बेसन लड्डू - Besan ladoo recipe - How to make besan ladoo - Besan laddu

बेसन के लड्डू हम किसी भी त्यौहार या शुभ अवसर बना सकते हैं. ये बहुत कम इन्ग्रेडियेन्ट्स से और आसानी से बन जाते हैं और इनकी शेल्फ लाइफ भी बहुत अधिक होती है. छुट्टी त्यौहार पर घर आने वाले बच्चे जब वापिस जायें तब उनके साथ अपने दुलार के साथ एक बेसन के लड्डू जरूर रखिये.
Read - Besan ladoo recipe - How to make besan ladoo - Besan laddu Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ke laddu
- बेसन - 2 कप (200 ग्राम)
- तगार - 1.5 कप (225 ग्राम)
- घी - 1 कप (200 ग्राम)
- बादाम - 25 (40 ग्राम)
- काजू - 25 (40 ग्राम)
- इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- पिस्ते - गार्निश के लिए
विधि - How to make Besan Laddu Recipe
कढ़ाई में घी डाल दीजिए और 50 ग्राम घी बचा लीजिए. जिसे हम बाद में यूज करेंगे. घी के मेल्ट होने पर बेसन डाल कर कलछी से लगातार चलाते हुए बेसन भूनिये, जब बेसन का रंग हल्का ब्राउन होने लगे और बेसन से अच्छी सुगन्ध आने लगे तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छींटे लगा दीजिये( इससे बेसन में झाग आयेंगे और उसमें दाने बन जायेंगे, जो कि लड्डू का स्वाद बहुत अच्छा कर देंगे)
बेसन को तब तक भूनें जब तक की इसमें से झाग खतम न हो जाए. झाग खतम होने पर बेसन भून कर तैयार है. आग बन्द कर दीजिये. भूने हुये बेसन को ठंडा करने के लिये अलग से प्लेट में निकाल लीजिए.

काजू और बादाम को बारीक काट कर तैयार कर लीजिए. पिस्तों को भी पतला पतला कतर लीजिए. बेसन के हल्का ठंडा होने पर इसमें कटे हुए काजू बादाम डाल कर मिक्स कर लिजिए. इलायची पाउडर और बूरा(तगार) डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है. मिश्रण में से थोडा़ सा मिश्रण लेकर गोल-गोल लड्डू बना लीजिये. ( लड्डू आप अपने मन के साइज के बना सकते हैं ). लड्डू के ऊपर कतरे हुए पिस्ते सजा दीजिए
बेसन के लड्डू तैयार है. बेसन के लड्डू को 6-7 घंटे तक हवा में ही रहने दीजिये. लड्डू खुश्क हो जाएंगे फिर लड्डूयों को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 2 - 3 महिने भर तक कभी भी खाइये.
सुझाव
- बेसन को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनना है. ताकि बेसन कढा़ई के तले पर न लगे.
- बेसन के गोल्डन ब्राउन होने पर इसे तुरंत कढा़ई से प्लेट में निकाल लीजिए. क्योंकि कढा़ई गरम रहती है और बेसन कढा़ई में ही छोड़ दिया जाए तो वह ज्यादा भून जाएगा.
- जब बेसन की गर्मी कम हो जाय यानी बस हल्का गरम रह जाय तभी उसमें ड्राईफ्रूट और तगार मिक्स करें.
- ज्यादा गरम बेसन में बूरा (तगार) नहीं मिलाईये. बेसन के हल्का ठंडा होने पर ही बूरा (तगार) मिलाएं. क्योंकि गरम बेसन में बूरा(तगार) मिक्स करने से बूरा (तगार) मेल्ट हो जाता है. जिससे लड्डू जमने में अधिक समय लग सकता है.
- अगर मिश्रण अधिक सुखा लग रहा हो तो आप बचा हुआ घी इसमें डाल कर इसे ठीक कर सकते हैं. अगर मिश्रण सही है तो इसमें बचा हुआ घी डालने की आवश्यकता नही है.
- तगार या बूरा बाजार में बना हुआ मिल जाता है. इसे घर पर बनाने की विधि के लिये How to make tagar at home पढ सकते हैं. अगर तगार न हो तो पिसी हुई चीनी भी मिला कर बेसन के लड्डू बना सकते हैं.
कमेंट (128)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मोनिका जी, बेसन लड्डू में बेसन - घी और तगार लगभग बराबर का रेश्यो रहता है.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप इसमें थोडा़ खोया डाल कर इसे बर्फी के जैसा बना लीजिए. स्वाद अच्छा ही रहेगा.
