आलू समोसा – Samosa Recipe

📅 11 अक्टूबर 2007 👁 24.8 लाख बार देखी गई 💬 419 कमेंट ★ 4.0 (28686)

बाहर से एकदम कुरकुरी परत में आलू और मसाले भरकर बनाये हुये आलू समोसे किसे पसन्द नहीं आते ? सर्वाधिक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक आलू भरे समोसे बनाना कतई मुश्किल नहीं है.  आज ही शाम की चाय के साथ इन्हें बनाकर देखिये.

Read - Samosa Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Punjabi Aloo Samosa Recipe

समोसे के लिये आटा लगाने के लिये.

  • मैदा - 2  कप( 250 ग्राम)
  • घी -  1/4 कप ( 60 ग्राम)
  • नमक   - 1/2  छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी बनाने के लिये.

  • आलू   - 400 ग्राम ( 4 मीडियम साइज के आलू)
  • हरे मटर के दाने  - 1/2 कप (यदि आप चाहें तो)
  • काजू  - 10 -12 (यदि आप चाहें)
  • किशमिश  - 25 -30 (यदि आप चाहें तो)
  • हरी मिर्च  - 2-3 बारीक कतर लीजिये
  • अदरक - 1  इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • हरा धनियां -  2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  • धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक  - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तलने के लिये - तेल

विधि - How to make Samosa Recipe

सबसे पहले आलू को उबलने रख दीजिये.

मैदा में घी और नमक डालिये, अच्छी तरह मिला लीजिये.  गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिये.  आटे को सैट होने के लिये 15 - 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

समोसे में भरने के लिये पिट्ठी तैयार करें.

उबाले हुये आलुओं को छील लीजिये, और हाथ से बारीक तोड़ लीजिये.  पैन गर्म कीजिये, 1 चम्मच तेल डालिये, गर्म तेल में अदरक, हरी मिर्च और हरी मटर के दाने डालकर मिक्स कीजिये, ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये,  हरी मटर थोड़ी नर्म हो जायेगी.  बारीक तोड़े हुये आलू डालिये,  नमक, हरी मिर्च, हरा धनियां,  धनियां पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, किशमिश और काजू डालिये और अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये. समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.

गुंथे हुये आटे से 7-8  बराबर के आकार के गोले बना लीजिये. एक गोला लेकर बेलन से करीब 8 - 10 इंच के व्यास का बेल लीजिये .  बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी ही रहनी चाहिये.

 बले गये पूरी को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट लीजिये. एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें (तिकोन बनाते समय दोनों सिरे पानी से अवश्य चिपकाइये, तिकोन बनाने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है).

तिकोन में आलू की पिट्ठी भरिये. पिठ्ठी भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये, ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चुपका दीजिये.  देखिये समोसे का आकार सही है.  इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लीजिये.


समोसे तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.  गरम तेल में 4-5  समोसे डालिये और ब्राउन होने तक तलिये, समोसे तलते समय गैस फ्लेम मीडियम ही रहे.  कढ़ाई से समोसे निकाल कर,  प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये.  सारे समोसे को इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

गरमा गरम समोसे (Samosa) तैयार हैं. समोसे को हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी  के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:

  • समोसे का आटा गूथने के समय घी डाला है, इसकी जगह तेल भी डाला जा सकता है.
  • आप चाहें तो ड्राई फ्रूट नहीं डालें.  यदि आप चाहें तो पनीर के छोटे छोटे टुकड़े हल्के ब्राउन होने तक तल कर डाले जा सकते हैं.

