आलू समोसा – Samosa Recipe

📅 11 अक्टूबर 2007 👁 24.8 लाख बार देखी गई 💬 419 कमेंट ★ 4.0 (28686)

बाहर से एकदम कुरकुरी परत में आलू और मसाले भरकर बनाये हुये आलू समोसे किसे पसन्द नहीं आते ? सर्वाधिक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक आलू भरे समोसे बनाना कतई मुश्किल नहीं है.  आज ही शाम की चाय के साथ इन्हें बनाकर देखिये.

Read - Samosa Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Punjabi Aloo Samosa Recipe

समोसे के लिये आटा लगाने के लिये.

  • मैदा - 2  कप( 250 ग्राम)
  • घी -  1/4 कप ( 60 ग्राम)
  • नमक   - 1/2  छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी बनाने के लिये.

  • आलू   - 400 ग्राम ( 4 मीडियम साइज के आलू)
  • हरे मटर के दाने  - 1/2 कप (यदि आप चाहें तो)
  • काजू  - 10 -12 (यदि आप चाहें)
  • किशमिश  - 25 -30 (यदि आप चाहें तो)
  • हरी मिर्च  - 2-3 बारीक कतर लीजिये
  • अदरक - 1  इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • हरा धनियां -  2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  • धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक  - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तलने के लिये - तेल

विधि - How to make Samosa Recipe

सबसे पहले आलू को उबलने रख दीजिये.

मैदा में घी और नमक डालिये, अच्छी तरह मिला लीजिये.  गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिये.  आटे को सैट होने के लिये 15 - 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

समोसे में भरने के लिये पिट्ठी तैयार करें.

उबाले हुये आलुओं को छील लीजिये, और हाथ से बारीक तोड़ लीजिये.  पैन गर्म कीजिये, 1 चम्मच तेल डालिये, गर्म तेल में अदरक, हरी मिर्च और हरी मटर के दाने डालकर मिक्स कीजिये, ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये,  हरी मटर थोड़ी नर्म हो जायेगी.  बारीक तोड़े हुये आलू डालिये,  नमक, हरी मिर्च, हरा धनियां,  धनियां पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, किशमिश और काजू डालिये और अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये. समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.

गुंथे हुये आटे से 7-8  बराबर के आकार के गोले बना लीजिये. एक गोला लेकर बेलन से करीब 8 - 10 इंच के व्यास का बेल लीजिये .  बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी ही रहनी चाहिये.

 बले गये पूरी को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट लीजिये. एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें (तिकोन बनाते समय दोनों सिरे पानी से अवश्य चिपकाइये, तिकोन बनाने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है).

तिकोन में आलू की पिट्ठी भरिये. पिठ्ठी भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये, ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चुपका दीजिये.  देखिये समोसे का आकार सही है.  इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लीजिये.


समोसे तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.  गरम तेल में 4-5  समोसे डालिये और ब्राउन होने तक तलिये, समोसे तलते समय गैस फ्लेम मीडियम ही रहे.  कढ़ाई से समोसे निकाल कर,  प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये.  सारे समोसे को इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

गरमा गरम समोसे (Samosa) तैयार हैं. समोसे को हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी  के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:

  • समोसे का आटा गूथने के समय घी डाला है, इसकी जगह तेल भी डाला जा सकता है.
  • आप चाहें तो ड्राई फ्रूट नहीं डालें.  यदि आप चाहें तो पनीर के छोटे छोटे टुकड़े हल्के ब्राउन होने तक तल कर डाले जा सकते हैं.

Aloo Samosa Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (28686 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (419)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

vidyadhar
Explained in a Very Simple way.... Thnx

निशा: विद्याधर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shyam
very testy samosa muje abhi hi khana hai main toh ji bhar ke khaunga aur tume bhi khana hai to aa jao
Manpreet
Nisha g plz cake soft bnane k liye kush btaye mane chocolate cake bnaya tha lekin soft nhi tha
निशा: मनप्रीत जी, अपने इस सवाल को चौकलेट केक पर ही लिखें, मुझे रिप्लाई करने में आसानी होगी.
priya yadav
smosa
nice samosa

निशा: प्रिया जी, धन्यवाद.
Nagma
samose bnane k lie kitna oil lgna h
or aata kese kuthna h
निशा: नगमा जी, इतने समोसे में 100-150 ग्रान तेक लगता है, लेकिन कढ़ाई में तेल ज्यादा डालना होता है, तलते समय समोसे तेल में डूबने चाहिये, बचे तेल को ठंडा होने पर छान कर रख लीजिये और बाद में फिर यूज कर लीजिये.
Nupur chodhary
Nisha ji awesome resipi

निशा: नुपुर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rimi
Easy nd simple nd delicious ymmmmmi. ......

निशा: रिम्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vikas kumawat
its so good.

निशा: विकास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kishan
Samosa jyada soft kyun ho jata hai?

