आलू समोसा – Samosa Recipe

बाहर से एकदम कुरकुरी परत में आलू और मसाले भरकर बनाये हुये आलू समोसे किसे पसन्द नहीं आते ? सर्वाधिक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक आलू भरे समोसे बनाना कतई मुश्किल नहीं है. आज ही शाम की चाय के साथ इन्हें बनाकर देखिये.
Read - Samosa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Punjabi Aloo Samosa Recipe
समोसे के लिये आटा लगाने के लिये.
- मैदा - 2 कप( 250 ग्राम)
- घी - 1/4 कप ( 60 ग्राम)
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी बनाने के लिये.
- आलू - 400 ग्राम ( 4 मीडियम साइज के आलू)
- हरे मटर के दाने - 1/2 कप (यदि आप चाहें तो)
- काजू - 10 -12 (यदि आप चाहें)
- किशमिश - 25 -30 (यदि आप चाहें तो)
- हरी मिर्च - 2-3 बारीक कतर लीजिये
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तलने के लिये - तेल
विधि - How to make Samosa Recipe
सबसे पहले आलू को उबलने रख दीजिये.
मैदा में घी और नमक डालिये, अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिये. आटे को सैट होने के लिये 15 - 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
समोसे में भरने के लिये पिट्ठी तैयार करें.
उबाले हुये आलुओं को छील लीजिये, और हाथ से बारीक तोड़ लीजिये. पैन गर्म कीजिये, 1 चम्मच तेल डालिये, गर्म तेल में अदरक, हरी मिर्च और हरी मटर के दाने डालकर मिक्स कीजिये, ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये, हरी मटर थोड़ी नर्म हो जायेगी. बारीक तोड़े हुये आलू डालिये, नमक, हरी मिर्च, हरा धनियां, धनियां पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, किशमिश और काजू डालिये और अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये. समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.

गुंथे हुये आटे से 7-8 बराबर के आकार के गोले बना लीजिये. एक गोला लेकर बेलन से करीब 8 - 10 इंच के व्यास का बेल लीजिये . बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी ही रहनी चाहिये.
बले गये पूरी को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट लीजिये. एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें (तिकोन बनाते समय दोनों सिरे पानी से अवश्य चिपकाइये, तिकोन बनाने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है).
तिकोन में आलू की पिट्ठी भरिये. पिठ्ठी भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये, ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चुपका दीजिये. देखिये समोसे का आकार सही है. इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लीजिये.