Aloo Samosa Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (28686 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (419)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Taruna jain
I always try your recipes . I love your channel
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Taruna jain
Namrata mishra
Kya samose me pyaz bhi daal sakte hain?? Isse uske swad pe koi asar to nahi padega ya wo jaldi khrab to nahi hoga
NishaMadhulika
Namrata mishra जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं. यह आलू समोसे जितना ही चलेंगे.
Manu
Nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Manu
vikrant payasi
very use full things
NishaMadhulika
vikrant payasi जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
samayera khan
mujhe samusa banane nahi ata tha sab ghar pe danta Tyyyyyyu mujhe is raecipe se samusa banana skhli tyyyyyyyyyyyu :-) :-)
NishaMadhulika
samayera khan जी, मुझे खुशी की आपको रेसिपी पसंद आई और आपने इसे बनाया. अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
moni
bahut hi achha he thanks
NishaMadhulika
moni जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Shubham rajput
Nice maybe Samosa banana shake Gaya
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Shubham rajput
Gautam Gupta
Thanx Nisha madhulika aunty Aaj mai samosa banane ki kosgish kaeunga without kaju and kishmish to achcha hoga na
NishaMadhulika
Gautam Gupta जी, बिलकुल बहुत स्वादिष्ट बनेंगे.
Raghubansh singh
समोसा सस्ता नास्ता है। इसे अमीर हो या गरीब लगभग सभी पसंद करते है। कम लागत से धंधा चालू कर सकते हैै। आमदनी भी अच्छी होती है।
NishaMadhulika
Raghubansh singh ,सही कहा आपने.
Ram
Jay shree ram
NishaMadhulika
Ram , राम राम जी.
Aayati Chaudhary
टिप्पणीYou are great
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Aayati Chaudhary
SONAM SINHA
Samosa
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद SONAM SINHA
sarbjeet
Hmare smose ki part moti kyu banti bai
NishaMadhulika
सरबजीत जी, समोसे का आटा थोड़ा सख्त लगाइये, और लोई थोडा़ पतला बेलें. तलते समय गैस प्लेम मीडियम और धीमी रखिये. समोसे अच्छे खस्ता बनकर तैयार होंगे.
Jasvinder sehrawat
Nisha ji please energy drink banana be bata da
NishaMadhulika
Jasvinder sehrawat जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे जल्द बनाने की कोशिश करुंगी.
Jasvinder sehrawat
Ji weat aata ke cake me vanela ayance dalna important hai kya
NishaMadhulika
Jasvinder sehrawat , आप इसे हटा भी सकते हैं.
Suman Garg
very good recipie book but longer
NishaMadhulika
सुमन जी, समोसा बनाने में थोडा़ समय तो लगता ही है. पर इसके स्वाद के आगे सब भूल जाते हैं.
hiral dhaduk
Khane ki muskil chije bhi apko banate hue dekh ke asan lagti hai aap bahot achhe se kha a banayi hai.
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद hiral dhaduk
Mewaram kansodiya
Thanks Nisha jee, me and my friend all love your recipe

निशा: मेवाराम जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Your name...
Bazaar ke samosa ke ander ka aloo kala kala koun se masale dalne se hota hai?

निशा: मसालों को बहुत अधिक भून लेने के कारण ऎसा होता है.
savita
Misha ji Maine kal samose banaye थे andar ka stuff to bahut achaa bana par bahar ka crispy nahin hua kuch upaay bataiye

निशा: सविता जी, समोसे का आटा थोड़ा सख्त लगाइये, तलते समय गैस प्लेम मीडियम और धीमी रखिये. (पपड़ी ज्यादा कुरकुरी करने के लिये, 250 ग्राम मैदा में आटा गूथते समय एक चथाई छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डाल लीजिये).
Shivam pandey
You are soooooooo good chef......

निशा: शिवम जी, आपके प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Preeti
hello Mam, I Love you so so so much......aapka banaya hua recipe bahut pasand aata h. maine sambhar,idli, rawa idli, dhokla, samosa sabhi banaya bahut acha bna. Ab to meri family bahar in sb cheejo ko khana pasand hi nhi krte. But ek problem h dosa market ki trah kurkure nhi bante, or dhokla or sponzy bnane ke liye khane wala soda dal sakte h besan me? I love you so much mam

निशा: प्रीती जी, सबसे पहले आपका बहुत बहुत धन्यवाद. डोसा क्रिस्पी बनाने के लिए एकदम पतला फैलाएं. ढोकला में ईनो फ्रूट साल्ट का उपयोग करें इससे ये अच्छे से फूला बनकर तैयार होता है.
Saroj
Ye recipe kitne logon ke liye h nisha ji....

निशा: सरोज जी, 7-8 सदस्यों के लिए पर्याप्त रहेगी.
MOna
Nisha ji muje 7 members k lie samose bnane h to m kitne allo or kitna maida lu plz btae.

निशा: मोना जी, आप इस सामग्री में 11 से 12 समोसे बना सकती हैं अगर आपको इससे अधिक समोसे बनाने हैं तो आप सामग्री को दोगुना कर लीजिए.
mona
thanks madam receipee share krne k lie .i love samosa kl m try krungi ghr pe mere hr wale b bhot besbri se wait kr rhe h .

निशा: मोना जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
Shobhana pathak
Nisaji you have a lovely voice and you explain very well. Thanks again.

निशा: शोभना जी, आपके प्रोत्साहन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Priyanka jain
Nisha ji ..mein apki sari recipes follow karti hoon..they are really very good and easy to make..thankyou for this.
Samosa recipe mein maida ki jagah atta use kar sakte hain kya??
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद, समोसे के लिये आटा यूज किया जा सकता है लेकिन स्वाद और टैक्स्चर दोंनों ही अलग हो जायेंगे.
abhi
Sir samosa mei bubble quu a jate h

निशा: अभी जी, समोसे के आटे में घी का मोयन डालिये और आटा सख्त गूथिये, समोसे की सटफिंग करने के बाद उन्हें 10-15 मिनिट रखने के बाद तलें तो बबल नहीं आयेंगे.
Bhajan food point
I like your recpee.thankyou.

निशा: भजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rakhiinindia.in
thank you so much for Samosa Recipe giving such amazing and luscious recipes... I appriciate your write up.

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.