निशा: किशन जी, समोसे का आटा थोड़ा सख्त लगाइये, तलते समय गैस प्लेम मीडियम और धीमी रखिये. घर में समोसे बाजार से अच्छे बनने चाहिये.(पपड़ी ज्यादा कुरकुरी करने के लिये, 250 ग्राम मैदा में आटा गूथते समय एक चथाई छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डाल लीजिये).
kishan mahant
Samosa ko kitne samay tak fry karna chahiye?

निशा: किशन जी, एक बार के समोसे तलने में 7-8 मिनिट का समय लग जाता है.
heena
Aap samose bohat good banate hai

निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vijay k sharma
Very good and sweet

निशा: विजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pankaj
मेरे समोसे काफी लाल हो गए थे और उनमे दाने जैसे भी बन गए
निशा: पंकज जी, समोसे को बहुत देर तक या अधिक तलने से एसा हो सकता है.
prince singh
hiii aapka samosa banana ka baad Ghana
roshan
Smosho ki upri parat hard rh jati h kyou
निशा: रोशन जी, मैदा में मोयन कम डाला गया हो तब समोसे हार्ड बनते हैं.
Gurmeet singh
धन्यवाद निशा मैम । मेरा बहुत मन करता था खुद समोसे बनाने का, आपने मेरा बहुत अच्छा मार्ग दर्शन किया । थैंक्स वैरी मच

निशा: गुरमीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद
sharlin
Thnk u mam for ur lovely website.. I hve tried almost all the recipes of urs.. nd got lots of compliment all thnx to u..

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Neha
I tried your Recipe and as always it came out so well.Thank you Nishaji for step by step process description.

निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
dipa
samosa chrispy banane ke liye vanaspati ghee,groundnut oil kuch bhi dal sakate hai kya?aur soda dal sakte hai kya?bahar jaisa chrispy kaise banate hai?

निशा: दीपा जी, समोसे का आटा थोड़ा सख्त लगाइये, तलते समय गैस प्लेम मीडियम और धीमी रखिये. घर में समोसे बाजार से अच्छे बनने चाहिये.(पपड़ी ज्यादा कुरकुरी करने के लिये, 250 ग्राम मैदा में आटा गूथते समय एक पिंच बेकिंग सोडा डाल लीजिये).
ashish
kya aap meri mummy ban jayengi
NUNOO SHARMA
samosa ko english men kya kha jata hai
निशा: नूनू जी, समोसा को समोसा ही कहते हैं.
neeru jain
pls tell me ki jb m smose bnti hu to vo fhat jate h or smose ki pithi bhar aa jati h

निशा: नीरू जी, स्टफिंग बहुत ज्यादा न भरें और समोसे के किनारे पर पानी लगा कर उसे अच्छी तरह चिपका कर बंद करें.
peehu jangra
samosa ka jo bahari cover hai yani k jo aata banaya hai talne ke samay ye kaise jayda kurkura bane.ye bataye

निशा: पीहू जी, समोसे का आटा थोड़ा सख्त लगाइये, तलते समय गैस प्लेम मीडियम और धीमी रखिये. घर में समोसे बाजार से अच्छे बनने चाहिये.(पपड़ी ज्यादा कुरकुरी करने के लिये, 250 ग्राम मैदा में आटा गूथते समय एक पिंच बेकिंग सोडा डाल लीजिये).
Manisha
Nishaji,samosa banana ke liye Mende ki jagha wheat floar use Kare to koi problem aa Sakai hai?

निशा: मनीषा जी, आप मैदा में थोडा़ आटा मिला कर इसे बना सकती हैं.
jasvir kaur
It s so easy and yummiest made samosa

निशा: जसवीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mini
Awesome samosas...Thanks for the awesome receipe..

निशा: मिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Uzma chauhan
Ur recipe is awesome
Nd thank uh!

निशा: उज्मा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aruna
Very helpful and cool recipie

निशा: अरूणा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
khushi prajapati
I made samosas but they were not crispy instead of they were soft and have bubbles.

निशा: खुशी जी, समोसे का आटा थोड़ा सख्त लगाइये, तलते समय गैस प्लेम मीडियम और धीमी रखिये. घर में समोसे बाजार से अच्छे बनने चाहिये.(पपड़ी ज्यादा कुरकुरी करने के लिये, 250 ग्राम मैदा में आटा गूथते समय एक चथाई छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डाल लीजिये). आप समोसे का आटा गूथते समय आटे में तेल नहीं, घी डालिये,और समोसे भरने के बाद उन्हैं, आधे घंटे के लिये कपड़े से ढककर छोड़ दीजिये, समोसे पर बबल नहीं आयेगे.
Hardeep
Nisha Ji, I cooked this recipe more than couple of times in past two weeks and they were amazing. All could be possible just because of your guidance. My son loves to eat 'Samosa' which gives me a lot of pleasure! - thanks.

निशा: हरदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.