समोसे तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में 4-5 समोसे डालिये और ब्राउन होने तक तलिये, समोसे तलते समय गैस फ्लेम मीडियम ही रहे. कढ़ाई से समोसे निकाल कर, प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये. सारे समोसे को इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
गरमा गरम समोसे (Samosa) तैयार हैं. समोसे को हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- समोसे का आटा गूथने के समय घी डाला है, इसकी जगह तेल भी डाला जा सकता है.
- आप चाहें तो ड्राई फ्रूट नहीं डालें. यदि आप चाहें तो पनीर के छोटे छोटे टुकड़े हल्के ब्राउन होने तक तल कर डाले जा सकते हैं.
कमेंट (419)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनिया, वेबसाइट के होम पेज पर दिये हुये सर्च बटन पर मीठी चटनी लिखने पर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
aap samose ke liye jab meada guthti h to usme chutki bhar bekingsoda v daal sakti h aur tel ko madhm aanch par dhire dhire tale aapka samosa jarur kurkure hi banega.
Hum saare samose ko ak baar bhar kar rakh de fir tale to kya hoga kya hum aisa kar sakte h????
निशा: मेघा अवश्य कर सकते हैं, समोसे को ढककर रखे ताकि वह सूखकर खराब न हों.
I like samosa recipy,maine apne ghar par ek kityparty rakhi h.humne usme samosa v samil kiya h.aap mujhe bataye ki samosa ke sath me kon si namkin chatney achi rahegi.mam,maie ye recipy fast time tray kar rahi hu aur bhahut narvsh v hu.mam, mane dekha h ki samose ki pithi ko kai log fraye v kar dete h toh vo jada acha hota h ya fir aapne jo video me dikhaya vo
Please mam,help me?????????
निशा: मेघा, समोसे के लिये हरे धनिये की चटनी बहुत अच्छी लगती है, साथ में इमली मी मीठी चटनी भी रखी जा सकती है, दोंनो चटनी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं. आलू से पिठ्ठी बना रही हैं, उसे चाहें तो फ्राई कर लीजिये, और समोसे को धीमी आग पर तलिये, वह कुरकुरे बनेंगे, परेशान मत होइये, आप अच्छे समोसे बना लेंगी, धन्यवाद.
निशा: निश्चय, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine aapke bataye hue samosa try kiya...baaki sab toh thik raha per samosa thode soft ho gaye hai...please bataye ki kya reason hoga.
निशा: नीतू, समोसे को धीमी आग पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये समोसे अच्छे क्रिस्पी रहेंगे.
निशा: राजू, पहले समोसे घर में सबको बना कर खिलाते रहिये और आपको लगे कि समोसे बहुत अच्छे बन रहे हैं तब आप सोप भी खोल सकते हैं.
निशा: विजयजी, गोलगप्पे का पानी बनाने का तरीका गोलगप्पे रैसिपी में नीचे की ओर दिया गया है, प्लीज देख लीजिये.
निशा: सुमन 1 कप मैदा में 1/4 कप सूजी मिलाई जा सकती है.
Thank u very much for your response.i will do the same as per your suggestion.But aunty one question ....i am in US...we have a party at our friend's house..that place is 20 miles away from my home.i was planning to make samosas (around 30-35)..so my question is tell me the trick so that those samosa will stay crisp for long time.i am asking you this question because i have seen small small road side shops in india make big batch of samosas...they dont keep samosas in the oven..but their samosas remain crisp for long time......i m 100 % sure that u know the reason for that...i m waiting for your advice..so that i will make a big batch of samosas and everybody will be happy.
निशा: लिपू, समोसे को धीमी आग पर एकदम क्रस्प होने तक तलने के बाद, निकालिये, उन्हैं खुले ही रह्ने दें, समोसे बहुत देर तक क्रिस्पी रहेंगे.
I have made few samosas today.they were cripsy for 4-5 hours.after that i cheked ..those were soggy...how to get back that crispness??pls anty...waiting for your response
निशा: लिपू, इतनी देर में तो समोसे सोगी हो जाते हैं, समोसे को बापस क्रिस्प करने के लिये या तो ओवन में थोड़ी देर गर्म कर लीजिये या फिर से कढ़ाई गरम तेल में थोड़ा सा तल कर निकाल लीजिये.
mere smose ki papdi crispi nahi bnti hai.
निशा: समोसे को धीमी आग पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये, वे अवश्य क्रिस्पी बनेंगे.
निशा; राशि, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा, पूजा, समोसा को धीमी आग पर देर तक तलिये, समोसे क्रिस्पी बनेंगे.
निशा: सोनिया, बिना फ्राई किये भी स्टफिंग बना सकते हैं.
निशा: सुमित,समोसे फ्रिज में रख दीजिये और कल गरम करके खाइये, अच्छे लगेंगे.
निशा: कन्चन, मैदा में पर्याप्त घी डालिये और समोसे के लिये मैदा सख्त गूथिये, थोड़ा सा 1-2 पिंच बेकिंग सोडा डालने से समोसे अच्छे क्रिस्प बनेंगे.
निशा: शशि, समोसे को धीमी आग पर तले, सारे समोसे अच्छे और क्रिस्प बनेंगे.
निशा: सोनिया, इसकी वजह से आप रैसिपी भी देख पाती हैं,धन्यवाद.
आज मैंने आपके बताये अनुसार समोसा बनाया और कोरिया में इंडिया गेस्ट हाउस में सभी को बहुत पसंद आया धन्यवाद् नेहा पोरवाल
निशा: धन्यवाद नेहा, मुझे यह जान कर बहुत अच्छा लगा
निशा: मुस्कान, 250 ग्राम मैदा में अच्छे आकार के लगभग 10 समोसे बन जाये हैं. आप जितने भी समोसे बनाना चाहे, इसी अनुपात में बढा लें