एक दिन के लिये खुले छोड़ दीजिये ये सैट हो जायेंगे.
निशा: श्री जी, तगार को बूरा भी कहा जाता है, इसे चीनी से बनाया जाता है, किराना शौप पर आसानी से मिल जाता है, इसे घर में आसानी बना सकते हैं, घर में बूरा बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल से देखा जा सकता है.
निशा: मोनू जी, इसमें तगार डाली है, ये चीनी से बनी होती है इससे लड्डू अच्छे बनते हैं.
निशा: भावना जी, बेसन को घी में ही भूना जाता है, बिना घी के बेसन अच्छा नहीं भुनता है.
Can we add rava in Besan ladoo if yes then how much pl tell
निशा: रेखा जी हां आप रवा यूज कर सकती हैं, 250 ग्राम बेसन ले रही हैं उसमें 50--60 रवा यूज कर सकते हैं.
निशा: सरिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
hum Tagar ki Jagah agar Chini use kre to to kitni le or kaise use kare? or Chini pis k dalni h kya????
निशा: स्वेता जी, पिसी चीनी भी इसी मात्रा में यूज की जा सकती है.
निशा: अनुजा जी, घी पिघला कर मिश्रण में बाद में मिलाया जा सकता है, और मिश्रण को गीला कर सकते हैं, कोई बात नहीं अभी तो आप इन्हैं जैसे बने हैं वैसे ही खा कर खतम कर लीजिये, बाद में थोड़े से लड्डू सारे इन्ग्रीडिएन्ट के नाप से बनायें, ये बहुत आसान होते हैं, आप बहुत अच्छे लड्डू बनायेंगे.
निशा: आप बहुत अच्छे से रैसिपी बना सकेंगी.
Aunty ladoo bht bht tasty bane hai...bht hi yummy thank u sooo much aunty itni achi recipe ke liye
निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, ले सकते हैं.
निशा: रूकमणी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanx
निशा: विक्की जी, तगार को बूरा भी कहा जाता है.
We made it for tomorrow's function I.e. rakhi
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.