Maine besan ke ladoo banaye h bt last me wo liquid form me aa gaye h ladoo ki shape nahi aa pa rahi usko kaise theek kar sakte h
निशा: अंजू जी, अगर घी बहुत ज्यादा हो जाए तब ऎसा हो सकता है, तो आप इसमें थोड़ा सा सूखा भुना हुआ बेसन मिक्स कर सकती हैं, अगर मीठा अधिक पसन्द करें तो थोड़ा बूरा मिला सकते हैं, बादाम को पीस कर बादाम पाउडर मिला कर इसे ठीक किया जा सकता है, और मिश्रण को फ्रिज में 1-2 घंटे के लिये रख दें इसके बाद इससे लड्डू बनायें, अच्छे लड्डू बनकर तैयार होंगे.
I like it
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, पैकेट वाले बेसन से लड्डू बनाये जा सकते हैं, 1 कि. बेसन में लगभग 900 ग्राम घी और 1 - 1.5 किग्रा शुगर अपने स्वाद के अनुसार ली जा सकती है, ये लड्डू तो आप पूरे साल भर रख कर खा सकते हैं.
निशा: रोमा जी, मेरी काम को सरहाने के लिए और मेरी रेसिपी ट्राय करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जीतू जी, घी के कम होने से भी लड्डू सख्त हो जाते हैं.
Kya abhi ise thik kar sakte h..
Plz. Reply.
निशा: सुमी जी, बेसन भूनते समय घी पर्याप्त हो और भूनते समय लगातार चलाते हुए भूनना होता है, बहुत अच्छा बेसन भुनकर तैयार होता है. अभी तो आप इसे एसे ही खतम कर दीजिए, अगली बार इन बातों का ध्यान रखते हुए बेसन भूनें आप अच्छे लड्डू बनायेंगी.
निशा: अर्जुन जी, मुझे खुशी है की आपने ये रेसिपी बनाई और आपकी रेसिपी बहुत अच्छी बन कर तैयार हुई. धन्यवाद.
निशा: अभिशेक जी, रेसिपी में 200 ग्राम बेसन से लड्डू बनाये हैं, आप 1 किग्रा.बेसन से लड्डू बनाना चाहते हैं, सारी चीजें 5 गुनी करके ले लीजिये.
निशा: तगार तो सूखा ही होता है.
निशा:दीक्षा जी, बेसन कम भूनने से एसा होता है, अगर ये इतना अधिक कच्चा है कि खाने में अच्छा नहीं लग रहा है, तो आप इसे तोड़ कर माइक्रोवेव सेफ प्याले में डालें और 1 मिनिट - 1 मिनट 3-4 बार माइक्रोवेव कर लें, और फिर से लड्डू या बर्फी जमा दें, मिश्रण को कढ़ाई में धीमी आग पर इसे भूना जा सकता है.
निशा: कृष्णा जी, आपके प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्याम जी, मैं जल्द ही इन्हें बनाने की कोशिश करूंगी. धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, बेसन अधिक भून जाने पर ही ऎसा होता है.
निशा, अनीता जी, घी थोड़ा सा कम कर दीजिये, मिश्रण को ठंडा होने दीजिये, आप इसे फ्रिज में रखकर ठंडा कर सकते हैं, मिश्रण ठंडा होने पर थिक हो जाता है और लड्डू बंध जाते हैं.
निशा: नीरू जी, इसे हमने सिर्फ बेसन से ही बनाया है.
निशा, गरिमा जी, घी अधिक होने से एसा हो सकता है, घी थोड़ा सा कम कर दीजिये, मिश्रण को ठंडा होने दीजिये, आप इसे फ्रिज में रखकर ठंडा कर सकते हैं, मिश्रण ठंडा होने पर थिक हो जाता है और लड्डू के लिये बेसन मोटा वाला लेंगी तो अच्छा है.
निशा: आश्था जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अश्विनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:अजय जी, यदि मिश्रण पतला हो रहा है और लड्डू नहीं बंध पा रहे हैं, तो उसे फ्रिज में रख दीजिये और 1 घंटे बाद लड्डू बनायें बंध जायेंगे और यदि मिश्रण सूखा हो रहा है तो थोड़ा घी मिलाकर उसे लड्डू की कनसिसटेन्सी में बना लें.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
plz reply n next time mjhe kya krna chahiye Jo ki ladoo gale me na chipke ?
निशा: हरीश जी, अगर बेसन कम भूना गया हो तब एसा हो सकता है.
निशा: प्रीती जी, इसमें हमने बूरा (तगार) डाली है जो चीनी से बनती है.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुराना जी, मिश्रण को थाली में डाल कर थाली को तिरछा करके रख दीजिए इससे बचा हुआ तेल किनारे पर आ जाएगा और मिश्रण में से अतिरिक्त तेल निकल जाएगा. आप इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दीजिए और फिर इसे बाहर निकाल कर लड्डू बांध लीजिए.
निशा: चितवन जी, आप इसके लिए मोटा बेसन उपयोग में ला सकते हैं.